ब्रेकिंग
Bihar Teacher News : बिहार में शिक्षकों की पहचान के लिए लागू हुआ नया नियम, अब 23 कोड से होगी पहचान, जानिए BPSC से पंचायत शिक्षक तक किसे मिला कौन-सा कोड?✦Bihar Breaking News : अहले सुबह सब्जी लोड कर रहे थे तीन लोग, तभी काल बनकर आया हाईवा, वार्ड पार्षद समेत दो की दर्दनाक मौत, NH-31 जाम✦Guwahati Train Accident: गुवाहाटी के पास अचानक बेपटरी हुई कोलकाता-सैरांग एक्सप्रेस, इंजन समेत 7 डिब्बे पटरी से उतरे ...✦Anant Singh : बहन की शादी से पहले बहनोई संग दिखे अनंत सिंह के बेटे, बाढ़ में शादी की तैयारियां तेज; जानिए वेडिंग का पूरा प्लान...✦बिहार में दवा दुकानों पर बड़ी कार्रवाई! 6 दिनों में 101 मेडिकल स्टोर के लाइसेंस सस्पेंड, नकली और नशीली दवाओं के कारोबारियों में हड़कंप✦Bihar Teacher News : बिहार में शिक्षकों की पहचान के लिए लागू हुआ नया नियम, अब 23 कोड से होगी पहचान, जानिए BPSC से पंचायत शिक्षक तक किसे मिला कौन-सा कोड?✦Bihar Breaking News : अहले सुबह सब्जी लोड कर रहे थे तीन लोग, तभी काल बनकर आया हाईवा, वार्ड पार्षद समेत दो की दर्दनाक मौत, NH-31 जाम✦Guwahati Train Accident: गुवाहाटी के पास अचानक बेपटरी हुई कोलकाता-सैरांग एक्सप्रेस, इंजन समेत 7 डिब्बे पटरी से उतरे ...✦Anant Singh : बहन की शादी से पहले बहनोई संग दिखे अनंत सिंह के बेटे, बाढ़ में शादी की तैयारियां तेज; जानिए वेडिंग का पूरा प्लान...✦बिहार में दवा दुकानों पर बड़ी कार्रवाई! 6 दिनों में 101 मेडिकल स्टोर के लाइसेंस सस्पेंड, नकली और नशीली दवाओं के कारोबारियों में हड़कंप

बिहार में पुलिस की बड़ी कार्रवाई: चुनावी तैयारियों के बीच आर्म्स स्मगलर को किया अरेस्ट, भारी मात्रा में हथियार और गोलियां बरामद

Bihar Crime News: बिहार विधानसभा चुनाव से पहले मोतिहारी पुलिस ने बड़ी कार्रवाई करते हुए गोविंदगंज के रढिया गांव से एक आर्म्स स्मगलर को गिरफ्तार किया। छापेमारी में पुलिस ने कार्बाइन, राइफल, पिस्टल, सैकड़ों गोलियां, नकदी और शराब की बोतलें बरामद कीं।

Bihar Crime News
© Reporter
Mukesh Srivastava
2 मिनट

Bihar Crime News: बिहार विधानसभा चुनाव से पहले मोतिहारी पुलिस ने बड़ी कार्रवाई करते हुए हथियार और शराब तस्करी के नेटवर्क का भंडाफोड़ किया है। पुलिस ने गोविंदगंज थाना क्षेत्र के रढिया गांव में छापेमारी कर एक हथियार तस्कर को गिरफ्तार किया है। इस दौरान भारी मात्रा में हथियार, गोली, नगदी और शराब की बोतलें बरामद की गई हैं। 


एसपी स्वर्ण प्रभात को गुप्त सूचना मिली थी कि चुनाव के दौरान खपाने के लिए हथियारों की बड़ी खेप जिले में लाई गई है। सूचना के आधार पर साइबर डीएसपी, अरेराज डीएसपी और चकिया डीएसपी के नेतृत्व में एक विशेष टीम का गठन किया गया। इसके बाद करीब दो सौ से अधिक पुलिस बल के साथ रढिया गांव स्थित उपेंद्र सिंह के घर पर चार घंटे तक छापेमारी की गई।


छापेमारी के दौरान पुलिस को एक कार्बाइन, एक राइफल, तीन पिस्टल, एक देसी कट्टा, सौ से अधिक गोलियां, दो लाख रुपये से अधिक नकदी और कई शराब की बोतलें मिलीं। पुलिस ने उपेंद्र सिंह और उसकी पत्नी को गिरफ्तार कर पूछताछ शुरू कर दी है। एसपी ने बताया कि पूछताछ में चौंकाने वाले खुलासे हुए हैं। उपेंद्र पिछले 20 वर्षों से कश्मीर में पेंटर का काम करता था और एक सप्ताह पहले ही घर लौटा था। 


वह किसी को हथियार की खेप सप्लाई करने वाला था, लेकिन पुलिस को पहले ही इसकी भनक लग गई और कार्रवाई कर उसे गिरफ्तार कर लिया गया। फिलहाल पुलिस गहन पूछताछ में जुटी है और संभावना जताई जा रही है कि इस गिरोह से जुड़े अन्य लोगों की भी जल्द पहचान कर गिरफ्तारी की जाएगी। पुलिस का मानना है कि यह कार्रवाई चुनाव से पहले अपराधियों के मनोबल पर बड़ा प्रहार साबित होगी।

रिपोर्ट- सोहराब आलम, मोतिहारी

रिपोर्टिंग
F

रिपोर्टर

FIRST BIHAR

FirstBihar संवाददाता