ब्रेकिंग
बिहार में म्यूजिक कंपनी के डायरेक्टर के घर ED की रेड, करोड़ों की ठगी और मनी लॉन्ड्रिंग का मामलाBihar News : विधायक बनते ही मैदान में उतरे प्रशांत किशोर! 11 अगस्त से बांकीपुर के हर वार्ड में जाएंगे, 3 महीने में बदलाव का बड़ा वादा"Bihar News : ईओ विमल कुमार हत्याकांड में बड़ा एक्शन! CM सम्राट चौधरी ने दिए स्पीडी ट्रायल के आदेश, पत्नी ने रखीं 5 बड़ी मांगेंBihar News : 15 अगस्त से पहले बड़ा तोहफा! बिहार के 11 लाख परिवारों को मिलेगा नया राशन कार्ड, जानिए आवेदन की पूरी प्रक्रियाBihar Weather Alert: बिहार के 17 जिलों में आज बारिश और वज्रपात का खतरा, घर से निकलने से पहले जरूर पढ़ें मौसम विभाग की चेतावनी!बिहार में म्यूजिक कंपनी के डायरेक्टर के घर ED की रेड, करोड़ों की ठगी और मनी लॉन्ड्रिंग का मामलाBihar News : विधायक बनते ही मैदान में उतरे प्रशांत किशोर! 11 अगस्त से बांकीपुर के हर वार्ड में जाएंगे, 3 महीने में बदलाव का बड़ा वादा"Bihar News : ईओ विमल कुमार हत्याकांड में बड़ा एक्शन! CM सम्राट चौधरी ने दिए स्पीडी ट्रायल के आदेश, पत्नी ने रखीं 5 बड़ी मांगेंBihar News : 15 अगस्त से पहले बड़ा तोहफा! बिहार के 11 लाख परिवारों को मिलेगा नया राशन कार्ड, जानिए आवेदन की पूरी प्रक्रियाBihar Weather Alert: बिहार के 17 जिलों में आज बारिश और वज्रपात का खतरा, घर से निकलने से पहले जरूर पढ़ें मौसम विभाग की चेतावनी!

नाबालिग के साथ 4 लोगों ने किया दुष्कर्म, पंचायत ने किया मामला रफा-दफा करने की कोशिश

BHOJPUR: खबर भोजपुर की है, जहां एक 17 वर्षीय नाबालिग के साथ 4 लोगों ने गैंगरेप किया है। नाबालिग घर से बैंक जा रही थी। रास्ते में अपराधियों ने उसे जबरन उठाकर सुनसान जगह ले गए। जहां

नाबालिग के साथ 4 लोगों ने किया दुष्कर्म, पंचायत ने किया मामला रफा-दफा करने की कोशिश
Desk
2 मिनट

BHOJPUR: खबर भोजपुर की है, जहां एक 17 वर्षीय नाबालिग के साथ 4 लोगों ने गैंगरेप किया है। नाबालिग घर से बैंक जा रही थी। रास्ते में अपराधियों ने उसे जबरन उठाकर सुनसान जगह ले गए। जहां चारों बदमाशों ने उसने साथ रेप किया। इस वारदात के बाद पंचायत में मामले को निपटाने की भी कोशिश की गई थी। जिस वजह से पुलिस में इसकी शिकायत देर से हुई। फिलहाल 4 में से 3 आरोपियों को पुलिस ने गिरफ्तार कर लिया है। जबकि, चौथे की तलाश जारी है।


पुलिस के मुताबिक, इमादपुर थाना के एक गांव निवासी 17 वर्षीय किशोरी बीते 11 मई की सुबह करीब दस बजे घर से ग्रामीण बैंक जा रही थी। इसी दौरान अपराधियों की नज़र लड़की पर पड़ी, रास्ता सुनसान पाकर अपराधियों ने उसके मुंह को गमछा से बांधकर झाड़ी की ओर ले गए। जहां उसके साथ सामूहिक दुष्कर्म किया। बाद में हो-हल्ला होने के बाद ग्रामीणों के मदद से आरोपितों में से एक अजय चौधरी को धर दबोचा। उसकी निशानदेही पर टीम ने मो. महताब और संजीत कुमार को गिरफ्तार किया है। जिसके बाद सभी को आरा लाया गया। महिला थानाध्यक्ष नीतू प्रिया के अनुसार पीड़िता के बयान के आधार पर केस दर्ज कर जांच की जा रही है। 


बताया जाता है कि गैंगरेप की घटना के बाद पहले इस मामले को गांव में ही पंचायत के जरिए रफा-दफा करने की कोशिश की जा रही थी, इसी को लेकर  पीड़िता केस दर्ज करवाने आरा नहीं पहुंच गई। और मामला दर्ज करवाया। जिसके बाद गुरुवार को सदर अस्पताल में पीड़ित किशोरी और पकड़े गए आरोपितों का मेडिकल जांच कराया गया। वहीं, इस मामले में शुक्रवार को पुलिस कोर्ट में बयान दर्ज कराएगी।



टैग्स