ब्रेकिंग
बिहार विधान परिषद में BPSC-BSSC और केंद्रीय चयन पर्षद से होंगी नियुक्तियां, सीएम के ऐलान के बाद कार्यकारी सभापति ने सरकार को भेजा प्रस्ताव✦दारोगा की गिरफ्तारी के लिए पुलिस की छापेमारी, गंदा काम करने के बाद कर रहा था ब्लैकमेल✦बिहार में बड़ा बदलाव! दिल्ली-नोएडा छोड़ पटना लौट रहे टेक प्रोफेशनल्स, अमेरिका-जर्मनी की कंपनियों के लिए कर रहे काम, AI बनेगा नई पहचान✦बिहार कैडर के 10 ट्रेनी IPS अफसरों का जिला आवंटन, कौन अधिकारी कहां गए..✦बिहार में तेज रफ्तार पुलिस गाड़ी का कहर, सड़क पर बाइक और कार को मारी जोरदार टक्कर; 3 लोग गंभीर घायल✦बिहार विधान परिषद में BPSC-BSSC और केंद्रीय चयन पर्षद से होंगी नियुक्तियां, सीएम के ऐलान के बाद कार्यकारी सभापति ने सरकार को भेजा प्रस्ताव✦दारोगा की गिरफ्तारी के लिए पुलिस की छापेमारी, गंदा काम करने के बाद कर रहा था ब्लैकमेल✦बिहार में बड़ा बदलाव! दिल्ली-नोएडा छोड़ पटना लौट रहे टेक प्रोफेशनल्स, अमेरिका-जर्मनी की कंपनियों के लिए कर रहे काम, AI बनेगा नई पहचान✦बिहार कैडर के 10 ट्रेनी IPS अफसरों का जिला आवंटन, कौन अधिकारी कहां गए..✦बिहार में तेज रफ्तार पुलिस गाड़ी का कहर, सड़क पर बाइक और कार को मारी जोरदार टक्कर; 3 लोग गंभीर घायल

Police action against infiltration: घुसपैठ के खिलाफ दिल्ली पुलिस का बड़ा एक्शन, 5 बांग्लादेशी समेत 11 लोग अरेस्ट

DELHI: दिल्ली पुलिस(delhi police) ने घुसपैठ के खिलाफ एक बड़ी कार्रवाई(action against infiltration) की है। पुलिस ने अवैध तरीके से दिल्ली में रह रहे 5 बांग्लादेशी नागरिकों और 6 भारती

Police action against infiltration: घुसपैठ के खिलाफ दिल्ली पुलिस का बड़ा एक्शन, 5 बांग्लादेशी समेत 11 लोग अरेस्ट
Mukesh Srivastava
2 मिनट

DELHI: दिल्ली पुलिस(delhi police) ने घुसपैठ के खिलाफ एक बड़ी कार्रवाई(action against infiltration) की है। पुलिस ने अवैध तरीके से दिल्ली में रह रहे 5 बांग्लादेशी नागरिकों और 6 भारतीयों को गिरफ्तार किया है। ये गिरफ्तारी संगम विहार हत्याकांड की जांच के दौरान हुईंहै।


दरअसल, दिल्ली के संगम विहार में हुए हत्याकांड की जांच के दौरान पुलिस को पता चला कि मृतक सेटों शेख ने बांग्लादेशी नागरिकों के लिए फर्जी आधार कार्ड बनवाए थे। पुलिस ने जब मृतक के घर पर काम करने वालों से पूछताछ की तो पता चला कि हत्या की वजह रंजिश और पैसे का लेन-देन था।


इस मामले में आगे की जांच करने पर पुलिस को एक बड़े गिरोह का पता चला जो बांग्लादेशी नागरिकों को भारत में घुसपैठ कराता था। इस गिरोह के सदस्य फर्जी दस्तावेज तैयार करते थे, जिसमें आधार कार्ड, पैन कार्ड और वोटर आईडी कार्ड शामिल हैं। गिरोह के सदस्य 'जनता प्रिंट्स' नाम की एक वेबसाइट के जरिए महज 20 रुपये में फर्जी दस्तावेज तैयार करते थे। इस वेबसाइट को रजत मिश्रा नाम का व्यक्ति चला रहा था। 


बांग्लादेशी नागरिकों को जंगल के रास्ते भारत लाया जाता था और उन्हें बाइक से दिल्ली तक पहुंचाया जाता था। दिल्ली पहुंचने पर इन लोगों को सिम कार्ड और पैसे दिए जाते थे। मुन्नी देवी नामक एक महिला इस पूरे रैकेट में शामिल थी। पुलिस ने गिरफ्तार लोगों के पास से 4 नकली वोटर कार्ड, 21 आधार कार्ड और 6 पैन कार्ड बरामद किए हैं।


दिल्ली पुलिस इस मामले में आगे की जांच कर रही है। पुलिस यह पता लगाने की कोशिश कर रही है कि इन फर्जी दस्तावेजों का इस्तेमाल कहां-कहां किया जा रहा था और इनके पीछे कौन-कौन लोग शामिल हैं।