ब्रेकिंग
Bihar News : जेडीयू ने दिखाई हैसियत तो बैकफुट पर आए उपेंद्र कुशवाहा? बोले- आप भी विरासत बढ़ाइए, हम तो ...विक्रमशिला सेतु की मरम्मत का काम टला, फिलहाल जारी रहेगा आवागमन, बेली ब्रिज भी नहीं हटेगाबिहार में प्रस्तावित रेललाइन परियोजना को मिली रफ्तार, 12 किमी ट्रैक के लिए जमीन अधिग्रहण का काम शुरूएक ऐसा तरीका, जिससे PhonePe से Paytm तक की पूरी पेमेंट हिस्ट्री दिखेगी एक ही जगह... जानिए कैसेजेसीबी से खोदे गड्ढे में डूबने से तीन नाबालिग की मौत, नहाने के दौरान हादसा; गांव में पसरा मातमBihar News : जेडीयू ने दिखाई हैसियत तो बैकफुट पर आए उपेंद्र कुशवाहा? बोले- आप भी विरासत बढ़ाइए, हम तो ...विक्रमशिला सेतु की मरम्मत का काम टला, फिलहाल जारी रहेगा आवागमन, बेली ब्रिज भी नहीं हटेगाबिहार में प्रस्तावित रेललाइन परियोजना को मिली रफ्तार, 12 किमी ट्रैक के लिए जमीन अधिग्रहण का काम शुरूएक ऐसा तरीका, जिससे PhonePe से Paytm तक की पूरी पेमेंट हिस्ट्री दिखेगी एक ही जगह... जानिए कैसेजेसीबी से खोदे गड्ढे में डूबने से तीन नाबालिग की मौत, नहाने के दौरान हादसा; गांव में पसरा मातम

बिहार में तांडव मचा रहे बेखौफ बदमाश, दिनदहाड़े किराना कारोबारी पर की ताबड़तोड़ फायरिंग

SAHARSA: बिहार में बेखौफ बदमाशों का तांडव जारी है। वारदातों को अंजाम देकर अपराधी पुलिस को खुली चुनौती दे रहे हैं। ताजा मामला सहरसा से सामने आया है, जहां बाइक सवार अपराधियों ने बुधव

बिहार में तांडव मचा रहे बेखौफ बदमाश, दिनदहाड़े किराना कारोबारी पर की ताबड़तोड़ फायरिंग
Mukesh Srivastava
2 मिनट

SAHARSA: बिहार में बेखौफ बदमाशों का तांडव जारी है। वारदातों को अंजाम देकर अपराधी पुलिस को खुली चुनौती दे रहे हैं। ताजा मामला सहरसा से सामने आया है, जहां बाइक सवार अपराधियों ने बुधवार को दिनदहाड़े फायरिंग कर इलाके में सनसनी फैला दी। किराना कारोबारी को निशाना बनाते हुए बदमाशों ने गोलीबारी की घटना को अंजाम दिया हालांकि इस हमले में कारोबारी बाल बाल बच गया। घटना सदर थाना क्षेत्र के बटराहा स्थित कृष्णा नगर की है।


बताया जा रहा है कि किराना कारोबारी कुंदन कुमार बुधवार को अपनी दुकान पर बैठे हुए थे, तभी बाइक पर सवार होकर दो बदमाश वहां पहुंचे और कुंदन कुमार के ऊपर फायरिंग कर दी और मौके से फरार हो गए। किसी तरह कारोबारी ने भागकर अपनी जान बचाई। किस कारण से बदमाशों ने किराना कारोबारी की जान लेने की कोशिश की फिलहाल यह स्पष्ट नहीं हो सका है।


पीड़ित किराना कारोबारी द्वारा घटना की जानकारी दिए जाने के बाद मौके पर पहुंची पुलिस मामले के छानबीन में जुट गई है। गोलीबारी की घटना का वीडियो वहां लगे CCTV कैमरा में कैद हो गया, जिसकी जांच पुलिस कर रही है। उधर, दिनदहाड़े हुई गोलीबारी की घटना से इलाके के लोगों में दहशत का माहौल है।

रिपोर्टिंग
R

रिपोर्टर

RITESH HUNNY

FirstBihar संवाददाता