ब्रेकिंग
दिल्ली में रहने वाले बिहारियों के लिए बड़ी खुशखबरी! पटना समेत 7 शहरों तक सालभर दौड़ेंगी AC लग्जरी बसें, जानिए कब होगी शुरुआतबिहार में उद्योगों का मेगा धमाका! 10 कंपनियां करेंगी ₹51,600 करोड़ का निवेश, सम्राट चौधरी बोले- बनेगा देश का नया स्टील हबBihar Weather Alert: बिहार में फिर बदलेगा मौसम, 4 जिलों में मूसलाधार बारिश का अलर्ट, पटना समेत 18 जिलों पर आंधी-वज्रपात का खतरायुवक की मौत मामले में हाथी ‘विजयलक्ष्मी’ को मिली जमानत, महावत और मालिक अब भी जेल में बंटी यादव हत्याकांड: तेजस्वी यादव ने परिवार को 5 लाख का चेक दिया, बच्चों की पढ़ाई और नौकरी में मदद का ऐलानदिल्ली में रहने वाले बिहारियों के लिए बड़ी खुशखबरी! पटना समेत 7 शहरों तक सालभर दौड़ेंगी AC लग्जरी बसें, जानिए कब होगी शुरुआतबिहार में उद्योगों का मेगा धमाका! 10 कंपनियां करेंगी ₹51,600 करोड़ का निवेश, सम्राट चौधरी बोले- बनेगा देश का नया स्टील हबBihar Weather Alert: बिहार में फिर बदलेगा मौसम, 4 जिलों में मूसलाधार बारिश का अलर्ट, पटना समेत 18 जिलों पर आंधी-वज्रपात का खतरायुवक की मौत मामले में हाथी ‘विजयलक्ष्मी’ को मिली जमानत, महावत और मालिक अब भी जेल में बंटी यादव हत्याकांड: तेजस्वी यादव ने परिवार को 5 लाख का चेक दिया, बच्चों की पढ़ाई और नौकरी में मदद का ऐलान

भूमि विवाद में एक व्यक्ति की पीट-पीटकर हत्या, गंभीर रूप से 2 घायल, इलाके में दहशत का माहौल

BEGUSARAI: बड़ी खबर बेगूसराय से आ रही है जहां भूमि विवाद में खूनी संघर्ष का मामला सामने आया है। भूमि विवाद में पड़ोसी ने एक व्यक्ति की पीट-पीटकर हत्या कर दी। इस दौरान मृतक के बेटे

भूमि विवाद में एक व्यक्ति की पीट-पीटकर हत्या, गंभीर रूप से 2 घायल, इलाके में दहशत का माहौल
Santosh Singh
3 मिनट

BEGUSARAI: बड़ी खबर बेगूसराय से आ रही है जहां भूमि विवाद में खूनी संघर्ष का मामला सामने आया है। भूमि विवाद में पड़ोसी ने एक व्यक्ति की पीट-पीटकर हत्या कर दी। इस दौरान मृतक के बेटे और भाभी पर भी हमला किया गया जिससे गंभीर रूप से घायल हो गए जिन्हें इलाज के लिए सदर अस्पताल में भर्ती कराया गया है। जहां महिला की हालत गंभीर बनी हुई है। घटना सिंघौल थाना क्षेत्र के रचियाही धोबी टोला गांव की है। मृतक की पहचान भाजो रजक के रूप में हुई है। इस घटना से परिजनों में कोहराम मचा हुआ है। परिजनों का रो-रोकर बुरा हाल है। वही इलाके में भी दहशत का माहौल बना हुआ है। 


क्या है पूरा मामला परिजनों की माने तो 4 कट्ठा जमीन का विवाद तकरीबन 20 वर्षों से चल रहा था। जिस पर पड़ोसी हरेराम रजक द्वारा जबरन घर बनाया जा रहा था जिसका विरोध जब भाजो रजक ने किया तो यह हरेराम को नागवार गुजरा। जिसके बाद अपने साथियों के साथ मिलकर हरेराम ने लाठी डंडे से इस कदर पिटाई कर दी कि घटनास्थल पर ही भाजो रजक की मौत हो गई। इस बात की सूचना जब मृतक के परिजनों को मिली को घटनास्थल पर पहुंचकर इसका विरोध करने लगे तब लाठी डंडे से उनकी भी पिटाई कर दी गयी जिससे सभी गंभीर रूप से घायल हो गए जिन्हें इलाज के लिए सदर अस्पताल में भर्ती कराया गया। परिजनों का यह भी आरोप है कि घटना की जानकारी दिए जाने के बावजूद सिंघौल थाना पुलिस कई घंटों के बाद घटनास्थल पर पहुंची।


जबकि सिंघौल थानाध्यक्ष का कहना है कि भूमि विवाद में हुए मारपीट के दौरान एक व्यक्ति की मौत हो गई वही दो लोग गंभीर रूप से घायल हो गए। फिलहाल सभी का इलाज सदर अस्पताल में चल रहा है। पुलिस ने मुख्य आरोपी हरेराम रजक समेत दो अन्य साथियों को घटनास्थल से गिरफ्तार कर लिया। शव को पोस्टमार्टम के लिए सदर अस्पताल भेजा गया है जिसके बाद पुलिस आगे की कार्रवाई में जुट गई है। 

रिपोर्टिंग
J

रिपोर्टर

Jitendra Kumar

FirstBihar संवाददाता