ब्रेकिंग
नेपाल के बाढ़ का पानी गंडक बैराज पहुंचा, बढ़ा जलस्तर, जल संसाधन विभाग ने कहा- घबराएं नहीं, सतर्क रहेंखेत में सब्जी तोड़ने गए किसान की गोली मारकर हत्या, इलाके में सनसनीसमस्तीपुर के महथी बांध पर अंधाधुंध फायरिंग, युवक को लगी 3 गोली, हालत नाजुकछात्रों के लिए अच्छी खबर: 15 सूत्री मांगों को लेकर धरना दे रहे छात्रों से मिले CMO के अधिकारी, CM सम्राट चौधरी ने बातचीत के लिए बुलायानेपाल में भूस्खलन का अलर्ट, पहाड़ी नदियों में उफान से पश्चिम चंपारण में बाढ़ का खतरा नेपाल के बाढ़ का पानी गंडक बैराज पहुंचा, बढ़ा जलस्तर, जल संसाधन विभाग ने कहा- घबराएं नहीं, सतर्क रहेंखेत में सब्जी तोड़ने गए किसान की गोली मारकर हत्या, इलाके में सनसनीसमस्तीपुर के महथी बांध पर अंधाधुंध फायरिंग, युवक को लगी 3 गोली, हालत नाजुकछात्रों के लिए अच्छी खबर: 15 सूत्री मांगों को लेकर धरना दे रहे छात्रों से मिले CMO के अधिकारी, CM सम्राट चौधरी ने बातचीत के लिए बुलायानेपाल में भूस्खलन का अलर्ट, पहाड़ी नदियों में उफान से पश्चिम चंपारण में बाढ़ का खतरा

बिहार: बदमाशों को चाय नहीं पिलाना युवक को पड़ा भारी, बीच सड़क पर पीट-पीटकर ले ली जान

BHAGALPUR: भागलपुर में एक शख्स को बदमाशों को चाय नहीं पिलाना भारी पड़ गया। चाय नहीं मिलने से नाराज अपराधियों ने चाय दुकानदार की लॉड से पीट-पीटकर जान ले ली। मृतक दुकानदार अपनी

बिहार: बदमाशों को चाय नहीं पिलाना युवक को पड़ा भारी, बीच सड़क पर पीट-पीटकर ले ली जान
Mukesh Srivastava
2 मिनट

BHAGALPUR: भागलपुर में एक शख्स को बदमाशों को चाय नहीं पिलाना भारी पड़ गया। चाय नहीं मिलने से नाराज अपराधियों ने चाय दुकानदार की लॉड से पीट-पीटकर जान ले ली। मृतक दुकानदार अपनी दुकान बंद करने के बाद ठेले को लेकर घर लौट रहा था। इसी दौरान कुछ बदमाशों ने उसे रोक दिया और चाय पिलाने की बात कही। जब दुकानदार ने दुकान बंद होने की बात कही तो बदमाश गुस्से से पागल हो गए और रॉड से पीट-पीटकर दुकानदार को मौत के घाट उतार दिया। घटना नवगछिया के रंगरा थाना क्षेत्र के सधुआ बाजार की है।


मृतक चाय दुकानदार की पहचान सधुआ गांव निवासी शिवनन्दन साह के रूप में हुई है। बताया जा रहा है कि शिवनंदन साह ठेले पर चाय की दुकान लगाता था। देर रात दुकान बंद करने के बाद शिवनंदन अपना ठेला लेकर वापस घर लौट रहा था। इसी दौरान बीच रास्ते में कुछ अपराधियों ने शिवनंदन का रास्ता रोक दिया और चाय पिलाने की बात कही। शिवनंदन ने बताया कि उसने दुकान बंद कर दी है और घर जा रहा है। यह बात सुनकर बदमाश नाराज हो गए और लोहे की रॉड से शिवनंदन को पीट-पीटकर बुरी तरह से घायल कर दिया।


वारदात को अंजाम देने के बाद से अपराधी मौके से फरार हो गए। आसपास के लोगों ने खून से लथपथ शिवनंदन को अस्पताल में भर्ती कराया, जहां इलाज के दौरान उसकी मौत हो गई। मृतक की पत्नी ने बताया कि वह अपने मायके में थी, इसी बीच पड़ोसियों ने फोन पर खबर दी कि शिवनंदन का एक्सीडेंट हो गया है। पुलिस की मानें तो मामले में परिजनों की तरफ से कोई आवेदन नहीं दिया गया है हालांकि पुलिस अपने स्तर से मामले की जांच कर रही है।