ब्रेकिंग
सम्राट सरकार बनते ही लटका पटना-पूर्णिया एक्सप्रेसवे? न जमीन अधिग्रहण हुआ, ना ही ROB के डिजायन को मिली मंजूरी, किसी को पता नहीं कि कब बनेगी सड़क✦दिल्ली में तिरंगा यात्रा से पहले अभिजीत दीपके और नेहा बोरा हिरासत में, कनॉट प्लेस में भारी सुरक्षा व्यवस्था✦बेतिया में तस्करी का खेल बेनकाब... लग्जरी कार से गांजे की बड़ी खेप बरामद, तस्कर गिरफ्तार✦फूल तोड़ने गए किशोर का खेत में खून से लथपथ मिला शव, ईंट से कुचलकर हत्या की आशंका✦करंट से झुलसी छात्रा का हाथ काटने की नौबत, कार्रवाई नहीं होने पर भड़के परिजन, स्कूल के बाहर 3 घंटे तक किया प्रदर्शन✦सम्राट सरकार बनते ही लटका पटना-पूर्णिया एक्सप्रेसवे? न जमीन अधिग्रहण हुआ, ना ही ROB के डिजायन को मिली मंजूरी, किसी को पता नहीं कि कब बनेगी सड़क✦दिल्ली में तिरंगा यात्रा से पहले अभिजीत दीपके और नेहा बोरा हिरासत में, कनॉट प्लेस में भारी सुरक्षा व्यवस्था✦बेतिया में तस्करी का खेल बेनकाब... लग्जरी कार से गांजे की बड़ी खेप बरामद, तस्कर गिरफ्तार✦फूल तोड़ने गए किशोर का खेत में खून से लथपथ मिला शव, ईंट से कुचलकर हत्या की आशंका✦करंट से झुलसी छात्रा का हाथ काटने की नौबत, कार्रवाई नहीं होने पर भड़के परिजन, स्कूल के बाहर 3 घंटे तक किया प्रदर्शन

बिहार: बाइक सवार बदमाशों ने किराना कारोबारी को मारी गोली, भूमि विवाद में वारदात को दिया अंजाम

MUZAFFARPUR: बिहार में बेखौफ बदमाश हर दिन वारदातों को अंजाम देकर पुलिस को चैलेंज कर रहे हैं। ताजा मामला मुजफ्फरपुर से सामने आया है, अपराधियों ने एक किराना कारोबारी को गोली मारकर गं

बिहार: बाइक सवार बदमाशों ने किराना कारोबारी को मारी गोली, भूमि विवाद में वारदात को दिया अंजाम
Mukesh Srivastava
2 मिनट

MUZAFFARPUR: बिहार में बेखौफ बदमाश हर दिन वारदातों को अंजाम देकर पुलिस को चैलेंज कर रहे हैं। ताजा मामला मुजफ्फरपुर से सामने आया है, अपराधियों ने एक किराना कारोबारी को गोली मारकर गंभीर रूप से घायल कर दिया। बाइक सवार बदमाशों ने इस वारदात को अंजाम दिया है। घटना जिले के कांटी थाना क्षेत्र की है।


अपराधियों की गोली से घायल हुए किराना कारोबारी की पहचान रामपुर लक्ष्मी वार्ड संख्या 19 के रहने वाले 40 वर्षीय गुड्डू सिंह के रूप में हुई है। बताया जा रहा है कि गुरुवार की रात गुड्डू सिंह अपनी दुकान बंद कर घर जाने के लिए वापस निकले ही थे कि पहले से मौजूद बाइक सवार बदमाशों ने उनके ऊपर गोली चला दी।


कारोबारी गुड्डू सिंह को गोली मारने के बाद बदमाश मौके से फरार हो गए। गोली की आवास सुनकर आसपास के लोग मौके पर जमा हो गए और घायल कारोबारी को इलाज के लिए अस्पताल में भर्ती कराया। एक गोली गुड्डू सिंह के सिर को छूकर निकली जबकि दूसरी गोली सीने में लगी है। घटना की जानकारी मिलने के बाद मौके पर पहुंची पुलिस मामले के छानबीन में जुट गई है।


घायल किराना कारोबारी ने बताया कि उसने पिछले दिनों एक जमीन खरीदी थी, उसको लेकर कुछ लोगों द्वारा धमकी दी जा रही थी। आशंका जताई जा रही है कि उसी जमीन को लेकर वारदात को अंजाम दिया गया है। पुलिस ने घायल का बयान दर्ज कर लिया है और जांच शुरू कर दी है।