ब्रेकिंग
कमरे में फंदे से लटका मिला महिला का शव, मायके वालों ने 10 लाख रुपये और बुलेट की मांग को लेकर हत्या का लगाया आरोपसुबह-सुबह चाचा लगा रहे थे झाड़ू, तभी भतीजे ने चला दी गोली; हालत गंभीरचीनी महंगी होने का एथेनॉल से नहीं है कनेक्शन! केंद्र ने बताया क्यों बढ़े दाम, त्योहार से पहले जानें पूरी वजह7 मौतों के बाद अशोकधाम में बड़ा बदलाव! चौथी सोमवारी पर अरघा से जलाभिषेक, जिगजैग रूट से होगी एंट्रीBihar News : 20 रुपये में बिकता था अश्लील वीडियो! टेलीग्राम से चलता था पूरा खेल, 1200 से ज्यादा वीडियो की खरीद-बिक्री का खुलासाकमरे में फंदे से लटका मिला महिला का शव, मायके वालों ने 10 लाख रुपये और बुलेट की मांग को लेकर हत्या का लगाया आरोपसुबह-सुबह चाचा लगा रहे थे झाड़ू, तभी भतीजे ने चला दी गोली; हालत गंभीरचीनी महंगी होने का एथेनॉल से नहीं है कनेक्शन! केंद्र ने बताया क्यों बढ़े दाम, त्योहार से पहले जानें पूरी वजह7 मौतों के बाद अशोकधाम में बड़ा बदलाव! चौथी सोमवारी पर अरघा से जलाभिषेक, जिगजैग रूट से होगी एंट्रीBihar News : 20 रुपये में बिकता था अश्लील वीडियो! टेलीग्राम से चलता था पूरा खेल, 1200 से ज्यादा वीडियो की खरीद-बिक्री का खुलासा

Bihar Crime News: बिहार में शातिर चोरों की करतूत, बाइक की डिक्की से उड़ाए 2.75 लाख; CCTV में कैद हुई वारदात

Bihar Crime News: बिहार के कैमूर में बदमाशों ने सड़क किनारे खड़ी बाइक की डिक्की से 2.75 लाख रुपए चोरी कर लिए. चोरी की वारदात CCTV कैमरे में कैद हो गई है. पुलिस ने जांच शुरू कर दी है.

Bihar Crime News
© Reporter
Mukesh Srivastava
2 मिनट

Bihar Crime News: बड़ी खबर कैमूर के कुदरा से सामने आई है, जहां एक बदमाश ने बाइक की डिक्की से देखते ही देखते 2 लाख 75 हजार रुपए उड़ा लिए। चोरी की यह वारदात सीसीटीवी कैमरे में कैद हो गई है। पुलिस सीसीटीवी फुटेज के आधार पर शातिर चोर की तलाश में जुट गई है।


जानकारी के मुताबिक, पीड़ित युवक का नाम संदीप कुमार है, जो सोनहन थाना के सेमरिया गांव का रहने वाला है। संदीप कुमार चारपहिया वाहन खरीदने के सिलसिले में कुदरा आए हुए थे। उन्होंने अपने घर से 2 लाख 40 हजार रुपए साथ लाए थे। वहीं उनके पिताजी ने पंजाब नेशनल बैंक से 35 हजार रुपए और निकालकर उन्हें दिए। 


इस तरह कुल 2 लाख 75 हजार रुपए संदीप ने एक बैग में रखकर अपनी बाइक की डिक्की में रख दिए। इसके बाद वह कुदरा-भभुआ मार्ग के समीप स्थित राधा स्वामी संगठन नामक कंपनी के कार्यालय में किसी काम से भीतर गए। जब संदीप बाहर लौटे तो देखा कि बाइक की डिक्की से पूरा पैसा गायब हो चुका है।


पीड़ित ने बताया कि घटनास्थल के समीप लगे एक सीसीटीवी कैमरे में चोरी की यह वारदात कैद हो गई है। फुटेज में साफ देखा जा सकता है कि एक युवक बाइक की डिक्की से रुपए निकालकर वहां से भाग रहा है। पीड़ित संदीप ने इस मामले की लिखित शिकायत कुदरा थाना में दी है। 


कुदरा थाना प्रभारी नंदू कुमार ने बताया कि पुलिस घटना की जांच कर रही है और सीसीटीवी फुटेज के आधार पर आरोपी की पहचान की जा रही है। पुलिस का कहना है कि जल्द ही आरोपी को गिरफ्तार कर रकम बरामद करने की कार्रवाई की जाएगी।

रिपोर्टिंग
R

रिपोर्टर

Ranjan Kumar

FirstBihar संवाददाता