ब्रेकिंग
सम्राट सरकार बनते ही लटका पटना-पूर्णिया एक्सप्रेसवे? न जमीन अधिग्रहण हुआ, ना ही ROB के डिजायन को मिली मंजूरी, किसी को पता नहीं कि कब बनेगी सड़क✦दिल्ली में तिरंगा यात्रा से पहले अभिजीत दीपके और नेहा बोरा हिरासत में, कनॉट प्लेस में भारी सुरक्षा व्यवस्था✦बेतिया में तस्करी का खेल बेनकाब... लग्जरी कार से गांजे की बड़ी खेप बरामद, तस्कर गिरफ्तार✦फूल तोड़ने गए किशोर का खेत में खून से लथपथ मिला शव, ईंट से कुचलकर हत्या की आशंका✦करंट से झुलसी छात्रा का हाथ काटने की नौबत, कार्रवाई नहीं होने पर भड़के परिजन, स्कूल के बाहर 3 घंटे तक किया प्रदर्शन✦सम्राट सरकार बनते ही लटका पटना-पूर्णिया एक्सप्रेसवे? न जमीन अधिग्रहण हुआ, ना ही ROB के डिजायन को मिली मंजूरी, किसी को पता नहीं कि कब बनेगी सड़क✦दिल्ली में तिरंगा यात्रा से पहले अभिजीत दीपके और नेहा बोरा हिरासत में, कनॉट प्लेस में भारी सुरक्षा व्यवस्था✦बेतिया में तस्करी का खेल बेनकाब... लग्जरी कार से गांजे की बड़ी खेप बरामद, तस्कर गिरफ्तार✦फूल तोड़ने गए किशोर का खेत में खून से लथपथ मिला शव, ईंट से कुचलकर हत्या की आशंका✦करंट से झुलसी छात्रा का हाथ काटने की नौबत, कार्रवाई नहीं होने पर भड़के परिजन, स्कूल के बाहर 3 घंटे तक किया प्रदर्शन

दो ATM काट कर 50 लाख की चोरी, कार सवार तीन बदमाशों ने वारदात को दिया अंजाम; थाने में चैन की नींद सोती रही बिहार पुलिस

MUZAFFARPUR: बिहार में चोरी की घटनाएं लगातार सामने आ रही हैं। शातिर चोर पुलिस को खुली चुनौती दे रहे हैं बावजूद इसके बिहार की पुलिस मुंह देखती रह जा रही है। ताजा मामला मुजफ्फरपुर से

दो ATM काट कर 50 लाख की चोरी, कार सवार तीन बदमाशों ने वारदात को दिया अंजाम; थाने में चैन की नींद सोती रही बिहार पुलिस
Mukesh Srivastava
2 मिनट

MUZAFFARPUR: बिहार में चोरी की घटनाएं लगातार सामने आ रही हैं। शातिर चोर पुलिस को खुली चुनौती दे रहे हैं बावजूद इसके बिहार की पुलिस मुंह देखती रह जा रही है। ताजा मामला मुजफ्फरपुर से सामने आया है, जहां कार सवार तीन चोरों ने दो अलग-अलग एटीएम को काटकर उसमें रखे करीब 50 लाख रुपए चुरा लिए और पुलिस को इसकी भनक तक नहीं लगी।


लग्जरी कार सवार तीन चोरों ने नगर थाना क्षेत्र के भगवानपुर रेवा रोड में स्थित इंद्रप्रस्त मार्केट में ICICI और सरैया थाना क्षेत्र के जवाहर चौक स्थित SBI के एटीएम को अपना निशाना बनाया है। चोरों ने सरैया के एटीएम से 31 लाख और भगवानपुर-रेवा रोड स्थित एटीएम से 20 लाख रुपए चुराकर फरार हो गए और मुजफ्फरपुर की पुलिस थाने में सोती रह गई।


शनिवार की सुबह जब इलाके के लोगों ने पुलिस को घटना की जानकारी दी तो पुलिस महकमें में हड़कंप मच गया। घटना की जानकारी मिलने के बाद मौके पर पहुंची पुलिस मामले के छानबीन में जुट गई है और चोरों की पहचान के लिए सीसीटीवी के फुटेज को खंगाल रही है। सीसीटीवी फुटेज देखने से पता चलता है कि चोरी की दोनों वारदातों को एक ही गैंग ने अंजाम दिया है।


चोरों ने पहले सरैया के एटीएम को गैस कटर से काटा और उसके बाद रेवा रोड वाले एसबीआई के एटीम में चोरी की वारदात को अंजाम दिया है। चोर अपना चेहरा बांधे हुए थे और सीसीटीवी में उनकी तस्वीर कैद न हो इसके लिए स्प्रे का इस्तेमाल किया है। एटीएम केंद्र में घुसते ही चोरों ने सीसीटीवी कैमरे पर स्प्रे का इस्तेमाल करते हैं। फिलहाल एफएसएल की टीम मौके पर पहुंची है और नमूनों को इकट्ठा किया है।