ब्रेकिंग
नहीं रहे 'गजनी' फिल्म के विलेन प्रदीप रावत, 74 साल की उम्र में ली अंतिम सांस, फिल्म इंडस्ट्रीज में शोक की लहरबेगूसराय में नशीला स्प्रे छिड़क 48 लाख की चोरी, प्रोफेसर और अधिकारी के घर से नकदी-जेवरात उड़ाएपटना नगर निगम कर्मचारी संघ की महापौर के साथ बैठक, सफाई कर्मियों की अनिश्चितकालीन हड़ताल और तीन सूत्री मांगों पर चर्चापटना हाई कोर्ट का बड़ा फैसला: अनुकंपा पर बहाल शिक्षकों को मिलेगा नियमित वेतनमान, शिक्षा विभाग को 3 महीने का समयशराबबंदी वाले राज्य में 75 लाख की शराब बरामद, राजस्थान का ड्राइवर गिरफ्तारनहीं रहे 'गजनी' फिल्म के विलेन प्रदीप रावत, 74 साल की उम्र में ली अंतिम सांस, फिल्म इंडस्ट्रीज में शोक की लहरबेगूसराय में नशीला स्प्रे छिड़क 48 लाख की चोरी, प्रोफेसर और अधिकारी के घर से नकदी-जेवरात उड़ाएपटना नगर निगम कर्मचारी संघ की महापौर के साथ बैठक, सफाई कर्मियों की अनिश्चितकालीन हड़ताल और तीन सूत्री मांगों पर चर्चापटना हाई कोर्ट का बड़ा फैसला: अनुकंपा पर बहाल शिक्षकों को मिलेगा नियमित वेतनमान, शिक्षा विभाग को 3 महीने का समयशराबबंदी वाले राज्य में 75 लाख की शराब बरामद, राजस्थान का ड्राइवर गिरफ्तार

बिहार: चार टन प्रतिबंधित मांस के साथ तीन लोग गिरफ्तार, कोलकाता के रास्ते विदेश भेजने की थी तैयारी

JAMUI: जमुई के रास्ते पशुओं की तस्करी करने वाले तस्कर अब प्रतिबंधित मांस की तस्करी करने लगे हैं। जमुई से भागलपुर के रास्ते कोलकाता के बूचड़खाने में पशुओं की आपूर्ति करने वाला

बिहार: चार टन प्रतिबंधित मांस के साथ तीन लोग गिरफ्तार, कोलकाता के रास्ते विदेश भेजने की थी तैयारी
Mukesh Srivastava
3 मिनट

JAMUI: जमुई के रास्ते पशुओं की तस्करी करने वाले तस्कर अब प्रतिबंधित मांस की तस्करी करने लगे हैं। जमुई से भागलपुर के रास्ते कोलकाता के बूचड़खाने में पशुओं की आपूर्ति करने वाला जमुई अब विदेश तक प्रतिबंधित मांस की आपूर्ति करने लगा है। नगर थाना क्षेत्र का अडसार गांव में प्रतिबंध मांस की आपूर्ति करने वाला नया बाजार बन गया है। जहां से कोलकाता के रास्ते विदेश तक प्रतिबंधित मांस की आपूर्ति होने लगी है। जिसका खुलासा जमुई जिले के लक्ष्मीपुर थाना की पुलिस ने किया है।


लक्ष्मीपुर पुलिस ने जमुई-मुंगेर राष्ट्रीय राजमार्ग 333 स्थित कोहवरबा मोड के पास से प्रतिबंधित मांस लेकर जा रहे ट्रक को पकडा है। पुलिस ने ट्रक के ड्राइवर और खलासी समेत तीन लोगों को गिरफ्तार किया है। गिरफ्तार ड्राइवर पहचान पश्चिम बंगाल निवासी मिराजुल इस्लाम और खलासी मो.अब्बासुद्दीन मंडल तथा एक अन्य व्यक्ति की पहचान सुपौल निवासी सरफराज के रुप मे की गई है।


बताया जा रहा है कि लगभग 4 टन प्रतिबंधित मांस को ट्रक के भीतर बर्फ के परत के बीच प्लास्टिक के में पैक कर के रखा गया था, जो जमुई के अडसार गांव से कोलकाता भेजा जा रहा था। कोलकाता से मांस को विदेश भेजा जाता है। भागलपुर के रास्ते कोलकाता के बाजार मे आपूर्ति के लिए प्रतिबंधित मांस ले जाया जा रहा था। अडसार गांव के मुर्गी पालन का धंधा करने वाले दो युवक सोनू और मोनू की संलिप्तता उजागर हुई है। 


सोनू और मोनू पिछले एक महीने से प्रतिबंधित मांस का कारोबार करता आ रहा है। जिला मुख्यालय से महज 5 किलोमीटर की दूरी पर यह कारोबार चल रहा था और स्थानीय पुलिस को इसकी भनक तक नहीं लगी। चार टन प्रतिबंधित मांस की कीमत डेढ से पौने दो लाख रुपए है जबकि विदेशों मे इसकी कीमत 1000 रुपए प्रति किलो से भी अधिक हो जाती है। जमुई एसडीपीओ डॉक्टर राकेश कुमार ने बताया कि मामले की जांच की जा रही। पुलिस टीम अडसार गांव में भी छापेमारी कर रही है। 



रिपोर्टिंग
D

रिपोर्टर

Dheeraj Kumar

FirstBihar संवाददाता