ब्रेकिंग
नवरात्रि के बीच बिहार में बड़ा हादसा: सोन नदी में डूबने से तीन बच्चों समेत चार की मौत, परिजनों में मचा कोहराम✦13 बच्चों की मौत के बाद भी नहीं जागा प्रशासन! वैशाली में आज भी जुगाड़ वाली नाव से जान जोखिम में डाल रहे लोग✦‘कार्रवाई होगा त देखल जाएगा..’, जीतन राम मांझी को अनंत सिंह का दो टूक जवाब✦Patna Durga Puja : पटना का ये दुर्गा पूजा पंडाल क्यों है खास? 1 करोड़ से ज्यादा खर्च, 150 मुस्लिम कारीगरों की मेहनत✦Bihar STET Admit Card 2026: खत्म हुआ इंतजार! कल जारी होगा एडमिट कार्ड, 25 अक्टूबर से परीक्षा; ऐसे करें डाउनलोड✦नवरात्रि के बीच बिहार में बड़ा हादसा: सोन नदी में डूबने से तीन बच्चों समेत चार की मौत, परिजनों में मचा कोहराम✦13 बच्चों की मौत के बाद भी नहीं जागा प्रशासन! वैशाली में आज भी जुगाड़ वाली नाव से जान जोखिम में डाल रहे लोग✦‘कार्रवाई होगा त देखल जाएगा..’, जीतन राम मांझी को अनंत सिंह का दो टूक जवाब✦Patna Durga Puja : पटना का ये दुर्गा पूजा पंडाल क्यों है खास? 1 करोड़ से ज्यादा खर्च, 150 मुस्लिम कारीगरों की मेहनत✦Bihar STET Admit Card 2026: खत्म हुआ इंतजार! कल जारी होगा एडमिट कार्ड, 25 अक्टूबर से परीक्षा; ऐसे करें डाउनलोड

बिहार: भतीजे ने चाचा की गोली मारकर ले ली जान, बंटवारे को लेकर चल रहा था विवाद

MUNGER: मुंगेर में संपत्ति बंटवारा के विवाद को लेकर एक नाबालिग भतीजे ने अपने ही चाचा की गोली मारकर हत्या कर दी। वारदात को अंजाम देने के बाद आरोपी भतीजा फरार हो गया। घटना मुफस्सिल थ

बिहार: भतीजे ने चाचा की गोली मारकर ले ली जान, बंटवारे को लेकर चल रहा था विवाद
Mukesh Srivastava
2 मिनट

MUNGER: मुंगेर में संपत्ति बंटवारा के विवाद को लेकर एक नाबालिग भतीजे ने अपने ही चाचा की गोली मारकर हत्या कर दी। वारदात को अंजाम देने के बाद आरोपी भतीजा फरार हो गया। घटना मुफस्सिल थाना क्षेत्र के सुजावलपुर गांव की है।


मृतक की पहचान सुजावलपुर गांव निवासी 32 वर्षीय मो. वलीउल्लाह उर्फ पिंकू के रूप में हुई है। बताया जा रहा है कि मृतक पिंकू के घर में बकरीद की दावत थी। जिसमें उसकी बहन और बहनोई का परिवार भी आया हुआ था। इसी दौरान मृतक का बड़ा भाई रहमतुल्ला उर्फ लालू अपनी मां रिहाना खातून से घर बंटवारा करने को लेकर विवाद करने लगा। लालू और उसके बेटे सार्जन ने रिहाना के साथ मारपीट किया, जिससे वह बेहोश हो गयी।


जिसके बाद दावत में आयी बेटी और दामाद तथा अन्य परिजन उसे लेकर मुंगेर सदर अस्पताल में भर्ती कराया। सूचना पर मिलने पर मृतक पिंकू अपने भाई सोनू के साथ अस्पताल पहुंचा, जहां से वह घर मां के लिए सामान लाने चला गया। जब पिंकू घर पहुंचा तो उसका लालू के साथ विवाद हुआ,तभी नाबालिग भतीजा ने पिस्तौल से गोली फायर कर दी। गोली पिंकू के सीने में लग गई। परिजन उसे लेकर अस्पताल पहुंचे, जहां डॉक्टर ने उसे मृत घोषित कर दिया। 


घटना की जानकारी मिलते ही मौके पर पहुंची पुलिस ने आरोपी के पिता को हिरासत में ले लिया है और उससे पूछताछ कर रही है। मृतक के शव को पोस्टमार्टम के लिए भेजने के बाद पुलिस आरो की कार्रवाई में जुट गई है और आरोपी नाबालिग को गिरफ्तार करने के लिए छापेमारी कर रही है।