ब्रेकिंग
अशोकधाम भगदड़ के बाद अलर्ट मोड में सरकार, अंतिम सोमवारी और पूर्णिमा के मौके पर 10 अधिकारियों की प्रतिनियुक्ति, पूरी लिस्ट देखिएपश्चिम चंपारण बस हादसा: पांच लोगों की मौत के बाद सड़क पर उतरे परिजन, शव सड़क पर रखकर की मुआवजे की मांगलुंगी पहनकर प्रेस कॉन्फ्रेंस करने पहुंचे विधायक IP गुप्ता, पत्रकारों से बोले-‘मोदी जी मेरे सपने में आए थे’ पटना में डराने लगी गंगा: भद्र घाट और महावीर घाट की सड़क पर पानी; SDRF और NDRF को अलर्ट रहने के निर्देशस्कूल से लौट रही छात्रा पर धारदार हथियार से हमला, गर्दन पर गंभीर चोट; हालत नाजुक अशोकधाम भगदड़ के बाद अलर्ट मोड में सरकार, अंतिम सोमवारी और पूर्णिमा के मौके पर 10 अधिकारियों की प्रतिनियुक्ति, पूरी लिस्ट देखिएपश्चिम चंपारण बस हादसा: पांच लोगों की मौत के बाद सड़क पर उतरे परिजन, शव सड़क पर रखकर की मुआवजे की मांगलुंगी पहनकर प्रेस कॉन्फ्रेंस करने पहुंचे विधायक IP गुप्ता, पत्रकारों से बोले-‘मोदी जी मेरे सपने में आए थे’ पटना में डराने लगी गंगा: भद्र घाट और महावीर घाट की सड़क पर पानी; SDRF और NDRF को अलर्ट रहने के निर्देशस्कूल से लौट रही छात्रा पर धारदार हथियार से हमला, गर्दन पर गंभीर चोट; हालत नाजुक

बिहार पुलिस पर शराब की बंदरबांट का आरोप, जितनी जब्त की FIR में उससे कम बताया; उठ रहे गंभीर सवाल

ARA: बिहार में पूर्ण शराबबंदी कानून लागू है। हर दिन शराब के अवैध कारोबारी पकड़े जा रहे हैं हालांकि शराबबंदी कानून के नाम पर पुलिस द्वारा अवैध उगाही और अन्य तरह के आरोप लगते रहे हैं

बिहार पुलिस पर शराब की बंदरबांट का आरोप, जितनी जब्त की FIR में उससे कम बताया; उठ रहे गंभीर सवाल
Mukesh Srivastava
2 मिनट

ARA: बिहार में पूर्ण शराबबंदी कानून लागू है। हर दिन शराब के अवैध कारोबारी पकड़े जा रहे हैं हालांकि शराबबंदी कानून के नाम पर पुलिस द्वारा अवैध उगाही और अन्य तरह के आरोप लगते रहे हैं। ताजा मामला भोजपुर से सामने आया है, जहां पुलिस पर तस्करों से जब्त शराब की बंदरबांट करने का आरोप लग रहा है। कहा जा रहा है कि पुलिस ने जितनी शराब जब्त की है उससे कम का जिक्र एफआईआर में किया गया है।


दरअसल, भोजपुर के गीधा थाना क्षेत्र के मोखलिसा से गीधा थाना की पुलिस ने भारी मात्रा में बीयर के साथ दो शराब तस्करों को गिरफ्तार किया था। पुलिस ने शराब तस्करों के पास से एक बैग बरामद किया जिसमें भारी मात्रा में बियर की बोतलें रखी थी। पकड़े गए दोनों युवकों की पहचान मुफस्सिल थाना क्षेत्र के लक्षणपुर निवासी मो. कामरान अंसारी और दिनेश शर्मा के रूप में की गयी है।


उधर, बियर की बरामदगी के बाद उसमे बड़े पैमाने पर बंदरबांट की चर्चा इलाके में चल रही है। पुलिस से मिली जानकारी में बताया गया है कि दो बाइक सवार शराब तस्करों को पकड़ा गया है। तस्करों के पास से 55 पीस  किंगफिशर ब्रांड की केन बीयर बरामद किया गया है जबकि पुलिस द्वारा उपलब्ध कराई गई तस्वीर में गीधा थानाध्यक्ष दो आरोपितों के साथ टेबल पर 57 बियर की बोतल के साथ बैठी हैं।


जब गीधा थानाध्यक्ष प्रिया शीला ने पूछा गया तो उन्होंने बताया की 55 पीस किंगफिशर की बोतल पकड़ा गया है जबकि थानाध्यक्ष प्रिया शीला जिस टेबल पर बियर की बोतल रख कर शराब तस्करों और बीयर की बोतल के साथ फोटो खिंचवा कर अपने अधिकारियों को सूचना दिया है और टेबल पर 57 पीस बियर की बोतल राखी गई है। अब इसको लेकर पुलिस की कार्यशैली पर सवाल खड़े हो रहे हैं।

रिपोर्टिंग
R

रिपोर्टर

RAKESH KUMAR

FirstBihar संवाददाता