ब्रेकिंग
BIHAR के पूर्व CM भोला पासवान शास्त्री को भारत रत्न देने की मांग, पटना में प्रतिमा-म्यूजियम की भी मांग, आंदोलन की चेतावनीमां पद्मश्री, पिता IAS, फिर भी खुद बनाई पहचान; बिना कोचिंग पहले प्रयास में UPSC में हासिल की AIR 51‘पीड़ितों को तुरंत मिले 15 हजार रुपये की मदद’, बाढ़ को लेकर तेजस्वी यादव की सरकार से मांगपटना में करोड़ों की जमीन को लेकर दो पक्ष आपस में भिड़े, पुलिस ने संभाला मोर्चाPG में चल रहे सेक्स रैकेट का खुलासा, विदेशी नागरिकों समेत 21 गिरफ्तार, शराब और कॉन्डम का मिला अंबारBIHAR के पूर्व CM भोला पासवान शास्त्री को भारत रत्न देने की मांग, पटना में प्रतिमा-म्यूजियम की भी मांग, आंदोलन की चेतावनीमां पद्मश्री, पिता IAS, फिर भी खुद बनाई पहचान; बिना कोचिंग पहले प्रयास में UPSC में हासिल की AIR 51‘पीड़ितों को तुरंत मिले 15 हजार रुपये की मदद’, बाढ़ को लेकर तेजस्वी यादव की सरकार से मांगपटना में करोड़ों की जमीन को लेकर दो पक्ष आपस में भिड़े, पुलिस ने संभाला मोर्चाPG में चल रहे सेक्स रैकेट का खुलासा, विदेशी नागरिकों समेत 21 गिरफ्तार, शराब और कॉन्डम का मिला अंबार

Bihar News: महिला DCLR के खिलाफ होगा एक्शन...2700 केस को दबा कर बैठी रहीं, सरकार की छवि को किया धूमिल

श्वेता मिश्रा के खिलाफ विभागीय कार्रवाई शुरू हो गई है। आरा सदर की तत्कालीन डीसीएलआर पर दाखिल-खारिज अपील के 2714 मामलों को लंबित रखने, आधिकारिक लॉगिन के दुरुपयोग और बिना सुनवाई आदेश पारित करने समेत कई गंभीर आरोप हैं।

महिला DCLR, आरा सदर अनुमंडल,दाखिल खारिज केस,Bihar News, Shweta Mishra, Bihar Administrative Service, BAS Officer, Departmental Action, DCLR Ara Sadar, Mutation Appeal Cases, Revenue and Land Reforms D
© Google
Viveka Nand
2 मिनट

Bihar News: बिहार प्रशासनिक सेवा की अधिकारी श्वेता मिश्रा के खिलाफ विभागीय कार्यवाही चलेगी. सामान्य प्रशासन विभाग ने आरोपी अधिकारी श्वेता मिश्रा के खिलाफ जांच के लिए मुख्य जांच आयुक्त को संचालन पदाधिकारी नियुक्त किया है .


डीसीएलआर रहते भारी गड़बड़ी का आरोप

आरा सदर अनुमंडल की तत्कालीन भूमि सुधार उप समाहर्ता श्वेता मिश्रा वर्तमान में मनिहारी अनुमंडल की लोक शिकायत निवारण पदाधिकारी हैं. इनके खिलाफ दाखिल खारिज अपील वाद को लंबित रखने, ऑफिशियल लॉगिन का दुरुपयोग करने, भूमि विवाद का निष्पादन कम करने, अधिकांश केस में पक्षकारों को नोटिस निर्गत नहीं करने, बड़ी संख्या में वाद का बिना किसी सुनवाई के आदेश पारित करने, कर्तव्य हीनता एवं स्वेच्छाचारिता के आरोप हैं. इस संबंध में राजस्व एवं भूमि सुधार विभाग ने 8 जुलाई 2025 को पत्र भेज कर अनुशासनिक कार्रवाई करने की सिफारिश की थी .


श्वेता मिश्रा ने सरकार की छवि को किया धूमिल

सामान्य प्रशासन विभाग ने समीक्षा में पाया है कि श्वेता मिश्रा 25 जुलाई 2022 से 18 अक्टूबर 2024 तक आरा सदर अनुमंडल की भूमि सुधार उप समाहर्ता थीं.इनके कार्यकाल में भूमि सुधार उप समाहर्ता के न्यायालय में कुल 3501 दाखिल खारिज अपील वाद दायर किये गए। जिसमें से 727 केस का ही निष्पादन किया गया,जो कुल आवेदन का सिर्फ 22.48 फीसदी है. जबकि 2714 केस को लंबित रखा गया. इनके द्वारा भूमि सुधार उप समाहर्ता के न्यायालय के महत्वपूर्ण न्यायिक दायित्व के निर्वहन में भारी शिथिलता बरती गई। इससे न केवल रैयत को परेशानी हुई, बल्कि राज्य सरकार की छवि भी धूमिल हुई है.


मुख्य जांच आयुक्त को बनाया गया संचालन पदाधिकारी

भूमि विवाद निराकरण अधिनियम के तहत भी इन्होंने 12 केस को लंबित रखा है. ऐसे में इनके खिलाफ विभागीय कार्यवाही चलने का निर्णय लिया गया है. महानिदेशख सह मुख्य जांच आयुक्त अब पूरा मामले की समीक्षा करेंगी, आरोपी अधिकारी का पक्ष लेकर फैसला देंगे.

रिपोर्टिंग
V

रिपोर्टर

Viveka Nand

FirstBihar संवाददाता