ब्रेकिंग
बख्तियारपुर में शिवचर्चा की आरती के दौरान घर में लगी आग, तीन लोगों की दर्दनाक मौतसासाराम में बोलेरो-ऑटो की टक्कर: CRPF जवान की मौत, पत्नी और दो बच्चों समेत 5 घायलस्कूल के औचक निरीक्षण में खुली व्यवस्थाओं की पोल, SDM ने प्रधानाचार्य को किया शो-कॉज, रसोइया बर्खास्तदरभंगा में दर्दनाक सड़क हादसा, स्कॉर्पियो की टक्कर से पति-पत्नी की मौत; LNMU में प्रोफेसर थीं बबीता देवीबिहार में बढ़ा नदियों का जलस्तर, अपने विधानसभा क्षेत्र राघोपुर में कटाव प्रभावित इलाकों का तेजस्वी यादव ने लिया जायजाबख्तियारपुर में शिवचर्चा की आरती के दौरान घर में लगी आग, तीन लोगों की दर्दनाक मौतसासाराम में बोलेरो-ऑटो की टक्कर: CRPF जवान की मौत, पत्नी और दो बच्चों समेत 5 घायलस्कूल के औचक निरीक्षण में खुली व्यवस्थाओं की पोल, SDM ने प्रधानाचार्य को किया शो-कॉज, रसोइया बर्खास्तदरभंगा में दर्दनाक सड़क हादसा, स्कॉर्पियो की टक्कर से पति-पत्नी की मौत; LNMU में प्रोफेसर थीं बबीता देवीबिहार में बढ़ा नदियों का जलस्तर, अपने विधानसभा क्षेत्र राघोपुर में कटाव प्रभावित इलाकों का तेजस्वी यादव ने लिया जायजा

Bihar News: घर में घुसकर युवक को गोलियों से भूना, बैक टू बैक मारी 12 गोली; हत्या की वारदात से हड़कंप

ARA: इस वक्त की बड़ी ख़बर भोजपुर(bhojpur) जिले से आ रही है। जहां सुबह सुबह घर में घुस कर हथियारबंद अपराधियों ने एक युवक को ताबड़तोड़ 12 गोलियां दाग दी, जिससे उसकी घटनास्थल पर ही मौ

Bihar News: घर में घुसकर युवक को गोलियों से भूना, बैक टू बैक मारी 12 गोली; हत्या की वारदात से हड़कंप
Mukesh Srivastava
2 मिनट

ARA: इस वक्त की बड़ी ख़बर भोजपुर(bhojpur) जिले से आ रही है। जहां सुबह सुबह घर में घुस कर हथियारबंद अपराधियों ने एक युवक को ताबड़तोड़ 12 गोलियां दाग दी, जिससे उसकी घटनास्थल पर ही मौत हो गई। घटना को अंजाम देकर अपराधी मौके से फरार हो गए। हत्या(murder) की इस वारदात से हड़कंप मच गया है।


घटना भोजपुर जिले के कृष्णगढ़ थाना क्षेत्र अंतर्गत उदयभानपुर गांव की है। सुबह-सुबह हत्या की इस वारदात से इलाके में अफरातफरी का माहौल कायम हो गया है। बताया जाता है कि पूर्व से चले आ रहे विवाद को लेकर इस हत्या की घटना को अंजाम दिया गया है। 


हत्या की सूचना जैसे ही भोजपुर एसपी मिस्टर राज को मिली वह फौरन घटनास्थल पर पहुंचकर मामले की जांच में जुट गए हैं। उन्होंने बताया कि अपराधियों की पहचान कर ली गई है और उन्हें जल्द ही गिरफ्तार कर लिया जाएगा। बताया जाता है कि अपराधियों द्वारा 3 वर्ष पूर्व भी युवक को गोली मारी गई थी लेकिन समय रहते उसे बचा लिया गया था।


मृतक की पहचान 32 वर्षीय विजय शंकर सिंह है, जो अपने चाचा के घर पर था और वहीं गोली मारकर उसकी हत्या कर दी गई है। बताया जा रहा है कि पोस्टमार्ट के दौरान युवक के शरीर से 5 गोलियां निकाली गई है। पुलिस को धरनास्थल से 1 पिस्टल और एक खोखा बरामद हुआ है। 

रिपोर्टिंग
R

रिपोर्टर

RAKESH KUMAR

FirstBihar संवाददाता