ब्रेकिंग
Ashok Dham Stamped : 8 मौतों के बाद खुली प्रशासन की आंख! अब अशोक धाम में CCTV, बैरिकेडिंग और ‘एक ट्रेन’ का ज्ञानBihar News : बिहार के गांवों में अब खुलेगी मोबाइल नेटवर्क की पोल! डाक सेवक बताएंगे Airtel-Jio में किसका सिग्नल कितना दमदारबिहार में Student Credit Card लेने वालों के लिए बड़ी खबर! सरकार ने कॉलेजों पर कसा शिकंजा, अब होगी जमीनी जांचBihar weather : बिहार में फिर बदलेगा मौसम का मिजाज! 27 अगस्त तक बारिश का अलर्ट, पटना समेत इन इलाकों में बरसेंगे बादलबख्तियारपुर में शिवचर्चा की आरती के दौरान घर में लगी आग, तीन लोगों की दर्दनाक मौतAshok Dham Stamped : 8 मौतों के बाद खुली प्रशासन की आंख! अब अशोक धाम में CCTV, बैरिकेडिंग और ‘एक ट्रेन’ का ज्ञानBihar News : बिहार के गांवों में अब खुलेगी मोबाइल नेटवर्क की पोल! डाक सेवक बताएंगे Airtel-Jio में किसका सिग्नल कितना दमदारबिहार में Student Credit Card लेने वालों के लिए बड़ी खबर! सरकार ने कॉलेजों पर कसा शिकंजा, अब होगी जमीनी जांचBihar weather : बिहार में फिर बदलेगा मौसम का मिजाज! 27 अगस्त तक बारिश का अलर्ट, पटना समेत इन इलाकों में बरसेंगे बादलबख्तियारपुर में शिवचर्चा की आरती के दौरान घर में लगी आग, तीन लोगों की दर्दनाक मौत

बिहार में ये क्या हो रहा है? बदमाशों ने स्कॉर्पियों सवार बीजेपी नेता को मारी गोली; फायरिंग से दहला इलाका

ARA: बड़ी खबर भोजपुर के आरा से आ रही है, जहां बेखौफ बदमाशों ने एक पूर्व मुखिया और बीजेपी नेता को गोली मारकर गंभीर रूप से घायल कर दिया है। बीजेपी नेता अपने कुछ साथियों के साथ अपनी ग

बिहार में ये क्या हो रहा है? बदमाशों ने स्कॉर्पियों सवार बीजेपी नेता को मारी गोली; फायरिंग से दहला इलाका
Mukesh Srivastava
2 मिनट

ARA: बड़ी खबर भोजपुर के आरा से आ रही है, जहां बेखौफ बदमाशों ने एक पूर्व मुखिया और बीजेपी नेता को गोली मारकर गंभीर रूप से घायल कर दिया है। बीजेपी नेता अपने कुछ साथियों के साथ अपनी गाड़ी पर सवार होकर जा रहे थे, तभी बदमाशों ने ताबड़तोड़ फायरिंग शुरू कर दी। जिसमें गोली लगने से वह गंभीर रूप से घायल हो गए। घटना के बाद हड़कंप मच गया है। घटना उदवंतनगर थाना क्षेत्र के पियनिया मोड की है।


दरअसल, गड़हनी थाना क्षेत्र अंतर्गत बगवां पंचायत के पूर्व मुखिया और बीजेपी नेता विनोद कुमार सिंह अपने कुछ साथियों के साथ स्कॉर्पियो पर सवार होकर कहीं जा रहे थे, तभी पियनिया मोड के पास बाइक सवार हथियारबंद अपराधियों ने उनके ऊपर ताबड़तोड़ गोलियां चला दी। गोली लगने से वह गंभीर रूप से जख्मी हो गए हैं। घायल बीजेपी नेता को इलाज के लिए आरा के एक निजी क्लीनिक में भर्ती कराया गया है। घटना के बाद इलाके में सनसनी फैल गई है।


पूरे मामले पर भोजपुर एसपी प्रमोद कुमार यादव ने बताया कि पूर्व के विवाद को लेकर एकौना गांव निवासी निरंतर सिंह के बेटे ने पूर्व मुखिया विनोद कुमार सिंह के ऊपर गोली चलाई है हालांकि पुलिस इस मामले की गहराई तक पहुंचाने की कोशिश कर रही है और अपराधी के गिरफ्तारी के लिए छापेमारी कर रही है। वहीं बीजेपी नेता का इलाज कर रहे डॉक्टर विकास सिंह ने बताया कि पूर्व मुखिया को गोली दाएं हाथ में लगी है जिसे निकाल दिया गया है और उन्हें अभी ऑब्जर्वेशन में रखा जाएगा।

रिपोर्टिंग
R

रिपोर्टर

RAKESH KUMAR

FirstBihar संवाददाता