ब्रेकिंग
बिहार की जमीन में कहां-कहां छिपा है खजाना? GSI बताएगा ठिकाना, पहचान के बाद खनिज ब्लॉकों की होगी नीलामीSSB कैंप में जवान की गोली लगने से मौत, संदिग्ध परिस्थितियों में चली INSAS राइफलप्रेमिका से मिलने पहुंचा युवक… ग्रामीणों ने रंगेहाथ पकड़ा, फिर मंदिर में करा दी शादी; VIDEO वायरलBihar Politics : अनंत सिंह Vs नीरज कुमार में अब 'साहब ’ की एंट्री? बड़े नेता संभालेंगे मोर्चा, नीरज के एक बयान से बढ़ी हलचलसिम बॉक्स से साइबर ठगी का खुलासा, CBI ने टेलीकॉम कंपनी के रीजनल डिस्ट्रीब्यूटर को किया गिरफ्तारबिहार की जमीन में कहां-कहां छिपा है खजाना? GSI बताएगा ठिकाना, पहचान के बाद खनिज ब्लॉकों की होगी नीलामीSSB कैंप में जवान की गोली लगने से मौत, संदिग्ध परिस्थितियों में चली INSAS राइफलप्रेमिका से मिलने पहुंचा युवक… ग्रामीणों ने रंगेहाथ पकड़ा, फिर मंदिर में करा दी शादी; VIDEO वायरलBihar Politics : अनंत सिंह Vs नीरज कुमार में अब 'साहब ’ की एंट्री? बड़े नेता संभालेंगे मोर्चा, नीरज के एक बयान से बढ़ी हलचलसिम बॉक्स से साइबर ठगी का खुलासा, CBI ने टेलीकॉम कंपनी के रीजनल डिस्ट्रीब्यूटर को किया गिरफ्तार

बिहार : बाजार से घर लौट रहा था सरपंच का पोता, बीच रास्ते गोली मारकर बदमाशों ने ले ली जान

MUZAFFARPUR : मुजफ्फरपुर से इस वक्त की बड़ी खबर आ रही है, जहां बेखौफ बदमाशों ने एक सरपंच के पोते की गोली मारकर हत्या कर दी। दिनदहाड़े हत्या की इस वारदात से इलाके के लोगों में दहशत

बिहार : बाजार से घर लौट रहा था सरपंच का पोता, बीच रास्ते गोली मारकर बदमाशों ने ले ली जान
Mukesh Srivastava
2 मिनट

MUZAFFARPUR : मुजफ्फरपुर से इस वक्त की बड़ी खबर आ रही है, जहां बेखौफ बदमाशों ने एक सरपंच के पोते की गोली मारकर हत्या कर दी। दिनदहाड़े हत्या की इस वारदात से इलाके के लोगों में दहशत का माहौल है। स्थानीय लोगों द्वारा घटना की जानकारी दिए जाने के बाद पुलिस ने मौके पर पहुंचकर छानबीन शुरू कर दी है।


घटना पारू थाना इलाके के जाफरपुर बाजार की है। मृतक की पहचान खेदलपुरा गांव निवासी कमलेश सिंह का बेटा अमृतेश कुमार सिंह के रूप में की गई है। बताया जा रहा है कि अमृतेश किसी काम से जाफरपुर बाजार गया था। बाजार से घर लौटने के दौरान बाइक सवार अपराधियों ने उसे गोली मार दी और मौके से फरार हो गए।


घटना की सूचना मिलते ही मौके पर पहुंची पुलिस ने मृतक के शव को कब्जे में लेकर पोस्टमार्टम के लिए भेज दिया है और मामले के छानबीन में जुट गई है। फिलहाल हत्या के कारणों का पता नहीं चल सका है। इधर, घटना के बाद मृतक के परिजनों का रो-रो कर बुरा हाल है।

रिपोर्टिंग
P

रिपोर्टर

PRABHAT SHANKAR

FirstBihar संवाददाता