ब्रेकिंग
ललन सिंह के नाम और फर्जी हस्ताक्षर से सचिव को भेजा गया पत्र, केंद्रीय मंत्री ने की FIR और सख्त कार्रवाई की मांग पटना में बनने वाले मोदी मंदिर में 4 द्वारपालों की लगेंगी मूर्तियां, शाह-योगी-चिराग और सम्राट की भी चांदी की प्रतिमा!20 बिल्लियों की हत्या से मचा हड़कंप, ‘कैट किलर’ शिवा को पुलिस ने दबोचा ‘मिर्जापुर: द मूवी’ के ‘शूरवीर’ गाने पर विवाद, दिल्ली हाईकोर्ट में PIL, फिल्म से हटाने की मांगसिविल ऑडिट ने पटना जिला जूनियर डिवीजन लीग- 2026- 27 का खिताब जीता, PDCA उपाध्यक्ष रहबर आबदीन ने खिलाड़ियों का बढ़ाया उत्साहललन सिंह के नाम और फर्जी हस्ताक्षर से सचिव को भेजा गया पत्र, केंद्रीय मंत्री ने की FIR और सख्त कार्रवाई की मांग पटना में बनने वाले मोदी मंदिर में 4 द्वारपालों की लगेंगी मूर्तियां, शाह-योगी-चिराग और सम्राट की भी चांदी की प्रतिमा!20 बिल्लियों की हत्या से मचा हड़कंप, ‘कैट किलर’ शिवा को पुलिस ने दबोचा ‘मिर्जापुर: द मूवी’ के ‘शूरवीर’ गाने पर विवाद, दिल्ली हाईकोर्ट में PIL, फिल्म से हटाने की मांगसिविल ऑडिट ने पटना जिला जूनियर डिवीजन लीग- 2026- 27 का खिताब जीता, PDCA उपाध्यक्ष रहबर आबदीन ने खिलाड़ियों का बढ़ाया उत्साह

बिहार में चार लोगों की संदिग्ध मौत, कई की आंखों की रोशनी गई; जहरीली शराब पीने से जान जाने की आशंका

Bihar News: बिहार के छपरा में जहरीली शराब पीने से चार लोगों की संदिग्ध मौत हुई और कई लोगों की आंखों की रोशनी चली गई। प्रशासन ने शराब कारोबारियों के खिलाफ कार्रवाई करते हुए चार लोगों को गिरफ्तार किया और मामले की गंभीर जांच शुरू की है।

Bihar News
© Reporter
Mukesh Srivastava
2 मिनट

Bihar News: बिहार में एक बार फिर से जहरीली शराब पीने से मौत की खबरें सामने आ रही है। छपरा में चार लोगों की संदिग्ध मौत के बाद हड़कंप मच गया है। कई लोगों की आंखों की रोशनी चली गई है। सात लोगों को गंभीर हालत में हायर सेंटर रेफर किया गया है। परिजन और इलाके के लोग जहरीली शराब पीने से मौत की आशंका जता रहे हैं।


जिला प्रशासन को जानकारी मिली कि बुधवार 11 मार्च को मशरक तख्त टोला निवासी संतोष महतो और रघुवर महतो की ईलाज के क्रम मृत्यु हो गई। 12 मार्च को पानापुर प्रखंड के दुबैली के धर्मेंद्र राय की पटना में इलाज कराने के क्रम में मृत्यु की जानकारी हुई। वहीं आज फिर 13 मार्च को मशरक थाना के पूरब टोला निवासी पंकज सिंह की मृत्यु की सूचना मिली है।


इस मामले में डीएम वैभव श्रीवास्तव ने बताया कि प्रशासन को जानकारी मिली कि बुधवार 11 मार्च को मशरक तख्त टोला निवासी संतोष महतो की मृत्यु हुई है। इसको लेकर जिला प्रशासन के तरफ से शराब कारोबारियों के विरुद्ध जबरदस्त कारवाई कर चार लोगों को गिरफ्तार भी किया गया है। एसएसपी विनीत कुमार ने बताया कि हमलोग पूरे मामले को गंभीरता से जांच कर आगे कारवाई करेंगे।

रिपोर्ट- पवन कुमार सिंह, छपरा

रिपोर्टिंग
S

रिपोर्टर

Srikant RaiFIRST

FirstBihar संवाददाता