ब्रेकिंग
Bihar News : अस्पताल में इलाज या 'जाम' की तैयारी? DMCH में स्प्राइट में शराब मिलाकर पीने का VIDEO वायरल ! तीन महिला कर्मी और युवक दिखे साथ ...✦Bihar News : PMCH में अब टोकन के बिना नहीं कटेगी OPD की पर्ची, मरीजों को दवा के लिए मिलेंगे 13 काउंटर✦Bihar News: पटना में दुर्गापूजा पर ट्रैफिक की नई व्यवस्था, 17 से 20 अक्टूबर तक कई रास्तों पर रोक; घर से निकलने से पहले जान लें रूट✦Raghopur Boat Accident : राघोपुर नाव हादसे में 13 बच्चों की मौत, सुबह फिर नदी में उतरेगी टीम; आज तेजस्वी यादव पहुंचेंगे✦Patna Encounter : सुबह-सुबह पटना में एनकाउंटर, पुलिस की गोली से कुख्यात बदमाश शुभम घायल; पैर में गोली मारकर STF ने किया अरेस्ट✦Bihar News : अस्पताल में इलाज या 'जाम' की तैयारी? DMCH में स्प्राइट में शराब मिलाकर पीने का VIDEO वायरल ! तीन महिला कर्मी और युवक दिखे साथ ...✦Bihar News : PMCH में अब टोकन के बिना नहीं कटेगी OPD की पर्ची, मरीजों को दवा के लिए मिलेंगे 13 काउंटर✦Bihar News: पटना में दुर्गापूजा पर ट्रैफिक की नई व्यवस्था, 17 से 20 अक्टूबर तक कई रास्तों पर रोक; घर से निकलने से पहले जान लें रूट✦Raghopur Boat Accident : राघोपुर नाव हादसे में 13 बच्चों की मौत, सुबह फिर नदी में उतरेगी टीम; आज तेजस्वी यादव पहुंचेंगे✦Patna Encounter : सुबह-सुबह पटना में एनकाउंटर, पुलिस की गोली से कुख्यात बदमाश शुभम घायल; पैर में गोली मारकर STF ने किया अरेस्ट

बिहार: भूमि विवाद में जमकर गरजीं बंदूकें, ताबड़तोड़ फायरिंग से दहला इलाका

SAHARSA: सहरसा में जमीन विवाद को लेकर दो पक्षों के बीच जमकर गोलीबारी हुई है हालांकि गोलीबारी की इस घटना में किसी के हताहत होने की खबर नहीं है। गोलीबारी की इस घटना से पूरे गांव में

बिहार: भूमि विवाद में जमकर गरजीं बंदूकें, ताबड़तोड़ फायरिंग से दहला इलाका
Mukesh Srivastava
3 मिनट

SAHARSA: सहरसा में जमीन विवाद को लेकर दो पक्षों के बीच जमकर गोलीबारी हुई है हालांकि गोलीबारी की इस घटना में किसी के हताहत होने की खबर नहीं है। गोलीबारी की इस घटना से पूरे गांव में दहशत का माहौल है। घटना बनमा ईटहरी थाना क्षेत्र के मुरली गांव की है।


जानकारी के अनुसार, रामचन्द्र साह और नरेश यादव के बीच जमीन का विवाद चल रहा था। एक पक्ष के द्वारा विवादित जमीन पर निर्माणाधीन घर की ढलाई की जा रही थी, दूसरे पक्ष के लोगों ने जबरन इसे रोकने की कोशिश की और देखते ही देखते बात बढ़ गई। दोनों पक्षों से ताबड़तोड़ फायरिंग हुई।


दरअसल, तीन डीसमील जमीन को लेकर कई दिनों से विवाद चल चला आ रहा था। विवाद को खत्म कराने के लिए पुलिस और अंचलाधिकारी को जब आवेदन दिया गया। जिसके बाद गांव में जनता दरबार में बुलाया गया। अपने जमीन की सभी कागजात लेकर अंचलाधिकारी आशीष कुमार के समक्ष हाजीर हुए। विपक्षी नरेश यादव, इंदल यादव, जयनारायण यादव, सौरव कुमार भी उपस्थित हुए।


पीड़ित श्ववण कुमार ने बताया कि गांव के ही मुरली वार्ड 4 निवासी मु. सकीम मियां से साढ़े तीन कठ्ठा जमीन 1991 में ही लिया था, तभी टाटनूमा घर बनाकर रहने लगें थे। जिसका खाता संख्या 363, 364 जो हमारे नाम से है।  विपक्षी नरेश यादव का कहना है कि 362 खाता से हमारी 3 डीसमील जमीन कटकर 363 में आ गया है। जिसके बाद वरीय अधिकारियों के निर्देश पर ग्रामीण पंच के समक्ष जमीन की पैमाइश की गई।


विपक्षी नरेश यादव का जमीन 362 में पूर्ण है। इसके बावजूद जबर्दस्ती हमें एंव हमारे परिवार के सदस्य रामचंद्र साह, सतनारायण साह, कपिलदेव साह, राजकुमार साह एवं उनकी पत्नी सोनी देवी को बराबर कह रहा था कि जमीन खाली कर दो या हमे लिख दो नहीं तो अंजाम बुरा होगा। वही इस मामले में एक पक्ष के सोनी देवी ने स्थानीय थाने में आवेदन देकर दोषियों के खिलाफ केस दर्ज करने की मांग की है।


इसके साथ ही उन्होंने जानमाल सुरक्षा की गुहार लगाई है। वही इस पूरे मामले पर अंचलाधिकारी आशीष कुमार ने बताया कि विवादित जमीन पर दोनों पार्टी में से कोई भी काम नहीं करेगा, जब तक मामला लंबित है। इस संबंध में थानाध्यक्ष ज्योतिष कुमार ने बताया कि घटना की जानकारी मिली है। पुलिस पदाधिकारी को भेजा गया है। छानबीन की जा रही है, दोषियों के विरुद्ध करी कार्रवाई की जाएगी।

रिपोर्टिंग
R

रिपोर्टर

RITESH HUNNY

FirstBihar संवाददाता