ब्रेकिंग
डंकी रूट से विदेश भेजने वाले सिंडिकेट का पर्दाफाश: AIMIM नेता समेत 2 गिरफ्तार, सीमांचल में पहले से कई मामले दर्ज✦टाइगर श्रॉफ फायरिंग केस में बड़ा एक्शन! भाग रहे 3 आरोपी कोटा में ट्रेन से गिरफ्तार✦लाखों की नौकरी, BPSC में 6वीं रैंक, रेलवे सेवा भी छोड़ी… जानिए कैसे IAS बनीं औरंगाबाद की मोनिका श्रीवास्तव✦BIHAR NEWS : पवन सिंह का ऐसा क्रेज! एक झलक के लिए रेलवे ट्रैक पर पहुंचे फैंस, 30 मिनट रुकी ट्रेन✦पल्सर और बुलेट की भीषण भिड़ंत में 22 वर्षीय डिलीवरी बॉय की दर्दनाक मौत, घर में कोहराम✦डंकी रूट से विदेश भेजने वाले सिंडिकेट का पर्दाफाश: AIMIM नेता समेत 2 गिरफ्तार, सीमांचल में पहले से कई मामले दर्ज✦टाइगर श्रॉफ फायरिंग केस में बड़ा एक्शन! भाग रहे 3 आरोपी कोटा में ट्रेन से गिरफ्तार✦लाखों की नौकरी, BPSC में 6वीं रैंक, रेलवे सेवा भी छोड़ी… जानिए कैसे IAS बनीं औरंगाबाद की मोनिका श्रीवास्तव✦BIHAR NEWS : पवन सिंह का ऐसा क्रेज! एक झलक के लिए रेलवे ट्रैक पर पहुंचे फैंस, 30 मिनट रुकी ट्रेन✦पल्सर और बुलेट की भीषण भिड़ंत में 22 वर्षीय डिलीवरी बॉय की दर्दनाक मौत, घर में कोहराम

बिहार : बंधन बैंक के कर्मी से 10 लाख की लूट, कार पर फायरिंग कर रुपए ले भागे बदमाश

SUPAUL : बिहार में बेखौफ अपराधी वारदातों को अंजाम देकर पुलिस को खुली चुनौती दे रहे हैं। ताजा मामला सुपौल से सामने आया है। जहां बदमाशों ने बंधन बैंक के एक कर्मी से हथियार के बल कर क

बिहार : बंधन बैंक के कर्मी से 10 लाख की लूट, कार पर फायरिंग कर रुपए ले भागे बदमाश
Mukesh Srivastava
2 मिनट

SUPAUL : बिहार में बेखौफ अपराधी वारदातों को अंजाम देकर पुलिस को खुली चुनौती दे रहे हैं। ताजा मामला सुपौल से सामने आया है। जहां बदमाशों ने बंधन बैंक के एक कर्मी से हथियार के बल कर करीब 10 लाख रुपए लूटकर फरार हो गए। घटना भीमपुर थानाक्षेत्र के केवला वार्ड- दो स्थित रेलवे ढ़ाला के पास की है। सोमवार की देर शाम बदमाशों ने इस वारदात को अंजाम दिया है।


जानकारी के मुताबिक, बंधन बैंक के कर्मचारी संदीप कुमार सोमवार की शाम अपने सहयोगियों के साथ बसंतपुर जीबी मुख्य शाखा से पैसे लेकर प्रतापगंज जा रहे थे। इसी दौरान रेलवे ढाला के पास बदमाशों ने उनकी कार को रुकने का इशारा किया। कार नहीं रोकने पर बदमाशों ने दो राउंड फायरिंग कर दी। जिससे ड्राइवर ने कार को रोक दिया। इसके बाद बदमाशों ने कार का दरवाजा खुलवाया और 9.95 लाख रुपयों से भरा बैग लेकर फरार हो गए।


सरेआम 10 लाख रुपए की लूट की इस घटना के बाद इलाके में सनसनी फैल गई। घटना की जानकारी मिलने के बाद मौके पर पहुंची पुलिस मामले की छानबीन में जुट गई है। बताया जा रहा है कि दो बाइक पर सवार होकर आए पांच बदमाशों ने इस वारदात को अंजाम दिया है। पुलिस ने बदमाशों को जल्द ही गिरफ्तार कर लेने का भरोसा दिलाया है। अपराधियों की पहचान के लिए पुलिस आसपास के इलाकों में लगे सीसीटीवी के फुटेज को खंगाल रही है।