ब्रेकिंग
मधुबनी में आवारा कुत्तों का आतंक, 3 दर्जन से अधिक लोगों को काटा, अस्पताल में वैक्सीन की किल्लत✦बिहार BJP कोर कमिटी की बैठक में चुनावी रणनीति पर मंथन, सम्राट चौधरी और संजय सरावगी रहे मौजूद✦राघोपुर नाव हादसे पर तेजस्वी यादव सख्त, न्यायिक जांच और पीड़ित परिवारों को 3 डिसमिल जमीन देने की मांग✦छपरा में विजिलेंस की बड़ी कार्रवाई: BRC अकाउंटेंट राजीव गिरफ्तार, शिक्षकों के वेतन भुगतान में गड़बड़ी का आरोप✦होर्मुज में बारूदी सुरंग से टकराकर डूबा मालवाहक जहाज! 2500 कंटेनर समुद्र में समाने का दावा✦मधुबनी में आवारा कुत्तों का आतंक, 3 दर्जन से अधिक लोगों को काटा, अस्पताल में वैक्सीन की किल्लत✦बिहार BJP कोर कमिटी की बैठक में चुनावी रणनीति पर मंथन, सम्राट चौधरी और संजय सरावगी रहे मौजूद✦राघोपुर नाव हादसे पर तेजस्वी यादव सख्त, न्यायिक जांच और पीड़ित परिवारों को 3 डिसमिल जमीन देने की मांग✦छपरा में विजिलेंस की बड़ी कार्रवाई: BRC अकाउंटेंट राजीव गिरफ्तार, शिक्षकों के वेतन भुगतान में गड़बड़ी का आरोप✦होर्मुज में बारूदी सुरंग से टकराकर डूबा मालवाहक जहाज! 2500 कंटेनर समुद्र में समाने का दावा

बिहार: पोल्ट्री फार्म पर अंधाधुंध फायरिंग, गोली लगने से शख्स की मौत, रंगदारी में 20 लाख नहीं देने पर वारदात को दिया अंजाम

GOPALGANJ: इस वक्त की बड़ी खबर गोपालगंज से आ रही है, जहां बेखौफ बदमाशों ने एक पोल्ट्री फार्म को निशाना बनाते हुए अंधाधुंध फायरिंग की। गोलीबारी की इस घटना में एक शख्स को गोली लगी है

बिहार: पोल्ट्री फार्म पर अंधाधुंध फायरिंग, गोली लगने से शख्स की मौत, रंगदारी में 20 लाख नहीं देने पर वारदात को दिया अंजाम
Mukesh Srivastava
2 मिनट

GOPALGANJ: इस वक्त की बड़ी खबर गोपालगंज से आ रही है, जहां बेखौफ बदमाशों ने एक पोल्ट्री फार्म को निशाना बनाते हुए अंधाधुंध फायरिंग की। गोलीबारी की इस घटना में एक शख्स को गोली लगी है, जिससे उसी मौके पर ही मौत हो गई। घटना बरौली के पिपरहिया गांव की है।


दरअसल, बरौली के पिपरहिया गांव में पोल्ट्री फार्म चलाने वाले शख्स से बदमाशोंने 20 लाख रुपए की रंगदारी मांगी थी। रंगदारी के पैसे नहीं देने पर बदमाशों ने बीते 12 जून को भी फायरिंग की वारदात को अंजाम दिया था। सीवान के कुख्यात फरहान अली पर रंगदारी मांगने का आरोप है। 


रंगदारी के 20 लाख नहीं मिलने के बाद बदमाशों ने एक बार फिर से फायरिंग की घटना को अंजाम दिया है। बेखौफ अपराधियों ने पोल्ट्री फार्म पर ताबड़तोड़ फायरिंग कर इलाके में सनसनी फैला दी। गोली लगने से पोल्ट्री फार्म में काम करने वाले मजदूर की मौके पर ही मौत हो गई।


मृतक की पहचान पश्चिम चंपारण के लक्ष्मीपुर निवासी गुड्डू के रूप में हुई है। संचालक द्वारा घटना की जानकारी दिए जाने के बाद मौके पर पहुंची पुलिस मामले के छानबीन में जुट गई है। पुलिस ने मृतक के शव को कब्जे में लेकर पोस्टमार्टम के लिए भेज दिया है और वारदात में शामिल अपराधियों की गिरफ्तारी के लिए छापेमारी कर रही है।