ब्रेकिंग
दिल्ली-NCR समेत उत्तर भारत में भूकंप के तेज झटके, उत्तराखंड के चमोली में 4.9 तीव्रता से हिली धरती✦सहरसा में बंद फ्लैट से 25 लाख के गहनों की चोरी, कामवाली और गार्ड पर मिलीभगत का शक✦भोजपुर में घर के बाहर खड़े प्रॉपर्टी डीलर को मारी गोली, गंभीर हालत में मेडिकोन हॉस्पिटल में एडमिट, CCTV खंगालने में जुटी पुलिस✦11 साल से फर्जी डिग्री पर कर रहा था सरकारी नौकरी! शेखपुरा के शिक्षक हरेराम को स्कूल से पुलिस ने दबोचा✦जहानाबाद के सरकारी स्कूल में बच्चों के बीच बैठकर डीएम ने खाया मिड-डे मील, कम उपस्थिति पर जताई नाराजगी✦दिल्ली-NCR समेत उत्तर भारत में भूकंप के तेज झटके, उत्तराखंड के चमोली में 4.9 तीव्रता से हिली धरती✦सहरसा में बंद फ्लैट से 25 लाख के गहनों की चोरी, कामवाली और गार्ड पर मिलीभगत का शक✦भोजपुर में घर के बाहर खड़े प्रॉपर्टी डीलर को मारी गोली, गंभीर हालत में मेडिकोन हॉस्पिटल में एडमिट, CCTV खंगालने में जुटी पुलिस✦11 साल से फर्जी डिग्री पर कर रहा था सरकारी नौकरी! शेखपुरा के शिक्षक हरेराम को स्कूल से पुलिस ने दबोचा✦जहानाबाद के सरकारी स्कूल में बच्चों के बीच बैठकर डीएम ने खाया मिड-डे मील, कम उपस्थिति पर जताई नाराजगी

बिहार : गिरफ्त में आया फायरिंग और डबल मर्डर केस में शामिल शूटर : पटना पुलिस भी कर रही थी तलाश

ARA : भोजपुर में कोइलवर थाना क्षेत्र के कमालुचक दियारा इलाके में बीते 1 मई को बालू के वर्चस्व को लेकर हुई गोलीबारी और उसमे दो लोगों की मौत के मामले में पुलिस ने कांड में शामित एक ह

बिहार : गिरफ्त में आया फायरिंग और डबल मर्डर केस में शामिल शूटर : पटना पुलिस भी कर रही थी तलाश
Mukesh Srivastava
2 मिनट

ARA : भोजपुर में कोइलवर थाना क्षेत्र के कमालुचक दियारा इलाके में बीते 1 मई को बालू के वर्चस्व को लेकर हुई गोलीबारी और उसमे दो लोगों की मौत के मामले में पुलिस ने कांड में शामित एक हिस्ट्रीशीटर को गिरफ्तार कर लिया है। कोइलवर पुलिस ने गिरफ्त में आए शूटर के पास से एक देसी कट्टा भी बरामद किया है।


पकड़ा गया यह अपराधी सारण जिला के डोरीगंज थानाक्षेत्र के चकिया निवासी पुलिस राय का बेटा सरोज राय है। जो गुड्डू राय गिरोह का मुख्य शूटर बताया जाता है। गिरफ्तार आरोपी के खिलाफ पटना और भोजपुर के अलग-अलग थानों में कई आपराधिक मामले दर्ज हैं। इसकी जानकारी सदर एसडीपीओ-2 रंजीत कुमार सिंह ने दी। 


उन्होंने बताया कि बीते रविवार को पुलिस को सूचना मिली थी कि कमालुचक दोहरे हत्याकांड का मुख्य शूटर सरोज राय बड़हरा थानाक्षेत्र के बिन्दगांवा पुल के पास छुपा हुआ है और किसी बड़ी घटना को अंजाम देने की फिराक में है। सूचना के सत्यापन के बाद टीम ने त्वरित कार्रवाई करते हुए सत्यापित जगह की घेराबंदी की और आरोपी को धर दबोचा।

रिपोर्टिंग
R

रिपोर्टर

RAKESH KUMAR

FirstBihar संवाददाता