ब्रेकिंग
युवक की मौत मामले में हाथी ‘विजयलक्ष्मी’ को मिली जमानत, महावत और मालिक अब भी जेल में बंटी यादव हत्याकांड: तेजस्वी यादव ने परिवार को 5 लाख का चेक दिया, बच्चों की पढ़ाई और नौकरी में मदद का ऐलानमुजफ्फरपुर के पूर्व मेयर समीर कुमार डबल मर्डर केस में बड़ा फैसला, साक्ष्य के अभाव में 6 आरोपी बरीबिहार में शराबबंदी का हाल देखिये, दरभंगा में करोड़ों की विदेशी शराब जब्त ‘ढह गया है एजुकेशन सिस्टम’, झारखंड के JPSC-JSSC छात्र आंदोलन पर राहुल गांधी का बड़ा बयानयुवक की मौत मामले में हाथी ‘विजयलक्ष्मी’ को मिली जमानत, महावत और मालिक अब भी जेल में बंटी यादव हत्याकांड: तेजस्वी यादव ने परिवार को 5 लाख का चेक दिया, बच्चों की पढ़ाई और नौकरी में मदद का ऐलानमुजफ्फरपुर के पूर्व मेयर समीर कुमार डबल मर्डर केस में बड़ा फैसला, साक्ष्य के अभाव में 6 आरोपी बरीबिहार में शराबबंदी का हाल देखिये, दरभंगा में करोड़ों की विदेशी शराब जब्त ‘ढह गया है एजुकेशन सिस्टम’, झारखंड के JPSC-JSSC छात्र आंदोलन पर राहुल गांधी का बड़ा बयान

बिहार: BJP नेता के भाई को जान से मारने की धमकी, बदमाशों ने पूर्व मुखिया से मांगी 20 लाख की रंगदारी; कहा- दो दिन में मार देंगे

GOPALGANJ: गोपालगंज में अपराधियों के हौसले बुलंद होते जा रहे हैं। बेखौफ अपराधियों ने एक दिवंगत बीजेपी नेता के बड़े भाई को जान से मारने की धमकी दी है। बदमाशों ने पूर्व मुखिया से 20

बिहार: BJP नेता के भाई को जान से मारने की धमकी, बदमाशों ने पूर्व मुखिया से मांगी 20 लाख की रंगदारी; कहा- दो दिन में मार देंगे
Mukesh Srivastava
2 मिनट

GOPALGANJ: गोपालगंज में अपराधियों के हौसले बुलंद होते जा रहे हैं। बेखौफ अपराधियों ने एक दिवंगत बीजेपी नेता के बड़े भाई को जान से मारने की धमकी दी है। बदमाशों ने पूर्व मुखिया से 20 लाख की रंगदारी मांगी थी। रंगदारी के पैसे नहीं देने पर जान से मारने की धमकी दी है।


दरअसल, बदमाशों ने भाजपा के दिवंगत नेता कृष्णा शाही के बड़े भाई उमेश शाही से 20 लाख की रंगदारी मांगी थी। बदमाशों ने उमेश शाही के ड्राइवर के मोबाइल नंबर पर फोन कर सीवान के नौतन थाना क्षेत्र स्थिति अस्पताल के पास रंगदारी के पैसे पहुंचाने को कहा था लेकिन जब मुखिया उमेश शाही ने पैसे नहीं पहुंचाए तो उन्हें फोन कर जान से मारने की धमकी दी है।


रंगदारी मांगने वाले शख्स ने खुद का नाम जनक सिंह बताया है। पीड़ित हथुआ के चैनपुर पंचायत के पूर्व मुखिया हैं और वर्तमान में चैनपुर के मुखिया के भाई हैं। उन्होंने हथुआ थाना में लिखित शिकायत दर्ज कराकर पुलिस से सुरक्षा की गुहार लगा रहे हैं। इस घटना को लेकर उनके परिवार के लोग दहशत में हैं।


बता दें कि पीड़ित उमेश शाही के पिता और उनके भाई बीजेपी नेता कृष्णा शाही की पहले हत्या हो चुकी है। पिछले पंचायत चुनाव में पूर्व मुखिया उमेश सिंह पर भी जानलेवा हमला हो चुका है, जिसमें उनकी जान बाल-बाल बच गई थी। 


बिहार: BJP नेता के भाई को जान से मारने की धमकी, बदमाशों ने पूर्व मुखिया से मांगी 20 लाख की रंगदारी; कहा- दो दिन में मार देंगे