ब्रेकिंग
जमुई में ITBP जवान का वीडियो वायरल, बिहार पुलिस पर गंभीर आरोप; आपत्तिजनक टिप्पणी से बढ़ा विवादगोपालगंज में भीषण गर्मी का असर, कक्षा 1 से 5 तक के स्कूल 27 जून तक बंद; DM ने जारी किया आदेशएक विवाह ऐसा भी: पटना में 21 जून को 51 जोड़ों का सामूहिक विवाह, 14 दिव्यांग जोड़े भी होंगे शामिल, मुख्यमंत्री सम्राट चौधरी करेंगे शिरकत सीवान SP पूरन कुमार झा की बहन सपना झा बनीं SDO, BPSC में 201वीं रैंक हासिल कर तीसरे प्रयास में पाई सफलताभरत तिवारी एनकाउंटर मामला पहुंचा मानवाधिकार आयोग, निष्पक्ष जांच की उठी मांगजमुई में ITBP जवान का वीडियो वायरल, बिहार पुलिस पर गंभीर आरोप; आपत्तिजनक टिप्पणी से बढ़ा विवादगोपालगंज में भीषण गर्मी का असर, कक्षा 1 से 5 तक के स्कूल 27 जून तक बंद; DM ने जारी किया आदेशएक विवाह ऐसा भी: पटना में 21 जून को 51 जोड़ों का सामूहिक विवाह, 14 दिव्यांग जोड़े भी होंगे शामिल, मुख्यमंत्री सम्राट चौधरी करेंगे शिरकत सीवान SP पूरन कुमार झा की बहन सपना झा बनीं SDO, BPSC में 201वीं रैंक हासिल कर तीसरे प्रयास में पाई सफलताभरत तिवारी एनकाउंटर मामला पहुंचा मानवाधिकार आयोग, निष्पक्ष जांच की उठी मांग

बिहार: 2 साल की बच्ची के साथ रेप, 19 वर्षीय के युवक ने मासूम के साथ की दरिंदगी

SASARAM: दो साल की बच्ची के साथ 19 वर्षीय युवक ने दुष्कर्म की घटना को अंजाम दिया है। पीड़ित बच्ची के घर में आरोपी किराएदार के तौर पर रह रहा था जिसने अपनी मकान मालिक की ब

बिहार: 2 साल की बच्ची के साथ रेप, 19 वर्षीय के युवक ने मासूम के साथ की दरिंदगी
Jitendra Vidyarthi
2 मिनट

SASARAM: दो साल की बच्ची के साथ 19 वर्षीय युवक ने दुष्कर्म की घटना को अंजाम दिया है। पीड़ित बच्ची के घर में आरोपी  किराएदार के तौर पर रह रहा था जिसने अपनी मकान मालिक की बच्ची के साथ दरिंदगी की है। घटना के बाद आरोपी युवक मौके से फरार हो गया है। 


मानवता को शर्मसार कर देने वाली घटना सासाराम के नगर थाना क्षेत्र में सामने आई है। जहां सहजलाल पीर इलाके में दो साल की बच्ची के साथ दरिंदगी सामने आई है। घटना के संबंध में बताया जाता है कि आरोपी 19 वर्षीय दानिश किरायेदार के तौर पर रह रहा था। 


घर में खेल रही मकान मालिक की दो साल की बच्ची को उठाकर बगल के पुराने खंडहरनुमा मकान में ले गया। जहां उसके साथ दुष्कर्म की घटना को अंजाम दिया और मौके से फरार हो गया है। जब घर में बेटी को नहीं पाया तब उसकी मां बाहर निकल कर उसे ढूंढने लगी। 


तभी बेटी की रोने की आवाज उसके कानों तक पहुंची जिसके बाद वह भागी-भागी घर के बगल में स्थित पुराने खंडरनुमा मकान में पहुंची जहां बच्ची खून से लथपथ पड़ी हुई थी। घटना के बाद आरोपी दानिश मौके से फरार हो गया। घटना की सूचना मिलते ही मौके पर पहुंची पुलिस ने पूरे मामले की छानबीन शुरू की। 


सबसे पहले बच्ची को मेडिकल जांच के लिए सदर अस्पताल ले जाया गया। जहां जांच के बाद चिकित्सक डॉ. सौम्या ने बताया कि प्रथमदृष्टया यह रेप का मामला है। इस घटना से इलाके में सनसनी फैल गयी है। फिलहाल आरोपी की गिरफ्तारी के लिए पुलिस छापेमारी कर रही है।

टैग्स
रिपोर्टिंग
R

रिपोर्टर

RANJAN

FirstBihar संवाददाता