ब्रेकिंग
Bihar News : सावन मेले में खूनी वारदात! जयनगर के कमला पुल पर 18 वर्षीय युवक को मारा चाकू, गंभीर हालत में मधुबनी रेफरBihar News : बिहार के 54 शहरों की बदलेगी तस्वीर! सम्राट सरकार ने खोला खजाना, सड़क, पानी और बिजली पर करोड़ों का बड़ा प्लानBihar Weather Today: 1 अगस्त को बिहार के 6 जिलों में भारी बारिश का अलर्ट, 18 जिलों में आंधी-बिजली की चेतावनीपटना में गैस दुकानदार को अपराधियों ने मारी गोली, हालत गंभीरऔरंगाबाद में 50 हजार रुपये घूस लेते दारोगा गिरफ्तार, पोक्सो केस में फंसाने की दे रहा था धमकी, निगरानी ने दबोचा Bihar News : सावन मेले में खूनी वारदात! जयनगर के कमला पुल पर 18 वर्षीय युवक को मारा चाकू, गंभीर हालत में मधुबनी रेफरBihar News : बिहार के 54 शहरों की बदलेगी तस्वीर! सम्राट सरकार ने खोला खजाना, सड़क, पानी और बिजली पर करोड़ों का बड़ा प्लानBihar Weather Today: 1 अगस्त को बिहार के 6 जिलों में भारी बारिश का अलर्ट, 18 जिलों में आंधी-बिजली की चेतावनीपटना में गैस दुकानदार को अपराधियों ने मारी गोली, हालत गंभीरऔरंगाबाद में 50 हजार रुपये घूस लेते दारोगा गिरफ्तार, पोक्सो केस में फंसाने की दे रहा था धमकी, निगरानी ने दबोचा

बिहार: बदमाशों ने रिटायर्ड फौजी को मारी गोली, ताबड़तोड़ फायरिंग से दहला इलाका

ARA: खबर भोजपुर से आ रही है, जहां दे डिसमिल जमीन के विवाद को लेकर दो पक्षों के बीच जमकर मारपीट हुई है। इस दौरान एक पक्ष की ओर से हथियार से लैस बदमाशों ने आर्मी के रिटायर्ड सुब

बिहार: बदमाशों ने रिटायर्ड फौजी को मारी गोली, ताबड़तोड़ फायरिंग से दहला इलाका
Mukesh Srivastava
2 मिनट

ARA: खबर भोजपुर से आ रही है, जहां दे डिसमिल जमीन के विवाद को लेकर दो पक्षों के बीच जमकर मारपीट हुई है। इस दौरान एक पक्ष की ओर से हथियार से लैस बदमाशों ने आर्मी के रिटायर्ड सुबेदार को गोली मारकर घायल कर दिया। जिसके बाद मौके पर अफरा तफरी मच गई। घटना उदवंतनगर थाना क्षेत्र के गजराजगंज ओपी स्थित चौरसनी गांव की है।


गोली लगने से घायल हुए शख्स की पहचान चौरसनी गांव निवासी सीताराम सिंह के 60 वर्षीय बेटे रामाधार सिंह के रूप में हुई है, जो बिहार रेजीमेंट दानापुर से 2005 में सुबेदार के पद से सेवानिवृत होकर अपने परिवार के साथ गांव में रह रहे थे। शनिवार की सुबह रामाधार सिंह शौच के लिए जा रहे थे, तभी गांव के ही श्रीनिवास सिंह और उसके परिवार के लोगों ने उन्हें गोली मार दी। गोली लगने के बाद वे खून से लथपथ होकर जमीन पर गिर गए।


रामाधार सिंह और श्रीनिवास सिंह के बीच दो डिसमिल जमीन को लेकर विवाद चल रहा था। कहा जा रहा है कि उसी विवाद को लेकर पूर्व जवान को गोली मारी गई है। परिजनों द्वारा घटना की जानकारी दिए जाने के बाद मौके पर पहुंची पुलिस ने घायल रामाधार सिंह को इलाज के लिए अस्पताल में भर्ती कराया है और मामले के छानबीन में जुट गई है। फिलहाल पुलिस आरोपियों की गिरफ्तारी के लिए छापेमारी कर रही है।



रिपोर्टिंग
R

रिपोर्टर

RAKESH KUMAR

FirstBihar संवाददाता