ब्रेकिंग
सर्किल रेट बढ़ेगा तभी टाउनशिप के लिए जमीन देंगे, राकेश टिकैत ने सम्राट सरकार को दी चेतावनी✦लोजपा विधायक व भू-माफियाओं से सांठगांठ रखने वाला CO हुआ सस्पेंड, डीजी स्पेशल ब्रांच की रिपोर्ट के बाद हुआ एक्शन✦घर के बाहर खेल रही 2 साल की बच्ची अचानक गायब, CCTV में महिला ले जाती दिखी✦रील का शौक बना जानलेवा: इंस्टाग्राम पर वीडियो बनाने के विवाद में छोटे भाई ने ले ली बड़े भाई की जान✦BIHAR: बनमनखी के केंद्रीयकृत रसोईघर में SDM का छापा, भोजन की गुणवत्ता से लेकर अग्नि सुरक्षा तक मिलीं खामियां✦सर्किल रेट बढ़ेगा तभी टाउनशिप के लिए जमीन देंगे, राकेश टिकैत ने सम्राट सरकार को दी चेतावनी✦लोजपा विधायक व भू-माफियाओं से सांठगांठ रखने वाला CO हुआ सस्पेंड, डीजी स्पेशल ब्रांच की रिपोर्ट के बाद हुआ एक्शन✦घर के बाहर खेल रही 2 साल की बच्ची अचानक गायब, CCTV में महिला ले जाती दिखी✦रील का शौक बना जानलेवा: इंस्टाग्राम पर वीडियो बनाने के विवाद में छोटे भाई ने ले ली बड़े भाई की जान✦BIHAR: बनमनखी के केंद्रीयकृत रसोईघर में SDM का छापा, भोजन की गुणवत्ता से लेकर अग्नि सुरक्षा तक मिलीं खामियां

बिहार: पुलिस के हत्थे चढ़ा इनामी बदमाश, लंबे समय से चकमा दे रहा था शातिर

ARA : भोजपुर पुलिस ने गुप्त सूचना के आधार पर 50 हजार के इनामी कुख्यात बदमाश को गिरफ्तार कर लिया है। गिरफ्तार बदमाश की पुलिस लंबे समय से तलाश कर रही थी। इसकी गिरफ्तारी को भोजपु

बिहार: पुलिस के हत्थे चढ़ा इनामी बदमाश, लंबे समय से चकमा दे रहा था शातिर
Mukesh Srivastava
1 मिनट

ARA : भोजपुर पुलिस ने गुप्त सूचना के आधार पर 50 हजार के इनामी कुख्यात बदमाश को गिरफ्तार कर लिया है। गिरफ्तार बदमाश की पुलिस लंबे समय से तलाश कर रही थी। इसकी गिरफ्तारी को भोजपुर पुलिस अपनी बड़ी सफलता मान रही है। 


भोजपुर के एएसपी परिचित कुमार ने बताया कि गजराजगंज थाना को गुप्त सूचना मिली थी कि एक अपराधी किसी बड़ी आपराधिक वारदात को अंजाम देने की फिराक में है। सूचना पाकर भोजपुर पुलिस हरकत में आई और प्रशिक्षु डीएसपी रश्मि कुमारी और थानाध्यक्ष गजराजगंज हरिप्रसाद शर्मा के नेतृत्व में एक टीम का गठन किया।


छापेमारी के दौरान पुलिस टीम ने कुख्यात अपराधी और 50 हजार के इनामी अवधेश सिंह उर्फ पंकज प्रियदर्शी को गिरफ्तार कर लिया। कुख्यात अपराधी उदवंतनगर थानाक्षेत्र अंतर्गत चौरसनी गांव निवासी सीताराम सिंह का बेटा है। जिसकी तलाश पुलिस को पिछले काफी दिनों से थी। इसकी गिरफ्तारी को भोजपुर पुलिस एक बड़ी सफलता मान रही है।

रिपोर्टिंग
R

रिपोर्टर

RAKESH KUMAR

FirstBihar संवाददाता