ब्रेकिंग
पूर्व मुख्यमंत्री नीतीश कुमार के पैतृक आवास के सामने फायरिंग, दो युवक गंभीर रूप से घायलसैटेलाइट टाउनशिप में जमीन खरीद-बिक्री को लेकर सरकार का बड़ा फैसला, नगर विकास विभाग ने रोक हटाने का लिया निर्णय, आदेश में क्या है जानिये?रूस में रह रहे युवक पर छात्र आंदोलन में FIR का दावा, मोहम्मद सदाकत के वीडियो से मचा बवाल बांकीपुर उपचुनाव से पहले पटना में जन सुराज नेताओं की गिरफ्तारी का आरोप, चुनाव अधिकारियों को लिखा पत्रखगड़िया में DCLR कार्यालय की अमीन बरखा रानी की संदिग्ध मौत, फॉरेंसिक टीम जांच में जुटीपूर्व मुख्यमंत्री नीतीश कुमार के पैतृक आवास के सामने फायरिंग, दो युवक गंभीर रूप से घायलसैटेलाइट टाउनशिप में जमीन खरीद-बिक्री को लेकर सरकार का बड़ा फैसला, नगर विकास विभाग ने रोक हटाने का लिया निर्णय, आदेश में क्या है जानिये?रूस में रह रहे युवक पर छात्र आंदोलन में FIR का दावा, मोहम्मद सदाकत के वीडियो से मचा बवाल बांकीपुर उपचुनाव से पहले पटना में जन सुराज नेताओं की गिरफ्तारी का आरोप, चुनाव अधिकारियों को लिखा पत्रखगड़िया में DCLR कार्यालय की अमीन बरखा रानी की संदिग्ध मौत, फॉरेंसिक टीम जांच में जुटी

बिहार: बदमाशों ने घास काट रही महिला को मौत के घाट उतारा, ट्रैक्टर से जोतकर ले ली जान

MUZAFFARPUR: दिल को दहला देने वाली खबर मुजफ्फरपुर से आ रही है, जहां आपसी विवाद को लेकर एक महिला की ट्रैक्टर से जोतकर हत्या कर दी गई। घटना कटरा थाना क्षेत्र के चंगेल गांव की है। यहा

बिहार: बदमाशों ने घास काट रही महिला को मौत के घाट उतारा, ट्रैक्टर से जोतकर ले ली जान
Mukesh Srivastava
3 मिनट

MUZAFFARPUR: दिल को दहला देने वाली खबर मुजफ्फरपुर से आ रही है, जहां आपसी विवाद को लेकर एक महिला की ट्रैक्टर से जोतकर हत्या कर दी गई। घटना कटरा थाना क्षेत्र के चंगेल गांव की है। यहां आरोपियों ने घास काट रही महिला को ट्रैक्टर से रौंद डाला। ट्रैक्टर के रोटाबेटर में फंसे महिला के शव के टुकड़े- टुकड़े हो गए। वारदात को अंजाम देने के बाद आरोपी मौके से फरार हो गया। घटना की जानकारी मिलते ही मौके पर लोगों की भारी भीड़ जमा हो गई। ग्रामीणों द्वारा घटना की सूचना दिए जाने के बाद पुलिस टीम मौके पर पहुंची और मामले के छानबीन में जुट गई है। इस घटना के बाद इलाके में तनाव का माहौल है।


महिला की पहचान चंगेल गांव निवासी राम एकबाल दास की पत्नी पवित्री देवी के रूप में हुई है। बताया जा रहा है कि गुरुवार की सुबह पवित्री देवी अपने खेत में घास काट रही थी। वहीं पास में ही आरोपी शख्स ट्रैक्टर से खेत की जुताई कर रहा था। इसी बीच आरोपी ने घास काट रही पवित्री देवी के ऊपर ट्रैक्टर चढ़ा दिया और रोटाबेटर से जोतकर महिला की बेरहमी से हत्या कर दी। इस घटना के बाद आसपास के लोगों ने आरोपी को पकड़ने के लिए खदेड़ा। जिसके बाद वह ट्रैक्टर लेकर भागने लगा। 


इस दौरान महिला का शव ट्रैक्टर में लगे रोटाबेटर में फंसा रहा और करीब दो किलोमीटर तक भागने के बाद आरोपी ट्रैक्टर खड़ा कर मौके से फरार हो गया। करीब दो किलोमीटर तक खून और मांस के टुकड़े सड़क पर बिखर गए। महिला के परिजनों की मानें तो ट्रैक्टर मालिक से उनका पहले से विवाद चल रहा था और इसी विवाद को लेकर पवित्री देवी की हत्या की गई है। हत्या की इस घटना के बाद पूरे गांव में तनाव की स्थिति हो गई है। वहीं गांव के ही चौकीदार पर आरोपी का भगाने की बात सामने आ रही है।


ग्रामीणों का कहना है कि जब आरोपी रोटाबेटर में फंसे महिला के शव के साथ भाग रहा था तभी रास्ते में स्थानीय चौकीदार उसे ट्रैक्टर से उतार दिया और अपनी बाइक देकर आरोपी को भगा दिया। इसके बाद चौकीदार खुद ट्रैक्टर चलाने लगा और लोगों की भीड़ को देख ट्रैक्टर खड़ा कर वह भी मौके से फरार हो गया। इधर, घटना की जानकारी मिलते ही मौके पर पहुंची पुलिस ट्रैक्टर को जब्त कर लिया है और मामले के छानबीन में जुट गई है। 

रिपोर्टिंग
P

रिपोर्टर

PRABHAT SHANKAR

FirstBihar संवाददाता