ब्रेकिंग
पति ने पत्नी की बेवफाई के 97 वीडियो और 237 तस्वीर कोर्ट में पेश किया: सुप्रीम कोर्ट ने सुना दिया बड़ा फैसलावैशाली डबल मर्डर केस में बड़ा एक्शन, फरार आरोपियों के घर कुर्की-जब्ती, बुलडोजर लेकर पहुंची पुलिसअजब-गजब खेल : अंचल अधिकारी ने 5 के खिलाफ केस दर्ज कराया...24 घंटे में ही आईओ ने छठे का नाम घुसाकर केस डायरी कोर्ट में भेज दिया...पर खुल गई पोल पटना यूनिवर्सिटी की LLB प्रवेश परीक्षा में प्रश्नपत्र वायरल! मोबाइल से फोटो खींचकर WhatsApp पर भेजने का आरोपपटना नगर निगम कर्मियों की हड़ताल तीसरे दिन भी जारी, आयुक्त यशपाल मीणा ने की काम पर लौटने की अपीलपति ने पत्नी की बेवफाई के 97 वीडियो और 237 तस्वीर कोर्ट में पेश किया: सुप्रीम कोर्ट ने सुना दिया बड़ा फैसलावैशाली डबल मर्डर केस में बड़ा एक्शन, फरार आरोपियों के घर कुर्की-जब्ती, बुलडोजर लेकर पहुंची पुलिसअजब-गजब खेल : अंचल अधिकारी ने 5 के खिलाफ केस दर्ज कराया...24 घंटे में ही आईओ ने छठे का नाम घुसाकर केस डायरी कोर्ट में भेज दिया...पर खुल गई पोल पटना यूनिवर्सिटी की LLB प्रवेश परीक्षा में प्रश्नपत्र वायरल! मोबाइल से फोटो खींचकर WhatsApp पर भेजने का आरोपपटना नगर निगम कर्मियों की हड़ताल तीसरे दिन भी जारी, आयुक्त यशपाल मीणा ने की काम पर लौटने की अपील

बिहार: सुबह सवेरे अंधाधुंध फायरिंग से सनसनी, मॉर्निंग वॉक कर रहे दो लड़कों को बदमाशों ने मारी गोली

SITAMARHI: बड़ी खबर सीतामढी से आ रही है, जहां बदमाशों ने ताबड़तोड़ फायरिंग कर इलाके में सनसनी फैला दी। गोलीबारी में दो लोगों को गोली लगी है। वारदात को अंजाम देने के बाद बदमाश

बिहार: सुबह सवेरे अंधाधुंध फायरिंग से सनसनी, मॉर्निंग वॉक कर रहे दो लड़कों को बदमाशों ने मारी गोली
Mukesh Srivastava
2 मिनट

SITAMARHI: बड़ी खबर सीतामढी से आ रही है, जहां बदमाशों ने ताबड़तोड़ फायरिंग कर इलाके में सनसनी फैला दी। गोलीबारी में दो लोगों को गोली लगी है। वारदात को अंजाम देने के बाद बदमाश पिस्टल लहराते हुए मौके से फरार हो गए। इस घटना के बाद अफरा तफरी मच गई है। घटना पुपरी थाना क्षेत्र के पुपरी बाज़ार स्थित नागेश्वर स्थान रोड की है।


गोली लगने से घायलों की पहचान दीपक कुमार और लक्ष्मी साह के रूप में हुई है। बताया जा रहा है कि दोनों सुबब सवेरे मॉर्निंग वॉक के लिए घर से निकले थे। दोनों पुपरी बाज़ार स्थित नागेश्वर स्थान रोड पर पहुंचे ही थे कि तभी बाइक सवार दो बदमाश वहां पहुंचे और उनको निशाना बनाते हुए फायरिंग शुरू कर दी। गोली लगने के बा दीपक और लक्ष्मी अचेत होकर जमीन पर गिर गए।


गोली की आवाज सुनकर आसपास के लोग जबतक घटनास्थल पर पहुंचे बदमाश वहां से फरार हो चुके थे। आनन फानन में स्थानीय लोगों ने दोनों को पुपरी पीएचसी में भर्ती कराया, जहां से बेहतर इलाज के उन्हें सीतामढ़ी रेफर कर दिया गया है। घटना के बाद शहर में दहशत का माहौल है। मौके पर पहुंची पुलिस मामले की तफ्तीश में जुट गई है।



रिपोर्टिंग
S

रिपोर्टर

SAURABH KUMAR

FirstBihar संवाददाता