ब्रेकिंग
पिता की स्कूटी लेकर निकला नाबालिग, तेज रफ्तार ने उजाड़ा परिवार, इवनिंग वॉक कर रही महिला की दर्दनाक मौत✦दरभंगा में पटाखे की चिंगारी से लगी भीषण आग, खजूर का पेड़ जलकर राख, इलाके में मची अफरा-तफरी✦अंडे की जगह बच्चों को खिला रहे थे बिस्कुट! डीएम के सामने बच्चों ने खोली गुरूजी की पोल, स्कूल की फाइलें जब्त✦सहरसा में बड़ा फेरबदल, 16 पुलिस पदाधिकारियों का तबादला, कई थानों को मिले नए थानाध्यक्ष, देखें पूरी लिस्ट✦1992 बैच के IAS दीपक कुमार सिंह को नई जिम्मेदारी, राज्यपाल सचिवालय से हुआ तबादला✦पिता की स्कूटी लेकर निकला नाबालिग, तेज रफ्तार ने उजाड़ा परिवार, इवनिंग वॉक कर रही महिला की दर्दनाक मौत✦दरभंगा में पटाखे की चिंगारी से लगी भीषण आग, खजूर का पेड़ जलकर राख, इलाके में मची अफरा-तफरी✦अंडे की जगह बच्चों को खिला रहे थे बिस्कुट! डीएम के सामने बच्चों ने खोली गुरूजी की पोल, स्कूल की फाइलें जब्त✦सहरसा में बड़ा फेरबदल, 16 पुलिस पदाधिकारियों का तबादला, कई थानों को मिले नए थानाध्यक्ष, देखें पूरी लिस्ट✦1992 बैच के IAS दीपक कुमार सिंह को नई जिम्मेदारी, राज्यपाल सचिवालय से हुआ तबादला

बिहार: केस से नाम हटाने के एवज में रिश्वत ले रहा था दारोगा, निगरानी की टीम ने चाय दुकान से रंगेहाथ दबोचा

PURNEA: खबर पूर्णिया से है, जहां निगरानी विभाग की टीम ने एक घूसखोर दारोगा को रंगेहाथ गिरफ्तार किया है। दारोगा एक केस नाम हटाने के एवज में 35 हजार रुपए रिश्वत ले रहा था। इसी दौरान न

बिहार: केस से नाम हटाने के एवज में रिश्वत ले रहा था दारोगा, निगरानी की टीम ने चाय दुकान से रंगेहाथ दबोचा
Mukesh Srivastava
2 मिनट

PURNEA: खबर पूर्णिया से है, जहां निगरानी विभाग की टीम ने एक घूसखोर दारोगा को रंगेहाथ गिरफ्तार किया है। दारोगा एक केस नाम हटाने के एवज में 35 हजार रुपए रिश्वत ले रहा था। इसी दौरान निगरानी की टीम ने उसे दबोच लिया। आरोपी दारोगा जिले के बायसी थाने में पदस्थापित है। निगरानी की इस कार्रवाई से पुलिसकर्मियों में हड़कंप मच गया है।


दरअसल, पैतुर रहमान नामक शख्स ने निगरानी में बायसी थाने के एसआई प्रणय मरांडी के खिलाफ शिकायत दर्ज कराई थी। शिकायत दर्ज होने के बाद निगरानी की टीम ने जांच में आरोप को सही पाया। इसके बाद टीम ने आरोपी दारोगा को रगेहाथ दबोचने के लिए जाल बिछाया। रिश्वत के पैसे लेने के लिए दारोगा एक चाय की दुकान में पहुंचा था। जैसे ही उसने पीड़ित के रुपए लिए वहां मौजूद निगरानी की टीम ने उसे धर दबोचा।


निगरानी के डीएसपी अरुण पासवान ने बताया कि आरोपी दारोगा प्रणय मरांडी पॉक्सो एक्ट के एक मामले में नाम हटाने के एवज में घूस की मांग कर रहा था। निगरानी की टीम द्वारा इसकी जांच की गई। जांच के बाद बायसी में एक चाय की दुकान से दरोगा प्रणय मरांडी को 35 हजार रुपए घूस लेते रंगे हाथ गिरफ्तार किया गया है। आरोपी दारोगा को गिरफ्तार करने के बाद उसे अपने साथ पटना लेकर चली गई। पूछताछ के बाद टीम उसे निगरानी कोर्ट के समक्ष पेश करेगी।

रिपोर्टिंग
T

रिपोर्टर

Tahsin Ali

FirstBihar संवाददाता