ब्रेकिंग
BIHAR के पूर्व CM भोला पासवान शास्त्री को भारत रत्न देने की मांग, पटना में प्रतिमा-म्यूजियम की भी मांग, आंदोलन की चेतावनीमां पद्मश्री, पिता IAS, फिर भी खुद बनाई पहचान; बिना कोचिंग पहले प्रयास में UPSC में हासिल की AIR 51‘पीड़ितों को तुरंत मिले 15 हजार रुपये की मदद’, बाढ़ को लेकर तेजस्वी यादव की सरकार से मांगपटना में करोड़ों की जमीन को लेकर दो पक्ष आपस में भिड़े, पुलिस ने संभाला मोर्चाPG में चल रहे सेक्स रैकेट का खुलासा, विदेशी नागरिकों समेत 21 गिरफ्तार, शराब और कॉन्डम का मिला अंबारBIHAR के पूर्व CM भोला पासवान शास्त्री को भारत रत्न देने की मांग, पटना में प्रतिमा-म्यूजियम की भी मांग, आंदोलन की चेतावनीमां पद्मश्री, पिता IAS, फिर भी खुद बनाई पहचान; बिना कोचिंग पहले प्रयास में UPSC में हासिल की AIR 51‘पीड़ितों को तुरंत मिले 15 हजार रुपये की मदद’, बाढ़ को लेकर तेजस्वी यादव की सरकार से मांगपटना में करोड़ों की जमीन को लेकर दो पक्ष आपस में भिड़े, पुलिस ने संभाला मोर्चाPG में चल रहे सेक्स रैकेट का खुलासा, विदेशी नागरिकों समेत 21 गिरफ्तार, शराब और कॉन्डम का मिला अंबार

मातम में बदली खुशियां: बहन के छेका के लिए कपड़ा खरीदने निकला था भाई, तालाब में मिला शव; हत्या की आशंका

ARA: भोजपुर के आरा में शादी की खुशियां देखते ही देखते मातम में बदल गई। घर के इकलौते बेटे की अचानक मौत से परिवार में कोहराम मच गया है। परिजनों ने आशंका जताई है कि बदमाशों ने हत

मातम में बदली खुशियां: बहन के छेका के लिए कपड़ा खरीदने निकला था भाई, तालाब में मिला शव; हत्या की आशंका
Mukesh Srivastava
2 मिनट

ARA: भोजपुर के आरा में शादी की खुशियां देखते ही देखते मातम में बदल गई। घर के इकलौते बेटे की अचानक मौत से परिवार में कोहराम मच गया है। परिजनों ने आशंका जताई है कि बदमाशों ने हत्या करने के बाद उनके बेटे के शव को तालाब में फेंक दिया है। घटना संदेश थाना क्षेत्र के खनगांव की है।


जानकारी के अनुसार, चांदी थाना क्षेत्र के खनगांव गांव निवासी पप्पू रवानी का 17 वर्षीय बेटा गोलू कुमार है, जो पेशे से ट्रैक्टर चालक था। गोलू की बहन की शादी तय हो गई थी और रविवार को उसका छेका जाने वाला था। गोलू रविवार की सुबह घर से करीब दस बजे यह बोलकर निकला था कि वह कपड़ा खरीदने जा रहा है। 


गोलू के लौटने में देर हुई तो उसकी मां ने उसे फोन किया तो उसने बताया कि वह एक टेलर बालू गिराकर वापस आ जाएगा लेकिन वह घर वापस नहीं लौटा। उसके कुछ ही देर बाद किसी ने फोन कर परिवार वालों को खबर दी कि गोलू लोदीपुर गांव स्थित पोखरे के पास बेहोश पड़ा है। सूचना पाकर परिजन मौके पर पहुंचे तो गोलू को मृत पाया। इसके बाद परिजनों में कोहराम मच गया। 


घटना की जानकारी मिलते ही मौके पर पहुंची पुलिस मामले के छानबीन में जुट गई है। पुलिस ने शव को कब्जे में लेकर उसे पोस्टमार्टम के लिए भेज दिया है। उधर, मृतक के परिजनों का रो-रोकर बुरा हाल है।



रिपोर्टिंग
R

रिपोर्टर

RAKESH KUMAR

FirstBihar संवाददाता