ब्रेकिंग
बिहार टेंडर घोटाला: रिशु श्री की जमानत पर फैसला सुरक्षित, IAS संजीव हंस की अग्रिम जमानत पर कल होगी सुनवाईसम्राट कैबिनेट का बड़ा फैसला: पटना से बेगूसराय, मुजफ्फरपुर, आरा और गया तक रैपिड रेल, AIIMS का भी होगा विस्तारBIHAR: स्पा सेंटर पर स्पेशल क्राइम ब्रांच की रेड, सेक्स रैकेट का खुलासा!, पकड़े गये 4 युवती और 2 युवक भरत तिवारी एनकाउंटर केस की न्यायिक जांच तेज, आरा में आयोग के कार्यालय पहुंचे रिटायर्ड जज विनोद कुमार सिन्हा; गवाहों को जारी किया समनपटना पुलिस का बड़ा एक्शन: 29 फरार अपराधियों पर 25-25 हजार का इनाम घोषित, पूरी लिस्ट देखिए..बिहार टेंडर घोटाला: रिशु श्री की जमानत पर फैसला सुरक्षित, IAS संजीव हंस की अग्रिम जमानत पर कल होगी सुनवाईसम्राट कैबिनेट का बड़ा फैसला: पटना से बेगूसराय, मुजफ्फरपुर, आरा और गया तक रैपिड रेल, AIIMS का भी होगा विस्तारBIHAR: स्पा सेंटर पर स्पेशल क्राइम ब्रांच की रेड, सेक्स रैकेट का खुलासा!, पकड़े गये 4 युवती और 2 युवक भरत तिवारी एनकाउंटर केस की न्यायिक जांच तेज, आरा में आयोग के कार्यालय पहुंचे रिटायर्ड जज विनोद कुमार सिन्हा; गवाहों को जारी किया समनपटना पुलिस का बड़ा एक्शन: 29 फरार अपराधियों पर 25-25 हजार का इनाम घोषित, पूरी लिस्ट देखिए..

BIHAR NEWS: लग्जरी कार से शराब की तस्करी करते CRPF के जवान गिरफ्तार, भारी मात्रा में वाइन बरामद

ARRAH: भोजपुर पुलिस ने गुप्त सूचना के आधार पर लग्जरी कार से शराब तस्करी करते 2 लोगों को गिरफ्तार किया है। गिरफ्तार दोनों में से एक सीआरपीएफ का जवान है जबकि दूसरा सहयोगी है जो

BIHAR NEWS: लग्जरी कार से शराब की तस्करी करते CRPF के जवान गिरफ्तार, भारी मात्रा में वाइन बरामद
Jitendra Vidyarthi
2 मिनट

ARRAH: भोजपुर पुलिस ने गुप्त सूचना के आधार पर लग्जरी कार से शराब तस्करी करते 2 लोगों को गिरफ्तार किया है। गिरफ्तार दोनों में से एक सीआरपीएफ का जवान है जबकि दूसरा सहयोगी है जो गाड़ी चलाता था। दोनों सीआरपीएफ का जवान है। कोइलवर थाना क्षेत्र के आरा-पटना मुख्य मार्ग पर कुल्हड़िया टोल प्लाजा के पास से कार को जब्त किया गया है। 


पुलिस को सूचना मिली कि डीआईजी रैंक के एक अधिकारी का बोर्ड लगे एक लग्जरी कार से शराब ले जाया जा रहा है। कोइलवर थाना के अपर थानाध्यक्ष सुभाष मंडल ने त्वरित करवाई करते हुए एक टीम गठित किया और मौके पर पहुँच कार के इंजतार करने लगे। लग्जरी कार जैसे ही टोल के पास पहुँची पुलिस ने कार को रुकवाकर छानबीन किया। इस दौरान कार के डिक्की में रखे रॉयल स्टेज, ब्लेंडर प्राइड व 8 पीएम की 180 लीटर शराब को बरामद किया। 


एसडीपीओ-2 रंजीत कुमार सिंह ने बताया कि गिरफ्तार सीआरपीएफ जवान सेखु कुमार दिल्ली में 122 बटालियन में पोस्टेड है। जो पन्द्रह दिन पहले छुट्टी में घर आया था। पुलिस ने एक लक्जरी कार, दो मोबाइल फोन, सीआरपीएफ के दो कमांडो यूनिफार्म, सीआरपी का परिचय पत्र, एक एटीएम कार्ड और आठ हजार चार सौ रुपया बरामद किया है। दोनो गिरफ्तार शराब तस्करों पर मद्य निषेध अधिनियम और कार पर वरीय अधिकारी के स्टिकर, स्टार लगा कर चलने के मामले में अलग अलग कांड में एफआईआर दर्ज किया गया है।BIHAR NEWS: लग्जरी कार से शराब की तस्करी करते CRPF के जवान गिरफ्तार, भारी मात्रा में वाइन बरामद  BIHAR NEWS: लग्जरी कार से शराब की तस्करी करते CRPF के जवान गिरफ्तार, भारी मात्रा में वाइन बरामद

BIHAR NEWS: लग्जरी कार से शराब की तस्करी करते CRPF के जवान गिरफ्तार, भारी मात्रा में वाइन बरामद

रिपोर्टिंग
R

रिपोर्टर

RAKESH KUMAR

FirstBihar संवाददाता