ब्रेकिंग
TRE-4 का फॉर्म भरना है? साइबर कैफे जाने की जरूरत नहीं, घर बैठे 10-15 मिनट में ऐसे करें ऑनलाइन आवेदन✦टेंपो में छिपाकर ले जा रहे थे विदेशी शराब की बड़ी खेप, पुलिस ने महिला समेत 2 को दबोचा✦BPSC TRE-4 में बड़ा अपडेट, 932 पद और बढ़े; आयोग ने जारी किया नोटिफिकेशन✦बिहार विधान परिषद चुनाव 2026: BJP ने चार उम्मीदवारों के नामों का किया एलान, पूरी लिस्ट देखिए..✦11 महिला पुलिसकर्मी समेत 22 पुलिस अधिकारियों पर कार्रवाई, ड्यूटी से गायब मिले तो SP ने रोका वेतन✦TRE-4 का फॉर्म भरना है? साइबर कैफे जाने की जरूरत नहीं, घर बैठे 10-15 मिनट में ऐसे करें ऑनलाइन आवेदन✦टेंपो में छिपाकर ले जा रहे थे विदेशी शराब की बड़ी खेप, पुलिस ने महिला समेत 2 को दबोचा✦BPSC TRE-4 में बड़ा अपडेट, 932 पद और बढ़े; आयोग ने जारी किया नोटिफिकेशन✦बिहार विधान परिषद चुनाव 2026: BJP ने चार उम्मीदवारों के नामों का किया एलान, पूरी लिस्ट देखिए..✦11 महिला पुलिसकर्मी समेत 22 पुलिस अधिकारियों पर कार्रवाई, ड्यूटी से गायब मिले तो SP ने रोका वेतन

आरा में दिनदहाड़े युवक को मारी गोली, हालत गंभीर, हथियारबंद बदमाशों ने घटना को दिया अंजाम

गांव के खेल मैदान में क्रिकेट खेलने गये युवक को जबरन बाइक पर बिठाकर ले जाया जा रहा था। जब युवक ने विरोध किया तब मोटरसाइकिल सवार अपराधियों ने गोली मार दी। गंभीर हालत में अस्पताल में भर्ती कराया गया है।

BIHAR POLICE
युवक को मारी गोली
© GOOGLE
Jitendra Vidyarthi
2 मिनट

arrah: आरा से बड़ी खबर आ रही है जहां हथियारबंद बदमाशों ने एक युवक को दिनदहाड़े गोली मार दी। इस घटना से मौके पर अफरा-तफरी मच गयी। जिसके बाद खून से लथपथ युवक को घायल अवस्था में इलाज के लिए आनन-फानन में आरा सदर अस्पताल में भर्ती कराया गया। जहां से डॉक्टरों ने उसकी गंभीर हालत को देखते हुए पटना पीएमसीएच रेफर कर दिया। लेकिन परिजन उसे पीएमसीएच ना ले जाकर आरा के शांति मेमोरियल ले गए जहां आरा सदर अस्पताल के सर्जन डॉ विकास कुमार सिंह की देखरेख में इलाज कराया जा रहा है।


घटना भोजपुर जिले के गिधा ओपी क्षेत्र के मटियारा गांव की है। घायल युवक मटियारा गांव निवासी सुरेंद्र कुमार सिंह का 20 वर्षीय पुत्र सिद्धार्थ कुमार है। जो घर से गांव के ही खेल मैदान में क्रिकेट खेलने गया था। जिसे कुछ युवक जबरन मोटरसाइकिल पर बिठाकर ले जाने की जिद्द कर रहे थे। जिसका विरोध युवक के द्वारा किया जा रहा था। जिसके बाद हथियारबंद बदमाशों ने युवक को दो गोली मार दी।


उसके बाद हथियार लहराते आराम से निकल गए। वहीं घायल युवक का इलाज कर रहे डॉ विकास कुमार सिंह ने बताया कि युवक को जब हमारे अस्पताल में लाया गया तो उसका काफी खून बह गया था। फिलहाल गोली निकाल दी गई है। इसके बाद उसे तत्काल ऑब्जर्वेशन में रखा गया है और उसे अभी अस्पताल में ही एक सप्ताह तक रखा जाएगा। फिलहाल युवक खतरे से बाहर है। हालांकि यह घटना क्यों घटी यह अभी पूरी तरह से स्पष्ट नहीं हो पाया है। मौके पर पहुंची पुलिस पूरे मामले की छानबीन में जुटी है। 

टैग्स
रिपोर्टिंग
R

रिपोर्टर

RAKESH KUMAR

FirstBihar संवाददाता