ब्रेकिंग
‘किसी भी बेटी को अगर कोई छू ले तो 24 घंटे में सलाखों के पीछे होगा’, युवा संवाद में बोले सीएम सम्राट चौधरी✦मिट्ठू लाओ-50 हजार का ईनाम पाओ: बिल्ली की डर से उड़ा 14 साल पुराना तोता, पूरे इलाके में मालिक ने लगाया पोस्टर ✦PM आवास योजना में बड़ा फर्जीवाड़ा! छह परिवारों पर गिरेगी गाज... होगी सरकारी राशि की वसूली✦सेल टैक्स ऑफिस में निगरानी की रेड, 25 हजार रिश्वत लेते असिस्टेंट कमिश्नर और डाटा एंट्री ऑपरेटर गिरफ्तार✦कोचिंग से लौटते ही नदी में नहाने निकले 3 किशोर, कुछ देर बाद आई मौत की खबर; परिवार में कोहराम✦‘किसी भी बेटी को अगर कोई छू ले तो 24 घंटे में सलाखों के पीछे होगा’, युवा संवाद में बोले सीएम सम्राट चौधरी✦मिट्ठू लाओ-50 हजार का ईनाम पाओ: बिल्ली की डर से उड़ा 14 साल पुराना तोता, पूरे इलाके में मालिक ने लगाया पोस्टर ✦PM आवास योजना में बड़ा फर्जीवाड़ा! छह परिवारों पर गिरेगी गाज... होगी सरकारी राशि की वसूली✦सेल टैक्स ऑफिस में निगरानी की रेड, 25 हजार रिश्वत लेते असिस्टेंट कमिश्नर और डाटा एंट्री ऑपरेटर गिरफ्तार✦कोचिंग से लौटते ही नदी में नहाने निकले 3 किशोर, कुछ देर बाद आई मौत की खबर; परिवार में कोहराम

बिहार: घर से बुलाकर युवक की गोली मारकर हत्या, गांव के बाहर मिला खून से सना शव

ARA: बिहार में बेखौफ अपराधी लोगों को अपनी गोली का निशाना बना रहे हैं। ताजा घटना भोजपुर के आरा से सामने आई है, जहां बदमाशों ने युवक को फोन कर किसी बहाने से बुलाया और गोली माकर उसकी

बिहार: घर से बुलाकर युवक की गोली मारकर हत्या, गांव के बाहर मिला खून से सना शव
Mukesh Srivastava
2 मिनट

ARA: बिहार में बेखौफ अपराधी लोगों को अपनी गोली का निशाना बना रहे हैं। ताजा घटना भोजपुर के आरा से सामने आई है, जहां बदमाशों ने युवक को फोन कर किसी बहाने से बुलाया और गोली माकर उसकी हत्या कर दी। इस घटना के बाद मृतक के परिजनों में कोहराम मच गया है। घटना संदेश थाना क्षेत्र के डिहरी गांव की है।


मृतक युवक गडहनी थाना क्षेत्र के विसम्भरा गांव निवासी मंजय यादव का 18 वर्षीय बेटा विशाल है, जो बचपन से ही संदेश थाना क्षेत्र के डिहरी गांव में अपने ननिहाल में रहता था। विशाल को शुक्रवार की रात किसी के फोन करने पर घर से बुलाया था। पहली बार सवा दस बजे फोन आया तब उसकी मौसी ने उठाया और घर से बाहर जाने से मना कर दिया लेकिन फिर ग्यारह बजे वह घर से बाहर गया और वापस घर नहीं लौटा।


शनिवार को सुबह गांव के बधार स्थित सड़क किनारे खून से लथपथ शव बरामद हुआ। जिसके बाद स्थानीय पुलिस को सूचना दी गई। मौके पर पहुंची पुलिस ने मृतक के शव को कब्जे में लेकर उसे पोस्टमार्टम के लिए भेज दिया है और मामले के छानबीन में जुट गई है।


एफएसएल की टीम ने घटनास्थल से एक खोखा बरामद किया है। हत्याकांड की जांच के लिए भोजपुर एसपी प्रमोद कुमार यादव ने एएसपी परिचय कुमार के नेतृत्व में एक टीम का गठन किया है। हत्या का कारण अभी अस्पष्ट नही हो सका है। 

रिपोर्टिंग
R

रिपोर्टर

RAKESH KUMAR

FirstBihar संवाददाता