ब्रेकिंग
एक ऐसा तरीका, जिससे PhonePe से Paytm तक की पूरी पेमेंट हिस्ट्री दिखेगी एक ही जगह... जानिए कैसेजेसीबी से खोदे गड्ढे में डूबने से तीन नाबालिग की मौत, नहाने के दौरान हादसा; गांव में पसरा मातमभोजपुर में बिगड़े हालात! गंगा खतरे के निशान से ऊपर, जलस्तर बढ़ने से कई गांवों पर मंडराया बाढ़ का संकट; तीन स्कूलों में पढ़ाई बंदपापी पिता की शर्मनाक करतूत: नाबालिग बेटी से कई बार जबरन बनाए शारीरिक संबंध, विरोध करने पर करता था मारपीटबिहार में NIA की बड़ी कार्रवाई: मुख्य पार्षद के घर छापेमारी से हड़कंप, करमुल्लाह अंसारी को साथ ले गई जांच एजेंसीएक ऐसा तरीका, जिससे PhonePe से Paytm तक की पूरी पेमेंट हिस्ट्री दिखेगी एक ही जगह... जानिए कैसेजेसीबी से खोदे गड्ढे में डूबने से तीन नाबालिग की मौत, नहाने के दौरान हादसा; गांव में पसरा मातमभोजपुर में बिगड़े हालात! गंगा खतरे के निशान से ऊपर, जलस्तर बढ़ने से कई गांवों पर मंडराया बाढ़ का संकट; तीन स्कूलों में पढ़ाई बंदपापी पिता की शर्मनाक करतूत: नाबालिग बेटी से कई बार जबरन बनाए शारीरिक संबंध, विरोध करने पर करता था मारपीटबिहार में NIA की बड़ी कार्रवाई: मुख्य पार्षद के घर छापेमारी से हड़कंप, करमुल्लाह अंसारी को साथ ले गई जांच एजेंसी

बिहार: 55 वर्षीय शख्स की कुदाल से काटकर बेरहमी से हत्या, आपसी विवाद में मर्डर की आशंका

BUXAR: खबर बक्सर से आ रही है, जहां एक 55 वर्षीय शख्स की कुदाल से काटकर हत्या कर दी गई। इस घटना के बाद इलाके के लोगों में सनसनी फैल गई है। वहीं परिजनों में कोहराम मच गया है। घट

बिहार: 55 वर्षीय शख्स की कुदाल से काटकर बेरहमी से हत्या, आपसी विवाद में मर्डर की आशंका
Mukesh Srivastava
2 मिनट

BUXAR: खबर बक्सर से आ रही है, जहां एक 55 वर्षीय शख्स की कुदाल से काटकर हत्या कर दी गई। इस घटना के बाद इलाके के लोगों में सनसनी फैल गई है। वहीं परिजनों में कोहराम मच गया है। घटना सिमरी थाना क्षेत्र के बड़का सिंहनपुरा की है।


मृतक की पहचान सिमरी थाना क्षेत्र के बड़का सिंहनपुरा निवासी 55 वर्षीय हरेराम चौधरी के तौर पर की गई है। बताया जा रहा है कि हरेराम चौधरी आरोपी मुन्ना ओझा के घर आटा पहुंचाने के लिए गया था, जहां उसकी मुन्ना ओझा के साथ किसी बात के लेकर विवाद हो गया। इसी दौरान मुन्ना ओझा ने हरेराम चौधरी के सिर पर कुदाल से वार कर दिया। जिसके बाद हरेराम चौधरी अचेत होकर जमीन पर गिर गए।


इस घटना की जानकारी जैसे ही परिजनों को हुई उनमें कोहराम मच गया। घटनास्थल पर लोगों की भारी भीड़ जमा हो गई। ग्रामीणों द्वारा घटना की जानकारी दिए जाने के बाद मौके पर पहुंची पुलिस ने आरोपी को गिरफ्तार कर लिया और मृतक के शव को कब्जे में लेकर उसे पोस्टमार्टम के लिए भेज दिया है। फिलहाल हत्या के कारणों का खुलासा नहीं हो सका है।