ब्रेकिंग
बेगूसराय महिला कॉलेज में फर्जी एडमिट कार्ड का खेल! करीब 150 कार्ड मिले... छात्राओं से पैसे लेने का भी आरोप✦निगरानी की गिरफ्त में आया पशुपालन विभाग का भ्रष्ट क्लर्क, 20 हजार रिश्वत लेते रंगे हाथ अरेस्ट✦मन की आंखों से गढ़ते हैं भगवान की मूर्तियां, 25 साल से नेत्रहीन रामपाल बना रहे दुर्गा-गणेश की प्रतिमाएं✦लालू यादव के बाल संवारते दिखीं रोहिणी आचार्य, पिता के साथ भावुक पल का वीडियो किया शेयर✦आधी रात प्रेमिका से मिलने पहुंचा प्रेमी, गांव वालों ने रंगेहाथ पकड़ा... फिर जो हुआ✦बेगूसराय महिला कॉलेज में फर्जी एडमिट कार्ड का खेल! करीब 150 कार्ड मिले... छात्राओं से पैसे लेने का भी आरोप✦निगरानी की गिरफ्त में आया पशुपालन विभाग का भ्रष्ट क्लर्क, 20 हजार रिश्वत लेते रंगे हाथ अरेस्ट✦मन की आंखों से गढ़ते हैं भगवान की मूर्तियां, 25 साल से नेत्रहीन रामपाल बना रहे दुर्गा-गणेश की प्रतिमाएं✦लालू यादव के बाल संवारते दिखीं रोहिणी आचार्य, पिता के साथ भावुक पल का वीडियो किया शेयर✦आधी रात प्रेमिका से मिलने पहुंचा प्रेमी, गांव वालों ने रंगेहाथ पकड़ा... फिर जो हुआ

बिहार: चाय दुकान पर बुलाकर युवक की गोली मारकर हत्या, करोड़ों की जमीन का चल रहा था विवाद

SIWAN: सीवान में एक बार फिर से अपराध की घटनाएं तेजी से बढ़ने लगी हैं। यहां सोमवार की सुबह एक शख्स की गोली मारकर हत्या कर दी गई। बदमाशों ने फोन कर युवक को चाय दुकान पर बुलाया और फिर

बिहार: चाय दुकान पर बुलाकर युवक की गोली मारकर हत्या, करोड़ों की जमीन का चल रहा था विवाद
Mukesh Srivastava
2 मिनट

SIWAN: सीवान में एक बार फिर से अपराध की घटनाएं तेजी से बढ़ने लगी हैं। यहां सोमवार की सुबह एक शख्स की गोली मारकर हत्या कर दी गई। बदमाशों ने फोन कर युवक को चाय दुकान पर बुलाया और फिर उसके सिर में गोली दाग दी। जमीनी विवाद को लेकर वारदात को अंजाम देने की बात कही जा रही है। घटना नगर थाना क्षेत्र के गोपालपुर की है।


मृतक की पहचान गोपालपुर निवासी तकी इमाम उर्फ लल्लू के रूप में हुई है। बताया जा रहा है कि करोड़ों की पुस्तैनी जमीन को लेकर लल्लू का विवाद चल रहा था। एक दिन पहले ही पुस्तैनी जमीन का असली दस्तावेज लल्लू के हाथ लगा था। इस बात की जानकारी आरोपियों को लग गई थी। धन्नू सेठ नाम का व्यक्ति करोड़ों की जमीन पर कब्जा करने की फिराक में था।


 परिजनों का कहना है कि उसी जमीन को लेकर वारदात को अंजाम दिया गया है। गोली लगने से घायल युवक को आनन-फानन में इलाज के लिए परिजन सदर अस्पताल ले गए, जहां डॉक्टरों ने जांच के बाद उसे मृत घोषित कर दिया। घटना की जानकारी मिलते ही मौके पर पहुंची पुलिस मामले के छानबीन में जुट गई है और आरोपियों की गिरफ्तारी के लिए छापेमारी कर रही है।