ब्रेकिंग
प्रेमी के साथ मिलकर बेटी ने किया रिश्तों का कत्ल, पिता की हत्या कर बक्से में छिपाया✦हल्द्वानी में सड़क निरीक्षण के दौरान लड़खड़ाकर गिरे CM पुष्कर सिंह धामी, वीडियो सोशल मीडिया पर वायरल✦बिदुपुर में धार्मिक कार्यक्रम में पहुंचे तेजस्वी यादव ने JDU पर कसा तंज, नीतीश कुमार को लेकर कही ये बात✦IPS भानु प्रताप सिंह पर पत्नी पूजा सिंह ने लगाया उत्पीड़न का आरोप, राज्य महिला आयोग ने भेजा समन✦बिहार में बाढ़ प्रभावित किसानों को मिलेगी राहत, खेत से बालू-गाद हटाने के लिए न्यूनतम ₹2,200 की मदद✦प्रेमी के साथ मिलकर बेटी ने किया रिश्तों का कत्ल, पिता की हत्या कर बक्से में छिपाया✦हल्द्वानी में सड़क निरीक्षण के दौरान लड़खड़ाकर गिरे CM पुष्कर सिंह धामी, वीडियो सोशल मीडिया पर वायरल✦बिदुपुर में धार्मिक कार्यक्रम में पहुंचे तेजस्वी यादव ने JDU पर कसा तंज, नीतीश कुमार को लेकर कही ये बात✦IPS भानु प्रताप सिंह पर पत्नी पूजा सिंह ने लगाया उत्पीड़न का आरोप, राज्य महिला आयोग ने भेजा समन✦बिहार में बाढ़ प्रभावित किसानों को मिलेगी राहत, खेत से बालू-गाद हटाने के लिए न्यूनतम ₹2,200 की मदद

बिहार: दहेज में बाइक नहीं मिलने से नाराज था पति, डिमांड पूरी नहीं हुई तो अपनी ही पत्नी को दे दी सजा-ए-मौत

ARA: खबर भोजपुर से आ रही है, जहां दहेज में बाइक नहीं मिलने से नाराज पति और उसके घरवालों ने विवाहिता को सजा-ए-मौत दे दी। विवाहिता को फांसी के फंदे पर लटकाने के बाद आरोपी पति और

बिहार: दहेज में बाइक नहीं मिलने से नाराज था पति, डिमांड पूरी नहीं हुई तो अपनी ही पत्नी को दे दी सजा-ए-मौत
Mukesh Srivastava
2 मिनट

ARA: खबर भोजपुर से आ रही है, जहां दहेज में बाइक नहीं मिलने से नाराज पति और उसके घरवालों ने विवाहिता को सजा-ए-मौत दे दी। विवाहिता को फांसी के फंदे पर लटकाने के बाद आरोपी पति और अन्य ससुराल वाले घर छोड़कर फरार हो गए हैं। घटना बहोरनपुर ओपी के जवनिया गांव की है।


मृतकों की पहचान जवनिया गांव निवासी शिव शंकर साह के बेटे राजू साव की पत्नी नेहा कुमारी के रूप में हुई है। बताया जा रहा है कि बक्सर के ब्रहपुर थाना क्षेत्र के चंद्रपुरा गांव निवासी लालजी साह की 22 वर्षीय बेटी नेहा की शादी इस साल के फरवरी महीना में राजू साव के साथ हुई थी। शादी के बाद से ही दहेज में बाइक और पैसे की डिमांड पति और घर के अन्य लोगो के द्वारा की जा रही थी, नेहा के पिता बेटी के ससुराल वालों की डिमांड पूरी नही कर पा रहे थे। जिसको लेकर आरोपी ससुराल वाले नेहा को प्रताड़ित करने लगे थे।


रविवार की शाम ससुराल वालों ने नेहा के मायके फोन कर जानकारी दी कि उसकी तबीयत खराब है। मायके वाले जब नेहा के ससुराल पहुंचे तो अस्पताल में बेटी का शव देखकर दंग रह गए। ससुराल का कोई भी शख्स वहां मौजूद नहीं था। जिसके बाद परिजनों ने घटना की जानकारी बहोरनपुर ओपी को दी। मौके पर पहुंचे पुलिस ने शव को अपने कब्जे में ले लिया और सदर अस्पताल में पोस्टमार्टम के लिए भेज दिया और मामले के छानबीन में जुट गई है।



रिपोर्टिंग
R

रिपोर्टर

RAKESH KUMAR

FirstBihar संवाददाता