ब्रेकिंग
मुंगेर के स्कूल में छात्र की पिटाई से बवाल, प्रिंसिपल का हाथ जोड़कर माफी मांगते वीडियो वायरल✦पीएम मोदी ने नीतीश कुमार को दिया खास सम्मान, विजय सिन्हा ने मुलाकात कर दी बधाई✦Cyclone Akwan का बिहार में दिखेगा असर, 9 जिलों में भारी बारिश का अलर्ट, कई ट्रेनें और फ्लाइटें रद्द✦BSEB Dummy Admit Card 2027: बिहार बोर्ड ने जारी किया दूसरा डमी एडमिट कार्ड, इस तारीख तक नहीं सुधारी गलती तो बढ़ सकती है परेशानी✦शादी के एक साल बाद खुला पत्नी का राज, दो पुरानी शादियों के दस्तावेज देख पति के उड़े होश✦मुंगेर के स्कूल में छात्र की पिटाई से बवाल, प्रिंसिपल का हाथ जोड़कर माफी मांगते वीडियो वायरल✦पीएम मोदी ने नीतीश कुमार को दिया खास सम्मान, विजय सिन्हा ने मुलाकात कर दी बधाई✦Cyclone Akwan का बिहार में दिखेगा असर, 9 जिलों में भारी बारिश का अलर्ट, कई ट्रेनें और फ्लाइटें रद्द✦BSEB Dummy Admit Card 2027: बिहार बोर्ड ने जारी किया दूसरा डमी एडमिट कार्ड, इस तारीख तक नहीं सुधारी गलती तो बढ़ सकती है परेशानी✦शादी के एक साल बाद खुला पत्नी का राज, दो पुरानी शादियों के दस्तावेज देख पति के उड़े होश

बिहार में लूट की बड़ी वारदात से हड़कंप, दिनदहाड़े लाखों रुपए लूट ले गए बदमाश

ARRAH : बड़ी खबर भोजपुर से आ रही है, जहां बेखौफ बदमाशों ने लूट की बड़ी वारदात को अंजाम दिया है। घटना आरा नगर थाना क्षेत्र की है। यहां बाइक सवार बदमाशों ने हथियार के बल पर एक महिला

बिहार में लूट की बड़ी वारदात से हड़कंप, दिनदहाड़े लाखों रुपए लूट ले गए बदमाश
Mukesh Srivastava
2 मिनट

ARRAH : बड़ी खबर भोजपुर से आ रही है, जहां बेखौफ बदमाशों ने लूट की बड़ी वारदात को अंजाम दिया है। घटना आरा नगर थाना क्षेत्र की है। यहां बाइक सवार बदमाशों ने हथियार के बल पर एक महिला से पांच लाख रुपए लूट लिये। डीएम और एसपी कार्यालय से महज 100 मीटर की दूरी पर दिनदहाड़े हुई लूट की घटना को लेकर लोगों में पुलिस के खिलाफ गहरा आक्रोश है।


बताया जा रहा है कि वारदात के दौरान आरा एएसपी की गाड़ी घटनास्थल से गुजर रही थी। पीड़ित महिला के मुताबिक उसने एएसपी की गाड़ी को रोकने की कोशिश की लेकिन एएसपी के गार्ड्स ने उसे रास्ते से हटा दिया और एएसपी साहब आराम से चलते बने। महिला का कहना है कि अगर एएसपी तत्परता दिखाते तो लुटेरे तुरंत पकड़े जाते।


स्थानीय लोगों द्वारा घटना की जानकारी दिए जाने के बाद मौके पर पहुंची पुलिस मामले के छानबीन में जुट गई है। फिलहाल पुलिस अपराधियों की पहचान के लिए इलाके में लगे सीसीटीवी के फुटेज को खंगाल रही है।