ब्रेकिंग
दिल्ली-NCR समेत उत्तर भारत में भूकंप के तेज झटके, उत्तराखंड के चमोली में 4.9 तीव्रता से हिली धरती✦सहरसा में बंद फ्लैट से 25 लाख के गहनों की चोरी, कामवाली और गार्ड पर मिलीभगत का शक✦भोजपुर में घर के बाहर खड़े प्रॉपर्टी डीलर को मारी गोली, गंभीर हालत में मेडिकोन हॉस्पिटल में एडमिट, CCTV खंगालने में जुटी पुलिस✦11 साल से फर्जी डिग्री पर कर रहा था सरकारी नौकरी! शेखपुरा के शिक्षक हरेराम को स्कूल से पुलिस ने दबोचा✦जहानाबाद के सरकारी स्कूल में बच्चों के बीच बैठकर डीएम ने खाया मिड-डे मील, कम उपस्थिति पर जताई नाराजगी✦दिल्ली-NCR समेत उत्तर भारत में भूकंप के तेज झटके, उत्तराखंड के चमोली में 4.9 तीव्रता से हिली धरती✦सहरसा में बंद फ्लैट से 25 लाख के गहनों की चोरी, कामवाली और गार्ड पर मिलीभगत का शक✦भोजपुर में घर के बाहर खड़े प्रॉपर्टी डीलर को मारी गोली, गंभीर हालत में मेडिकोन हॉस्पिटल में एडमिट, CCTV खंगालने में जुटी पुलिस✦11 साल से फर्जी डिग्री पर कर रहा था सरकारी नौकरी! शेखपुरा के शिक्षक हरेराम को स्कूल से पुलिस ने दबोचा✦जहानाबाद के सरकारी स्कूल में बच्चों के बीच बैठकर डीएम ने खाया मिड-डे मील, कम उपस्थिति पर जताई नाराजगी

Bihar News: बिहार में रोड रेज की वारदात, साइड नहीं देने पर शख्स को मारी गोली; हालत नाजुक

ARRAH: बिहार के आरा में रोड रेज(Road rage) की वारदात हुई है। यहां बेखौफ बदमाशों ने साइड नहीं देने पर एक पिकअप वैन के ड्राइवर को गोली मारकर बुरी तरह से घायल कर दिया। घायल ड्राइवर की

Bihar News: बिहार में रोड रेज की वारदात, साइड नहीं देने पर शख्स को मारी गोली; हालत नाजुक
Mukesh Srivastava
2 मिनट

ARRAH: बिहार के आरा में रोड रेज(Road rage) की वारदात हुई है। यहां बेखौफ बदमाशों ने साइड नहीं देने पर एक पिकअप वैन के ड्राइवर को गोली मारकर बुरी तरह से घायल कर दिया। घायल ड्राइवर की हालत नाजुक बनी हुई है। घटना पिरो अनुमंडल के इब्राहिमपुर मोड़ की है।


दरअसल, भोजपुर जिले के पिरो अनुमंडल के इब्राहिमपुर मोड़ के पास साइड नहीं देने पर बाइक सवार हथियारबंद बदमाशों ने पिकअप चालक को गोली मार दी। जख्मी चालक को गोली गर्दन पर मारी गई है। जिससे वह गंभीर रूप से जख्मी हो गया। इसके बाद स्थानीय लोगों के सहयोग से उसे इलाज के लिए बिक्रमगंज स्थित निजी अस्पताल ले जाया गया जहां उसका इलाज कराया जा रहा है। 


जख्मी चालक रोहतास जिला के बिक्रमगंज थाना क्षेत्र के मठिया गांव निवासी रामबचन कुमार सिंह का पुत्र कमलेश कुमार है। घटना को लेकर आसपास की इलाके में सनसनी फैल गई है। उधर, घटना की सूचना मिलते ही स्थानीय पुलिस घटनास्थल पर पहुंचकर छानबीन कर रही है। फिलहाल पुलिस अपराधियों की पहचान के लिए इलाके में लगे सीसीटीवी कैमरों को खंगाल रही है।

रिपोर्टिंग
R

रिपोर्टर

RAKESH KUMAR

FirstBihar संवाददाता