ब्रेकिंग
TRE-4 का फॉर्म भरना है? साइबर कैफे जाने की जरूरत नहीं, घर बैठे 10-15 मिनट में ऐसे करें ऑनलाइन आवेदन✦टेंपो में छिपाकर ले जा रहे थे विदेशी शराब की बड़ी खेप, पुलिस ने महिला समेत 2 को दबोचा✦BPSC TRE-4 में बड़ा अपडेट, 932 पद और बढ़े; आयोग ने जारी किया नोटिफिकेशन✦बिहार विधान परिषद चुनाव 2026: BJP ने चार उम्मीदवारों के नामों का किया एलान, पूरी लिस्ट देखिए..✦11 महिला पुलिसकर्मी समेत 22 पुलिस अधिकारियों पर कार्रवाई, ड्यूटी से गायब मिले तो SP ने रोका वेतन✦TRE-4 का फॉर्म भरना है? साइबर कैफे जाने की जरूरत नहीं, घर बैठे 10-15 मिनट में ऐसे करें ऑनलाइन आवेदन✦टेंपो में छिपाकर ले जा रहे थे विदेशी शराब की बड़ी खेप, पुलिस ने महिला समेत 2 को दबोचा✦BPSC TRE-4 में बड़ा अपडेट, 932 पद और बढ़े; आयोग ने जारी किया नोटिफिकेशन✦बिहार विधान परिषद चुनाव 2026: BJP ने चार उम्मीदवारों के नामों का किया एलान, पूरी लिस्ट देखिए..✦11 महिला पुलिसकर्मी समेत 22 पुलिस अधिकारियों पर कार्रवाई, ड्यूटी से गायब मिले तो SP ने रोका वेतन

Bihar News: सरस्वती पूजा के लिए पैसे कम पड़े तो 4 बच्चों ने मिलकर एक घर में की चोरी, 3 दिन बाद पकड़े गये चारों

विद्या की देवी मां सरस्वती की पूजा करने के लिए बच्चों के पास उतने पैसे नहीं थे कि वो बाजार जाकर प्रतिमा और पूजना सामग्री खरीदे। जब कोई रास्ता नहीं दिखा तब चोरी की योजना बनाई जिसमें कामयाब तो हुए लेकिन पूजा खत्म होने के बाद चारों पकड़े गये।

BIHAR POLICE
4 नाबालिग चोर पकड़ाया
© GOOGLE
Jitendra Vidyarthi
2 मिनट

Buxar News: बक्सर के राजपुर थाना क्षेत्र के स्थित मनोहरपुर गांव में एक घर में चोरी की घटना हुई थी। दो लाख की चोरी की बात सामने आई थी। केस दर्ज होने के बाद जब पुलिस ने मामले की जांच शुरू की तब जो कुछ निकलकर सामने आया उसे जानकर पुलिस कर्मी भी हैरान रह गये। 3 दिन पहले हुई चोरी की घटना का पुलिस ने आज उद्भेदन किया हैं।


चोरी का खुलासा करते हुए बक्सर पुलिस अधीक्षक  शुभम आर्य ने बताया कि गांव के ही चार नाबालिग बच्चों ने सरस्वती पूजा करने के लिए चोरी की थी। 3 फरवरी को बसंत पंचमी के मौके पर विद्या की देवी सरस्वती की पूजा की गई। गांव के बच्चों को जब सरस्वती पूजा का चंदा इकट्ठा नहीं हुआ तब प्रतिमा खरीदने और पूजन सामग्री खरीदने के पैसे कम पड़ गये। 


बच्चों को पूजा किसी भी हालत में करना था उन्हें कोई उपाय नहीं सुझ रहा था। तब बच्चों ने घर में चोरी करने का प्लान बनाया। बच्चों ने मिलकर एक घर को निशाना बनाते हुए 2 लाख की चोरी कर ली और उन्हीं पैसों से धूमधाम के साथ सरस्वती पूजा की। लेकिन मामले की जांच में जुटी पुलिस को इस बात की भनक लग गयी। 


पुलिस ने चारों नाबालिग आरोपियों को बाल सुधार गृह भेज दिया है। बच्चों के इस हरकत से परिजन भी हैरान हैं। वही लोगों को कहना है कि बच्चों पर विद्या की देवी माता सरस्वती की पूजा करने का जूनून सवार था। इसलिए वो गलत और सही में फर्क करना भूल गये। पूरे गांव में इन बच्चों की ही चर्चा हो रही है। 


सुमंत सिंह की रिपोर्ट..

टैग्स