ब्रेकिंग
मोतिहारी में ड्यूटी करते पकड़ा गया कथित फर्जी पुलिसकर्मी, मनोज कुमार की पहचान उजागर✦कोलकाता के चोरबागान दुर्गा पूजा पंडाल में मची भगदड़, 17 की मौत; CM शुभेंदु पहुंचे अस्पताल✦हाजीपुर में प्रशांत किशोर का बड़ा बयान, अनंत सिंह के आरोपों पर जांच की मांग✦डोमिनोज का पिज्जा और मैक़डॉनल्ड्स का बर्गर खाने से पहले सावधान: सरकारी छापेमारी में मिली हैरान करने वाली चीजें, सरकार ने दी रेस्टोरेंट बंद करने की चेतावनी✦मां दुर्गा का पट खुलते ही मंदिरों और पूजा पंडालों में उमड़ी श्रद्धालुओं की भारी भीड़, मईया के जयकारों से गूंज उठा पूरा इलाका✦मोतिहारी में ड्यूटी करते पकड़ा गया कथित फर्जी पुलिसकर्मी, मनोज कुमार की पहचान उजागर✦कोलकाता के चोरबागान दुर्गा पूजा पंडाल में मची भगदड़, 17 की मौत; CM शुभेंदु पहुंचे अस्पताल✦हाजीपुर में प्रशांत किशोर का बड़ा बयान, अनंत सिंह के आरोपों पर जांच की मांग✦डोमिनोज का पिज्जा और मैक़डॉनल्ड्स का बर्गर खाने से पहले सावधान: सरकारी छापेमारी में मिली हैरान करने वाली चीजें, सरकार ने दी रेस्टोरेंट बंद करने की चेतावनी✦मां दुर्गा का पट खुलते ही मंदिरों और पूजा पंडालों में उमड़ी श्रद्धालुओं की भारी भीड़, मईया के जयकारों से गूंज उठा पूरा इलाका

बिहार: आपसी विवाद के बाद अपराधियों ने युवक को मारी गोली, ग्रामीणों को देख बाइक छोड़कर भागे बदमाश

MADHUBANI: मधुबनी में अपराधी बेलगाम हो गए हैं। शनिवार की शाम अपराधियों ने एक युवक को गोली मारकर जख्मी कर दिया। गंभीर हालत में युवक को इलाज के लिए अस्पताल में भर्ती कराया गया है। घट

बिहार: आपसी विवाद के बाद अपराधियों ने युवक को मारी गोली, ग्रामीणों को देख बाइक छोड़कर भागे बदमाश
Mukesh Srivastava
2 मिनट

MADHUBANI: मधुबनी में अपराधी बेलगाम हो गए हैं। शनिवार की शाम अपराधियों ने एक युवक को गोली मारकर जख्मी कर दिया। गंभीर हालत में युवक को इलाज के लिए अस्पताल में भर्ती कराया गया है। घटना बेनीपट्टी थाना क्षेत्र के त्योंथ की है।


युवक की पहचान त्योंथ निवासी हरिओम झा के रूप में हुई है। अपराधियो ने हरिओम झा के पेट में गोली मारी है। गोली पेट से आर पार कर गयी है। वारदात को अंजाम देने के बाद अपराधी मौके से फरार हो गए हालांकि इसी बीच घायल युवक के कुछ दोस्त मौके पर पहुंच गए, जिसके बाद अपराधी घटनास्थल पर ही दो बाइक छोड़कर फरार हो गए।


स्थानीय लोगों ने जख्मी हरिओम झा को अनुमंडल अस्पताल में भर्ती कराया, जहां प्राथमिक उपचार के बाद उसे दरभंगा रेफर कर दिया गया है। बताया जा रहा है कि हरिओम का त्योंथगढ़ के कालीस्थान के निकट कुछ लड़कों से कहासुनी हो गयी थी। इसी बीच गम्हरिया के सोनू चौधरी ने उसे गोली मार दी।


घटना की जानकारी मिलते ही बेनीपट्टी डीएसपी पुलिस बल के साथ मौके पर पहुंचे और घटना की छानबीन की। पुलिस ने अपराधियों की दोनों बाइक को जब्त कर लिया है और उनकी गिरफ्तारी के लिए छापेमारी कर रही है।

रिपोर्ट- कुमार गौरव