ब्रेकिंग
वसूलीबाज थानेदार गिरफ्तार, हाजत में बंदकर वसूलता था पैसा, SP ने पहुंचा दिया हवालातबेतिया GMCH में मां के बच्ची को गोद में लेकर पहुंचने की तस्वीर वायरल, अस्पताल ने स्ट्रेचर नहीं मिलने के आरोप का किया खंडन, महिला ने भी दी सफाईमधेपुरा में जमीन फर्जीवाड़े का बड़ा खुलासा! पूर्व DCLR, 2 CO समेत 7 के खिलाफ FIR, कोर्ट के आदेश के एक साल बाद हुई कार्रवाईपटना में कोलकाता की डांसर रोजी खातून की संदिग्ध मौत, दोस्त के फ्लैट में मिली लाशस्कूल में रसोईया की दबंगई से छात्र-छात्राएं और अभिभावक परेशान, शिक्षिका से मारपीट और बदसलूकी का आरोपवसूलीबाज थानेदार गिरफ्तार, हाजत में बंदकर वसूलता था पैसा, SP ने पहुंचा दिया हवालातबेतिया GMCH में मां के बच्ची को गोद में लेकर पहुंचने की तस्वीर वायरल, अस्पताल ने स्ट्रेचर नहीं मिलने के आरोप का किया खंडन, महिला ने भी दी सफाईमधेपुरा में जमीन फर्जीवाड़े का बड़ा खुलासा! पूर्व DCLR, 2 CO समेत 7 के खिलाफ FIR, कोर्ट के आदेश के एक साल बाद हुई कार्रवाईपटना में कोलकाता की डांसर रोजी खातून की संदिग्ध मौत, दोस्त के फ्लैट में मिली लाशस्कूल में रसोईया की दबंगई से छात्र-छात्राएं और अभिभावक परेशान, शिक्षिका से मारपीट और बदसलूकी का आरोप

बिहार में अपराधी बेलगाम: एक साथ 3 ज्वेलरी शॉप को बनाया निशाना, दुकान का शटर तोड़कर की 30 लाख से ज्यादा की चोरी

बिहार में अपराधियों का तांडव जारी है। बेखौफ अपराधियों ने एक साथ 3 आभूषण की दुकानों का शटर तोड़कर लाखों की चोरी कर ली। बदमाशों ने 30 लाख से ज्यादा के जेवरात पर हाथ साफ किया है।

BIHAR
अपराधियों का तांडव जारी
© GOOGLE
Jitendra Vidyarthi
2 मिनट

begusarai: बेगूसराय में एक बार फिर चोरों का आतंक देखने को मिला। जहां चोरों ने एक साथ तीन सोना चांदी की दुकान का शटर तोड़कर भीषण चोरी की घटना को अंजाम दिया। वही इस चोरी की घटना के बाद सभी दुकानदारों में हड़कंप मचा हुआ है। बताया जाता है कि एक साथ तीन सोना-चांदी की दुकान का शटर तोड़कर चोरों ने करीब 30 लाख से अधिक के जेवरात की चोरी कर ली। इस घटना से इलाके में दहशत का माहौल है। 


घटना सिंघौल थाना क्षेत्र के विनोदपुर पंचायत की है। इस घटना के संबंध में स्थानीय लोगों ने बताया है कि सभी दुकानदार अपना दुकान बंद कर घर चले गए थे। जब सुबह लोग सोना चांदी दुकान के पास आए तो तीनों दुकान का शटर टूटा हुआ था। उन्होंने बताया है कि एक साथ तीन सोना चांदी दुकान का शटर तोड़कर चोरों ने तकरीबन 30 लाख से अधिक जेवरात की चोरी की घटना को अंजाम दिया है। 


उन्होंने बताया है कि इस इलाके में लगातार चोरी की वारदात हो रही है लेकिन पुलिस किसी प्रकार का कोई कार्रवाई नहीं की गई है। जिसके कारण से चोर खुलेआम चोरी की घटना को अंजाम दे रहे हैं। इस दौरान उन्होंने यह भी बताया है कि कर बड़ी शातिर से सोना चांदी की चोरी कर मौके से फरार हो गया है और दुकान से कुछ ही दूरी पर सोना चांदी का डिब्बा फेंक दिया है। लोगों ने भी बताया है कि कर पहले सीसीटीवी कैमरे को तोड़ा है उसके बाद चोरी की घटना को अंजाम दिया है।फिलहाल इस घटना के बाद स्थानीय लोगों ने सिंगल थाना पुलिस को सूचना दी है मौके पर सिंघल थाने के पुलिस पहुंचकर पूरे मामले की जांच पड़ताल में जुटी हुई है।

रिपोर्टिंग
H

रिपोर्टर

HARERAM DAS

FirstBihar संवाददाता