ब्रेकिंग
संदिग्ध हालात में युवक का मिला शव... शरीर पर चोट के निशान, परिजनों ने लगाया हत्या का आरोपराजस्व विभाग के 9 अधिकारियों-कर्मचारियों पर कार्रवाई, दाखिल-खारिज से लेकर फर्जी जमाबंदी तक गड़बड़ी का आरोप, देखिये लिस्टपहले रेता गला, फिर काट दीं दो उंगलियां… बेतिया में महिला की बेरहमी से हत्या से सनसनीIPS Preeta Verma: कौन हैं प्रीता वर्मा? जिन्हे विनय कुमार के छुट्टी पर जाते ही मिली बिहार DGP की जिम्मेदारीखाद माफियाओं पर स्ट्राइक...कृषि विभाग के अफसर हुए बेनकाब ! मोतिहारी में 5 गोदामों पर छापा, हजारों बोरी खाद देखकर प्रशासन भी हैरान, इन ताकतवर माफियाओं पर किसका हाथ ? संदिग्ध हालात में युवक का मिला शव... शरीर पर चोट के निशान, परिजनों ने लगाया हत्या का आरोपराजस्व विभाग के 9 अधिकारियों-कर्मचारियों पर कार्रवाई, दाखिल-खारिज से लेकर फर्जी जमाबंदी तक गड़बड़ी का आरोप, देखिये लिस्टपहले रेता गला, फिर काट दीं दो उंगलियां… बेतिया में महिला की बेरहमी से हत्या से सनसनीIPS Preeta Verma: कौन हैं प्रीता वर्मा? जिन्हे विनय कुमार के छुट्टी पर जाते ही मिली बिहार DGP की जिम्मेदारीखाद माफियाओं पर स्ट्राइक...कृषि विभाग के अफसर हुए बेनकाब ! मोतिहारी में 5 गोदामों पर छापा, हजारों बोरी खाद देखकर प्रशासन भी हैरान, इन ताकतवर माफियाओं पर किसका हाथ ?

पूर्व पार्षद हत्याकांड का खुलासा, बेटे ने सुपारी देकर बाप को मरवाया

ARRAH: आरा में पूर्व पार्षद त्रिभुवन सिंह की हत्या बीते शुक्रवार को अपराधियों ने दिनदहाड़े कर दी थी। भोजपुर पुलिस ने आज इसका खुलासा किया है। पुलिस ने बताया कि मृतक के बेटे ने ही पि

पूर्व पार्षद हत्याकांड का खुलासा, बेटे ने सुपारी देकर बाप को मरवाया
Jitendra Vidyarthi
2 मिनट

ARRAH: आरा में पूर्व पार्षद त्रिभुवन सिंह की हत्या बीते शुक्रवार को अपराधियों ने दिनदहाड़े कर दी थी। भोजपुर पुलिस ने आज इसका खुलासा किया है। पुलिस ने बताया कि मृतक के बेटे ने ही पिता की हत्या की सुपारी दी थी। जिसके बाद मामले की जांच में जुटी पुलिस ने आरोपी बेटे को गिरफ्तार किया। 


भोजपुर के कोईलवर थाना क्षेत्र स्थित मिल्की मिश्रपुर निवासी 45 वर्षीय त्रिभुवन सिंह की बाइक सवार अपराधियों ने गोली मारकर हत्या कर दी थी। भोजपुर पुलिस ने इस मामले का उद्भेदन कर लिया है। पुलिसिया जांच में यह बात सामने आई है कि आरा के पूर्व पार्षद की हत्या उनके बेटे ने ही सुपारी देकर करवाई थी। घटना के बाद पुलिस ने सीसीटीवी को खंगाला था। फुटेज के आधार पर मृतक के बेटे कुश कुमार और एक अन्य आरोपी मुन्ना चौधरी को गिरफ्तार किया गया। 


वही अन्य दो आरोपी मौके से फरार हो गया है। पुलिस ने जब मृतक दोनों आरोपियों से पूछताछ की तब इन्होंने अपना जुर्म स्वीकार किया है। पुलिस ने इस दौरान एक बाइक और 4 मोबाइल भी जब्त किया है। वही फरार अपराधियों की गिरफ्तारी के लिए पुलिस लगातार छापेमारी कर रही है। बताया जाता है कि बाप-बेटे में बेहतर संबंध नहीं था। शराब पीने को लेकर दोनों के बीच हमेशा विवाद होता था। अपने पिता को रास्ते से हटाने के लिए बेटे ने बदमाशों को सुपारी दी थी। जिसके बाद बाइक सवार अपराधियों ने हत्या की घटना को अंजाम दिया। फिलहाल पुलिस अन्य आरोपियों की गिरफ्तारी में जुटी है.