ब्रेकिंग
सम्राट सरकार बनते ही लटका पटना-पूर्णिया एक्सप्रेसवे? न जमीन अधिग्रहण हुआ, ना ही ROB के डिजायन को मिली मंजूरी, किसी को पता नहीं कि कब बनेगी सड़क✦दिल्ली में तिरंगा यात्रा से पहले अभिजीत दीपके और नेहा बोरा हिरासत में, कनॉट प्लेस में भारी सुरक्षा व्यवस्था✦बेतिया में तस्करी का खेल बेनकाब... लग्जरी कार से गांजे की बड़ी खेप बरामद, तस्कर गिरफ्तार✦फूल तोड़ने गए किशोर का खेत में खून से लथपथ मिला शव, ईंट से कुचलकर हत्या की आशंका✦करंट से झुलसी छात्रा का हाथ काटने की नौबत, कार्रवाई नहीं होने पर भड़के परिजन, स्कूल के बाहर 3 घंटे तक किया प्रदर्शन✦सम्राट सरकार बनते ही लटका पटना-पूर्णिया एक्सप्रेसवे? न जमीन अधिग्रहण हुआ, ना ही ROB के डिजायन को मिली मंजूरी, किसी को पता नहीं कि कब बनेगी सड़क✦दिल्ली में तिरंगा यात्रा से पहले अभिजीत दीपके और नेहा बोरा हिरासत में, कनॉट प्लेस में भारी सुरक्षा व्यवस्था✦बेतिया में तस्करी का खेल बेनकाब... लग्जरी कार से गांजे की बड़ी खेप बरामद, तस्कर गिरफ्तार✦फूल तोड़ने गए किशोर का खेत में खून से लथपथ मिला शव, ईंट से कुचलकर हत्या की आशंका✦करंट से झुलसी छात्रा का हाथ काटने की नौबत, कार्रवाई नहीं होने पर भड़के परिजन, स्कूल के बाहर 3 घंटे तक किया प्रदर्शन

बिहार: छत से गिरकर उत्पाद विभाग के ड्राइवर की गई जान, संदिग्ध मौत की वजह तलाश रही पुलिस

MADHUBANI: मधुबनी में उत्पाद विभाग के ड्राइवर की छत से गिरकर संदिग्ध हालत में मौत हो गई। मृतक शख्स प्राइवेट तौर पर उत्पाद विभाग में गाड़ी चलाता था। शनिवार की सुबह थाना भवन के नीचे

बिहार: छत से गिरकर उत्पाद विभाग के ड्राइवर की गई जान, संदिग्ध मौत की वजह तलाश रही पुलिस
Mukesh Srivastava
2 मिनट

MADHUBANI: मधुबनी में उत्पाद विभाग के ड्राइवर की छत से गिरकर संदिग्ध हालत में मौत हो गई। मृतक शख्स प्राइवेट तौर पर उत्पाद विभाग में गाड़ी चलाता था। शनिवार की सुबह थाना भवन के नीचे पीसीसी सड़क पर चालक का शव बरामद किया गया है। घटना झंझारपुर उत्पाद थाना की है।


मृतक चालक की पहचान अरेर थाना के सौराठ गांव निवासी श्यामानंद मिश्रा के 35 वर्षीय बेटे राजीव मिश्रा के रूप में हुई है। मृतका उत्पाद थाना में निजी वाहन का चालक था। राजीव शुक्रवार को भारत नेपाल सीमा के नियोर चेक पोस्ट पर धाराएं चार बंदियों को लेकर झंझारपुर आया हुआ था। देर रात को खाना खाने के बाद थाना के अन्य चालक और होम गार्ड जवान के साथ थाना भवन के छत पर सोने चला गया। सुबह करीब चार बजे थाना भवन के नीचे सड़क पर उसकी लाश बरामद हुई।


घटना की सूचना तत्काल वरीय अधिकारियों को दी गई। जिसके बाद झंझारपुर के डीएसपी पवन कुमार दलबल के साथ घटना स्थल पर पहुंचे। उत्पाद थाना में लगे सीसीटीवी कैमरे के फुटेज को खंगाला जा रहा है। सीसीटीवी फुटेज से जानकारी मिली है कि रात सवा एक बजे चालक थाना भवन की छत से नीचे गिरा है। 


पुलिस बारीकी से मामले की जांच कर रही है। मुजफ्फरपुर से एसएफएल टीम और मधुबनी से टेक्निकल अनुसंधान टीम को बुलाया गया है। डीएसपी पवन कुमार ने पूछने पर बताया कि पुलिस मामले की सभी पहलुओं पर जांच कर रही है। 

रिपोर्ट- कुमार गौरव