ब्रेकिंग
बिहार में डबल मर्डर से सनसनी: नाबालिग लड़के की गला रेतकर हत्या, ग्रामीणों ने आरोपी को पीट-पीटकर मार डाला✦BIHAR: मिड डे मील में मिली मरी छिपकली की पूंछ, 12 बच्चों की बिगड़ी तबीयत✦दिल्ली में प्रोटेस्ट के बीच अभिजीत दिपके की दादी का निधन, 85 साल की उम्र में ली अंतिम सांस✦आइसक्रीम खाते ही 5-6 बच्चों की बिगड़ी तबीयत, मुंह में जलन और होंठ आपस में चिपकने की शिकायत✦पटना से दिल्ली जाने वाले रेल यात्रियों को बड़ी राहत, तेजस, राजधानी और संपूर्ण क्रांति समेत 4 ट्रेनें फिर से बहाल✦बिहार में डबल मर्डर से सनसनी: नाबालिग लड़के की गला रेतकर हत्या, ग्रामीणों ने आरोपी को पीट-पीटकर मार डाला✦BIHAR: मिड डे मील में मिली मरी छिपकली की पूंछ, 12 बच्चों की बिगड़ी तबीयत✦दिल्ली में प्रोटेस्ट के बीच अभिजीत दिपके की दादी का निधन, 85 साल की उम्र में ली अंतिम सांस✦आइसक्रीम खाते ही 5-6 बच्चों की बिगड़ी तबीयत, मुंह में जलन और होंठ आपस में चिपकने की शिकायत✦पटना से दिल्ली जाने वाले रेल यात्रियों को बड़ी राहत, तेजस, राजधानी और संपूर्ण क्रांति समेत 4 ट्रेनें फिर से बहाल

Bihar Breaking News: बिहार में सुबह-सवेरे SVU का बड़ा एक्शन, दाखिल खारिज के लिए घूस लेते राजस्व कर्मचारी को रंगेहाथ दबोचा

MUZAFFARPUR: बड़ी खबर मुजफ्फरपुर से आ रही है, जहां स्पेशल विजिलेंस यूनिट ने सुबह-सवेरे छापेमारी की है। विशेष निगरानी इकाई की टीम ने कुढ़नी प्रखण्ड के पंचायत अमरख के राजस्व कर्मचारी

Bihar Breaking News: बिहार में सुबह-सवेरे SVU का बड़ा एक्शन, दाखिल खारिज के लिए घूस लेते राजस्व कर्मचारी को रंगेहाथ दबोचा
Mukesh Srivastava
2 मिनट

MUZAFFARPUR: बड़ी खबर मुजफ्फरपुर से आ रही है, जहां स्पेशल विजिलेंस यूनिट ने सुबह-सवेरे छापेमारी की है। विशेष निगरानी इकाई की टीम ने कुढ़नी प्रखण्ड के पंचायत अमरख के राजस्व कर्मचारी जसपाल कुमार को दाखिल ख़ारिज के नाम पर 20 हजार घूस लेते हुए रंगेहाथ गिरफ्तार किया है।


दरअसल, मुजफ्फरपुर के मनिहारी के रहने वाले नवीन कुमार चौधरी ने जमीन के दाखिल खारीज के लिए आवेदन दिया था। इस काम को करने के एवज में कुढ़नी प्रखण्ड के अमरख का पंचायत राजस्व कर्मचारी जसपाल कुमार उनसे पैसों की डिमांड कर रहा था। परेशान नवीन चौधरी ने राजस्व कर्मचारी और सीओ के खिलाफ इसकी शिकायत की थी।


 विशेष निगरानी इकाई ने जांच में आरोप को सही पाया और पटना से SVU की टीम मुजफ्फरपुर पहुंची और ट्रैप बिछाकर आरोपी राजस्व कर्मचारी जसपाल कुमार को 20 हजार रुपए रिश्वत लेते गिरफ्तार कर लिया और उसे अपने साथ पटना ले गई है। इस मामले में विशेष निगरानी इकाई ने सीओ अनिल कुमार संतोषी के खिलाफ भी केस दर्ज किया है। दोनों को पटना के निगरानी कोर्ट में पेश किया जाएगा। 

रिपोर्टिंग
M

रिपोर्टर

MANOJ KUMAR

FirstBihar संवाददाता