ब्रेकिंग
करंट लगने से चाचा की दर्दनाक मौत, बचाने गए भतीजे की भी गई जान; बिजली विभाग की लापरवाही आई सामनेनेपाल की बारिश का बिहार में असर: पूर्वी चंपारण में तिलावे नदी का तटबंध टूटा, दर्जनों गांव जलमग्न; जिला प्रशासन अलर्टमिठाई की दुकान में करंट लगने से दुकानदार और मजदूर की मौत, लोहे के पाइप में उतरा था बिजली का करंटबिहार की युवती की दमन में हत्या, ट्रॉली बैग में मिली लाश; 2 साल पहले दूसरी जाति के युवक संग हुई थी फरारपटना-गोरखपुर वंदे भारत पर फिर पथराव, सुगौली में टूटा कोच का शीशा; चलती ट्रेन में मची अफरा-तफरीकरंट लगने से चाचा की दर्दनाक मौत, बचाने गए भतीजे की भी गई जान; बिजली विभाग की लापरवाही आई सामनेनेपाल की बारिश का बिहार में असर: पूर्वी चंपारण में तिलावे नदी का तटबंध टूटा, दर्जनों गांव जलमग्न; जिला प्रशासन अलर्टमिठाई की दुकान में करंट लगने से दुकानदार और मजदूर की मौत, लोहे के पाइप में उतरा था बिजली का करंटबिहार की युवती की दमन में हत्या, ट्रॉली बैग में मिली लाश; 2 साल पहले दूसरी जाति के युवक संग हुई थी फरारपटना-गोरखपुर वंदे भारत पर फिर पथराव, सुगौली में टूटा कोच का शीशा; चलती ट्रेन में मची अफरा-तफरी

भूमि विवाद में गोलीबारी से इलाके में दहशत, गोली लगने से एक व्यक्ति घायल, हालत नाजुक

PATNA CITY: भूमि विवाद को लेकर दो पक्षों के बीच चल रहा विवाद आज उग्र रूप ले लिया। डीएसपी तारणी प्रसाद यादव और उनके बेटे ने गोलीबारी कर दी। जिससे इलाके में दहशत का माहौल हो गया

भूमि विवाद में गोलीबारी से इलाके में दहशत, गोली लगने से एक व्यक्ति घायल, हालत नाजुक
Jitendra Vidyarthi
2 मिनट

PATNA CITY: भूमि विवाद को लेकर दो पक्षों के बीच चल रहा विवाद आज उग्र रूप ले लिया। डीएसपी तारणी प्रसाद यादव और उनके बेटे ने गोलीबारी कर दी। जिससे इलाके में दहशत का माहौल हो गया। गोलीबारी में दूसरे पक्ष का एक व्यक्ति घायल हो गया। जिसे आनन-फानन में इलाज के लिए निजी नर्सिंग होम में एडमिट कराया गया। घटना पटना सिटी के अगमकुआं थाना क्षेत्र के कुम्हरार स्थित नया टोला इलाके की है। 


गोलीबारी की सूचना मिलते ही मौके पर पहुंची पुलिस ने घटनास्थल से कई खोखे बरामद किये। वही जिन्दा कारतूस भी जब्त किया गया। फिलहाल पुलिस पूरे मामले की छानबीन में जुट गयी है। पुलिस ने घायल के बयान पर मामला दर्ज कर आगे की कार्रवाई शुरू की। 


बताया जाता है जमीन को लेकर दो पक्ष में लंबे समय से विवाद चल रहा था। यह मामला न्यायालय में लंबित है। कोर्ट का फैसला आए बगैर डीएसपी और उनके बेटे अपने गुर्गों के साथ इस विवादित जमीन पर पहुंचे थे। जमीन के चारों ओर की बाउंड्री को तोड़ने लगे। इस बात की भनक जब दूसरे पक्ष के लोगों को हुई तब वे भी वहां पहुंच गये। 


फिर दोनों पक्षों के बीच बकझक शुरू हो गयी। अचानक विवाद इतना बढ़ गया कि एक पक्ष ने दूसरे पक्ष पर दनादन फायरिंग करनी शुरू कर दी। फायरिंग के दौरान दूसरे पक्ष के नबाब लाल यादव को गोली लग गयी। जिससे गंभीर रूप से वह घायल हो गया। जिसे इलाज के लिए निजी नर्सिंग होम में भर्ती कराया गया है। घटना के बाद डीएसपी और उनके बेटे दोनों फरार बताये जा रहे हैं। फिलहाल पुलिस घटना के सभी बिन्दुओं की जांच कर रही है। 


रिपोर्टिंग
B

रिपोर्टर

BADAL ROHAN

FirstBihar संवाददाता