ब्रेकिंग
दिल्ली-NCR समेत उत्तर भारत में भूकंप के तेज झटके, उत्तराखंड के चमोली में 4.9 तीव्रता से हिली धरती✦सहरसा में बंद फ्लैट से 25 लाख के गहनों की चोरी, कामवाली और गार्ड पर मिलीभगत का शक✦भोजपुर में घर के बाहर खड़े प्रॉपर्टी डीलर को मारी गोली, गंभीर हालत में मेडिकोन हॉस्पिटल में एडमिट, CCTV खंगालने में जुटी पुलिस✦11 साल से फर्जी डिग्री पर कर रहा था सरकारी नौकरी! शेखपुरा के शिक्षक हरेराम को स्कूल से पुलिस ने दबोचा✦जहानाबाद के सरकारी स्कूल में बच्चों के बीच बैठकर डीएम ने खाया मिड-डे मील, कम उपस्थिति पर जताई नाराजगी✦दिल्ली-NCR समेत उत्तर भारत में भूकंप के तेज झटके, उत्तराखंड के चमोली में 4.9 तीव्रता से हिली धरती✦सहरसा में बंद फ्लैट से 25 लाख के गहनों की चोरी, कामवाली और गार्ड पर मिलीभगत का शक✦भोजपुर में घर के बाहर खड़े प्रॉपर्टी डीलर को मारी गोली, गंभीर हालत में मेडिकोन हॉस्पिटल में एडमिट, CCTV खंगालने में जुटी पुलिस✦11 साल से फर्जी डिग्री पर कर रहा था सरकारी नौकरी! शेखपुरा के शिक्षक हरेराम को स्कूल से पुलिस ने दबोचा✦जहानाबाद के सरकारी स्कूल में बच्चों के बीच बैठकर डीएम ने खाया मिड-डे मील, कम उपस्थिति पर जताई नाराजगी

Bihar Crime News: शादी समारोह में आर्केस्ट्रा डांस के दौरान अंधाधुंध फायरिंग, छेड़खानी का विरोध करने पर दुल्हन के भाई को मारी गोली

ARA: बिहार के भोजपुर जिले के कोईलवर इलाके में एक शादी समारोह के दौरान हुई अंधाधुंध गोलीबारी में दुल्हन का भाई गंभीर रूप से घायल हो गया। यह वारदात बुधवार देर रात सक्कडी गांव में हुई

Bihar Crime News: शादी समारोह में आर्केस्ट्रा डांस के दौरान अंधाधुंध फायरिंग, छेड़खानी का विरोध करने पर दुल्हन के भाई को मारी गोली
Mukesh Srivastava
2 मिनट

ARA: बिहार के भोजपुर जिले के कोईलवर इलाके में एक शादी समारोह के दौरान हुई अंधाधुंध गोलीबारी में दुल्हन का भाई गंभीर रूप से घायल हो गया। यह वारदात बुधवार देर रात सक्कडी गांव में हुई है।


जानकारी के अनुसार, शादी समारोह में बारातियों के स्वागत के लिए आयोजित आर्केस्ट्रा कार्यक्रम में कुछ युवक नर्तकियों के साथ अभद्र व्यवहार करने लगे और हवाई फायरिंग करने लगे। जब दुल्हन के भाई राजेश कुमार ने इसका विरोध किया तो उन पर गोली चला दी गई। राजेश आर्मी में हवलदार के पद पर जम्मू-कश्मीर में तैनात हैं।


घटना के समय राजेश अपनी छोटी बहन काजल की शादी में शामिल होने आए थे। उन्होंने बताया कि बारात के आने के बाद आयोजित एक कार्यक्रम में कुछ युवक स्टेज पर चढ़कर नर्तकियों के साथ छेड़छाड़ करने लगे। जब उन्होंने इसका विरोध किया तो उन पर फायरिंग कर दी गई। गोली उनके दाहिने हाथ की कोहनी में लगी।


घटना की सूचना मिलते ही पुलिस मौके पर पहुंची और मामले की जांच शुरू कर दी। घायल राजेश को प्राथमिक उपचार के बाद पटना रेफर कर दिया गया है।