ब्रेकिंग
अशोकधाम भगदड़ के बाद अलर्ट मोड में सरकार, अंतिम सोमवारी और पूर्णिमा के मौके पर 10 अधिकारियों की प्रतिनियुक्ति, पूरी लिस्ट देखिएपश्चिम चंपारण बस हादसा: पांच लोगों की मौत के बाद सड़क पर उतरे परिजन, शव सड़क पर रखकर की मुआवजे की मांगलुंगी पहनकर प्रेस कॉन्फ्रेंस करने पहुंचे विधायक IP गुप्ता, पत्रकारों से बोले-‘मोदी जी मेरे सपने में आए थे’ पटना में डराने लगी गंगा: भद्र घाट और महावीर घाट की सड़क पर पानी; SDRF और NDRF को अलर्ट रहने के निर्देशस्कूल से लौट रही छात्रा पर धारदार हथियार से हमला, गर्दन पर गंभीर चोट; हालत नाजुक अशोकधाम भगदड़ के बाद अलर्ट मोड में सरकार, अंतिम सोमवारी और पूर्णिमा के मौके पर 10 अधिकारियों की प्रतिनियुक्ति, पूरी लिस्ट देखिएपश्चिम चंपारण बस हादसा: पांच लोगों की मौत के बाद सड़क पर उतरे परिजन, शव सड़क पर रखकर की मुआवजे की मांगलुंगी पहनकर प्रेस कॉन्फ्रेंस करने पहुंचे विधायक IP गुप्ता, पत्रकारों से बोले-‘मोदी जी मेरे सपने में आए थे’ पटना में डराने लगी गंगा: भद्र घाट और महावीर घाट की सड़क पर पानी; SDRF और NDRF को अलर्ट रहने के निर्देशस्कूल से लौट रही छात्रा पर धारदार हथियार से हमला, गर्दन पर गंभीर चोट; हालत नाजुक

बिहार: स्कूल गए सातवीं के छात्र की पीट-पीटकर हत्या, गांव के बाहर मिला खून से सना शव

ARA: भोजपुर में बेखौफ अपराधियों के एक सातवीं के छात्र की बेरहमी से हत्या कर दी। छात्र का खून से सना शव गांव के बाहर स्थित एक खेत से मिलने के बाद इलाके में सनसनी फैल गई है। मृत

बिहार: स्कूल गए सातवीं के छात्र की पीट-पीटकर हत्या, गांव के बाहर मिला खून से सना शव
Mukesh Srivastava
3 मिनट

ARA: भोजपुर में बेखौफ अपराधियों के एक सातवीं के छात्र की बेरहमी से हत्या कर दी। छात्र का खून से सना शव गांव के बाहर स्थित एक खेत से मिलने के बाद इलाके में सनसनी फैल गई है। मृतक छात्र के परिजनों में कोहराम मच गया है। घटना सिन्हा थाना क्षेत्र के कल्याणपुर गांव की है।


जानकारी के अनुसार, मृतक छात्र सिन्हा थाना क्षेत्र के कल्याणपुर गांव निवासी दशरथ साह का 12 वर्षीय बेटा प्रिंस कुमार साह उर्फ अभय साह था, जो सातवीं कक्षा का छात्र था। प्रिंस पढ़ने के लिए स्कूल गया था और वापस घर नहीं लौटा। परिजनों ने संभावित जगहों पर उसे तलाश किया लेकिन उसका कहीं पता नहीं चल रहा था। इसी दौरान गांव के लोगों ने प्रिंस का शव गेहूं के खेत में देखा।


छात्र का शव मिलने के बाद उसके परिजन एवं स्थानीय ग्रामीणों का आक्रोश भड़क उठा। जिसके बाद आक्रोशित परिजन एवं ग्रामीणों ने आरोपियों की गिरफ्तारी एवं मुआवजे की मांग को लेकर सड़क जान कर दिया। उस दौरान उन्होंने शव को सड़क के बीचों-बीच रख जाम कर दिया। करीब पांच घंटे तक मृत छात्र के आक्रोशित परिजन एवं ग्रामीणों ने सड़क जाम रखा। सड़क जाम होने के कारण सड़क के दोनों तरफ वाहनों की लंबी कतारे लग गई एवं आवागमन पूरी तरह ठप हो गया था। 


घटना की जानकारी मिलने के बाद मौके पर पहुंची पुलिस ने छात्र के शव को कब्जे में लेकर उसे पोस्टमार्टम के लिए सदर अस्पताल भेज दिया। पुलिस के काफी समझाने और आरोपियों की जल्दी गिरफ्तारी करने का आश्वासन देने के बाद परिजन एवं स्थानीय ग्रामीणों का गुस्सा शांत हुआ और सड़क जाम खत्म कराया गया। पुलिस ने छात्र के शव को कब्जे में लेकर उसे पोस्टमार्टम के लिए सदर अस्पताल भेज दिया है और मामले के छानबीन में जुट गई है।



रिपोर्टिंग
R

रिपोर्टर

RAKESH KUMAR

FirstBihar संवाददाता