ब्रेकिंग
जियो मार्ट, फ्लिपकार्ट और बिग बास्केट के गोदाम में सरकारी छापेमारी में भारी गड़बड़ी पक़ड़ी गई, कबूतर के बीट के बीच रखा था खाने-पीने का सामान, लाइसेंस रद्द करने की चेतावनी✦चारा घोटाला केस में 25 साल से फरार आरोपी गिरफ्तार, CBI ने लखनऊ रेलवे स्टेशन से दबोचा✦सीवान पटाखा ब्लास्ट मामले में बड़ा एक्शन, जामो बाजार थानाध्यक्ष और चौकीदार सस्पेंड; तीन मौत की पुष्टि✦मजाक नहीं तो और क्या है...? रिश्वत नहीं लेने की फिर से शपथ लेंगे बिहार के अफसर-कर्मी, मुख्य सचिव ने जारी किया आदेश✦बिहार में बड़ा हादसा: पटाखा बनाने के दौरान ब्लास्ट, पति-पत्नी और बेटी समेत चार लोगों की मौत; बढ़ सकता है आंकड़ा✦जियो मार्ट, फ्लिपकार्ट और बिग बास्केट के गोदाम में सरकारी छापेमारी में भारी गड़बड़ी पक़ड़ी गई, कबूतर के बीट के बीच रखा था खाने-पीने का सामान, लाइसेंस रद्द करने की चेतावनी✦चारा घोटाला केस में 25 साल से फरार आरोपी गिरफ्तार, CBI ने लखनऊ रेलवे स्टेशन से दबोचा✦सीवान पटाखा ब्लास्ट मामले में बड़ा एक्शन, जामो बाजार थानाध्यक्ष और चौकीदार सस्पेंड; तीन मौत की पुष्टि✦मजाक नहीं तो और क्या है...? रिश्वत नहीं लेने की फिर से शपथ लेंगे बिहार के अफसर-कर्मी, मुख्य सचिव ने जारी किया आदेश✦बिहार में बड़ा हादसा: पटाखा बनाने के दौरान ब्लास्ट, पति-पत्नी और बेटी समेत चार लोगों की मौत; बढ़ सकता है आंकड़ा

बिहार : बेलचे से पीट-पीटकर अधेड़ की हत्या, सिर पर लगी चोट; लोगों ने किया हंगामा

ARA : बिहार में अपराधियों और बदमाशों का बोलबाला है। राज्य के अंदर शायद ही कोई ऐसा दिन गुजरता हो जिस दिन गोलीबारी, छिनतई, लूट, मार-पिट की खबरें निकल कर सामने आती है। इसी कड़ी में अब

बिहार : बेलचे से पीट-पीटकर अधेड़ की हत्या, सिर पर लगी चोट; लोगों ने किया हंगामा
Tejpratap
Tejpratap
2 मिनट

ARA : बिहार में अपराधियों और बदमाशों का बोलबाला है। राज्य के अंदर शायद ही कोई ऐसा दिन गुजरता हो जिस दिन गोलीबारी, छिनतई, लूट, मार-पिट की खबरें निकल कर सामने आती है। इसी कड़ी में अब एक ताजा मामला भोजपुर से निकल कर सामने आ रही है। जहां बेलचा से पीट-पीटकर एक अधेड़ की हत्या कर दी गयी है। 


मिली जानकारी के अमुसार, भोजपुर जिले में बेलचा मारकर एक अधेड़ की बेरहमी से हत्या कर दी गई। व्यक्ति का शव शुक्रवार की सुबह बरामद किया गया। वहीं, घटनास्थल के पास से एक मोबाइल और बेलचा मिला है। इसकी हत्या विशुनपुर सोन नदी के किनारे स्थित बगीचा में की हत्या की गई। लोगों ने  सुबह शव देखा तो इसकी जानकारी पुलिस को सूचना दी। सूचना पर पहुंची पुलिस ने घटनास्थल का मौका मुआयना किया। पुलिस ने घटनास्थल से हत्या में प्रयुक्त एक बेलचा और एक मोबाइल बरामद किया है।


वहीं,मृतक की पहचान 45 वर्षीय जीतन सिंह चांदी थाना के विशुनपुर निवासी स्वर्गीय रामानुज सिंह के बेटे के रूप में हुई। मृतक के सिर पर चोट के गहरे के निशान पाए गए हैं। वारदात के बाद आक्रोशित लोगों ने शव को रोकर हंगामा कर दिया। परिजनों ने पोस्टमार्टम कराने से इनकार कर दिया और घटनास्थल पर खोजी कुत्ता को बुलाने की मांग की। 


इधर, थानाध्यक्ष सौरभ कुमार ने पुष्टि करते हुए बताया कि आपस में खाने-पीने के दौरान हत्या की घटना घटित होने की संभावना जताई जा रही है। परिजन गांव के ही व्यक्ति पर हत्या करने की संभावना जता रहे हैं। पुलिस आरोपी की गिरफ्तारी के लिए छापेमारी कर रही है। सूचना पर इंस्पेक्टर समेत अन्य पदाधिकारी मौके पर पहुंचे और मामले की जांच में जुट गए। वहीं, मृतक के घर में मातम छा गया है। परिजनों का रो-रोकर बुरा हाल है।

रिपोर्टिंग
R

रिपोर्टर

RAKESH KUMAR

FirstBihar संवाददाता