ब्रेकिंग
बख्तियारपुर में शिवचर्चा की आरती के दौरान घर में लगी आग, तीन लोगों की दर्दनाक मौतसासाराम में बोलेरो-ऑटो की टक्कर: CRPF जवान की मौत, पत्नी और दो बच्चों समेत 5 घायलस्कूल के औचक निरीक्षण में खुली व्यवस्थाओं की पोल, SDM ने प्रधानाचार्य को किया शो-कॉज, रसोइया बर्खास्तदरभंगा में दर्दनाक सड़क हादसा, स्कॉर्पियो की टक्कर से पति-पत्नी की मौत; LNMU में प्रोफेसर थीं बबीता देवीबिहार में बढ़ा नदियों का जलस्तर, अपने विधानसभा क्षेत्र राघोपुर में कटाव प्रभावित इलाकों का तेजस्वी यादव ने लिया जायजाबख्तियारपुर में शिवचर्चा की आरती के दौरान घर में लगी आग, तीन लोगों की दर्दनाक मौतसासाराम में बोलेरो-ऑटो की टक्कर: CRPF जवान की मौत, पत्नी और दो बच्चों समेत 5 घायलस्कूल के औचक निरीक्षण में खुली व्यवस्थाओं की पोल, SDM ने प्रधानाचार्य को किया शो-कॉज, रसोइया बर्खास्तदरभंगा में दर्दनाक सड़क हादसा, स्कॉर्पियो की टक्कर से पति-पत्नी की मौत; LNMU में प्रोफेसर थीं बबीता देवीबिहार में बढ़ा नदियों का जलस्तर, अपने विधानसभा क्षेत्र राघोपुर में कटाव प्रभावित इलाकों का तेजस्वी यादव ने लिया जायजा

Bihar News: आरा में फर्जी दारोगा गिरफ्तार, बिहिया थाने में तैनात महिला दारोगा की शिकायत पर SP ने की कार्रवाई

ARRAH: आरा के बिहिया थाना पुलिस ने एक फर्जी दारोगा को गिरफ्तार किया है। पुलिस ने फर्जी दारोगा के पास से वर्दी, बेल्ट,बैच और कैप बरामद किया। गिरफ्तार फर्जी दारोगा की पहचान गड़हन

Bihar News: आरा में फर्जी दारोगा गिरफ्तार, बिहिया थाने में तैनात महिला दारोगा की शिकायत पर SP ने की कार्रवाई
Jitendra Vidyarthi
2 मिनट

ARRAH: आरा के बिहिया थाना पुलिस ने एक फर्जी दारोगा को गिरफ्तार किया है। पुलिस ने फर्जी दारोगा के पास से वर्दी, बेल्ट,बैच और कैप बरामद किया। गिरफ्तार फर्जी दारोगा की पहचान गड़हनी थाना क्षेत्र के मदुरा गांव निवासी अनिल सिंह के पुत्र राकेश कुमार सिंह के रूप में हुई है।


वह करीब डेढ़ वर्षो से रोहतास जिला के काराकाट थाना क्षेत्र के जमुआ गांव में वो किराये के मकान में रह रहा था। बताया जाता है कि वह करीब डेढ़ वर्षो से फर्जी दारोगा बनकर भोजपुर,रोहतास सहित कई जिलों में जाकर अपना धौंस दिखा लोगों को मूर्ख बनाता था। 


इसी बीच मंगलवार की सुबह पुलिस को सूचना मिली कि वह फर्जी दारोगा बिहिया बाजार में आया हुआ है। जिसके बाद पुलिस मौके पर पहुंची और उसे गिरफ्तार कर थाने पर ले गयी। गिरफ्तार फर्जी दारोगा को पूछताछ के बाद जेल भेज दिया गया। 


बताया जाता है कि फर्जी दारोगा ने बिहिया थाने में पदस्थापित महिला दारोगा से खुद को रोहतास में पदस्थापित दारोगा बता सरकारी काम से आने जाने की बात कह महिला दारोगा से उसका मोबाइल नंबर ले लिया था। जब महिला दारोगा को शक हुआ और जब उसने इसकी जांच पड़ताल की तो पता चला को वह असली नहीं बल्कि नकली दारोगा है। जिसके बाद महिला दारोगा ने इस बात की सूचना भोजपुर पुलिस अधीक्षक मिस्टर राज को दी। पुलिस कप्तान ने इसे संज्ञान में लेते हुए त्वरित कार्रवाई करते हुए फर्जी दारोगा को दबोच लिया। गिरफ्तारी के बाद पूछताछ की गयी और जेल भेज दिया गया.

रिपोर्टिंग
R

रिपोर्टर

RAKESH KUMAR

FirstBihar संवाददाता