ब्रेकिंग
अशोकधाम भगदड़ के बाद अलर्ट मोड में सरकार, अंतिम सोमवारी और पूर्णिमा के मौके पर 10 अधिकारियों की प्रतिनियुक्ति, पूरी लिस्ट देखिएपश्चिम चंपारण बस हादसा: पांच लोगों की मौत के बाद सड़क पर उतरे परिजन, शव सड़क पर रखकर की मुआवजे की मांगलुंगी पहनकर प्रेस कॉन्फ्रेंस करने पहुंचे विधायक IP गुप्ता, पत्रकारों से बोले-‘मोदी जी मेरे सपने में आए थे’ पटना में डराने लगी गंगा: भद्र घाट और महावीर घाट की सड़क पर पानी; SDRF और NDRF को अलर्ट रहने के निर्देशस्कूल से लौट रही छात्रा पर धारदार हथियार से हमला, गर्दन पर गंभीर चोट; हालत नाजुक अशोकधाम भगदड़ के बाद अलर्ट मोड में सरकार, अंतिम सोमवारी और पूर्णिमा के मौके पर 10 अधिकारियों की प्रतिनियुक्ति, पूरी लिस्ट देखिएपश्चिम चंपारण बस हादसा: पांच लोगों की मौत के बाद सड़क पर उतरे परिजन, शव सड़क पर रखकर की मुआवजे की मांगलुंगी पहनकर प्रेस कॉन्फ्रेंस करने पहुंचे विधायक IP गुप्ता, पत्रकारों से बोले-‘मोदी जी मेरे सपने में आए थे’ पटना में डराने लगी गंगा: भद्र घाट और महावीर घाट की सड़क पर पानी; SDRF और NDRF को अलर्ट रहने के निर्देशस्कूल से लौट रही छात्रा पर धारदार हथियार से हमला, गर्दन पर गंभीर चोट; हालत नाजुक

बड़ी खबर: होली में तांडव मचा रहे बदमाश, सुबह सवेरे चार लोगों को मार दी गोली, बिहार पुलिस का दावा हुआ फेल!

ARA: भोजपुर से इस वक्त की बड़ी खबर आ रही है, जहां होलिका दहन में हुए दो पड़ोसियों के बीच विवाद के बाद बदमाशों ने 4 लोगों को गोली मार दी है। जहां गोली लगने से एक युवक की मौत इल

बड़ी खबर: होली में तांडव मचा रहे बदमाश, सुबह सवेरे चार लोगों को मार दी गोली, बिहार पुलिस का दावा हुआ फेल!
Mukesh Srivastava
3 मिनट

ARA: भोजपुर से इस वक्त की बड़ी खबर आ रही है, जहां होलिका दहन में हुए दो पड़ोसियों के बीच विवाद के बाद बदमाशों ने 4 लोगों को गोली मार दी है। जहां गोली लगने से एक युवक की मौत इलाज के दौरान हो गई है। घटना भोजपुर के चांदी थाना क्षेत्र अंतर्गत सलेमपुर गांव की है।


दरअसल, सोमवार की रात सलेमपुर गांव में होलिका दहन करने जा रहे एक युवक ने अपने घर के बगल के ही एक युवक को नाली का पानी और गोबर फेंकने से मना किया, इस बात को लेकर दोनों के बीच विवाद हो गया था। युवक के पिता ने विरोध कर रहे युवक के साथ गाली गलौज करते हुए फायरिंग भी की, देर रात किसी तरह से मामले को शांत कराया गया।


मंगलवार की सुबह मामले ने फिर से तूल पकड़ लिया युवक के पिता ने विरोध कर रहे अपने पड़ोसी के घर में घुसकर उसके परिजनों पर ताबड़तोड़ गोलियां चला दी। गोलीबारी की घटना में महिला समेत 4 लोगों को गोली लग गई। वहीं गोली लगने के बाद परिजनों ने चारों घायलों को इलाज के लिए आरा सदर अस्पताल ले आए, जहां इलाज के दौरान एक युवक की मौत हो गई, तो वही 3 लोगों का इलाज कराया जा रहा है। घायलों में एक महिला भी शामिल है। घटना के बाद से गांव में तनाव का माहौल है और पुलिस वहां कैंप कर रही है।  


भोजपुर एसपी के मुताबिक मंगलवार की सुबह 7 से 8 बजे के बीच यह घटना हुई है। एसपी ने कहा है कि दो पड़ोसियों के बीच गोबर और पानी फेंकने को लेकर विवाद हुआ था, जिसके बाद फायरिंग की गई। पुलिस ने कुछ लोगों को गिरफ्तार किया है और अन्य फरार आरोपियों की गिरफ्तारी के लिए छापेमारी चल रही है। बता दें कि होली के मौके पर बिहार पुलिस मुख्यालय ने दावा किया था कि किसी भी हाल में विधि व्यवस्था को बिगड़ने नहीं दिया जाएगा लेकिन पुलिस की सारी तैयारियां धरी की धरी रह गईं।

रिपोर्टिंग
R

रिपोर्टर

RAKESH KUMAR

FirstBihar संवाददाता