ब्रेकिंग
दिल्ली-NCR समेत उत्तर भारत में भूकंप के तेज झटके, उत्तराखंड के चमोली में 4.9 तीव्रता से हिली धरती✦सहरसा में बंद फ्लैट से 25 लाख के गहनों की चोरी, कामवाली और गार्ड पर मिलीभगत का शक✦भोजपुर में घर के बाहर खड़े प्रॉपर्टी डीलर को मारी गोली, गंभीर हालत में मेडिकोन हॉस्पिटल में एडमिट, CCTV खंगालने में जुटी पुलिस✦11 साल से फर्जी डिग्री पर कर रहा था सरकारी नौकरी! शेखपुरा के शिक्षक हरेराम को स्कूल से पुलिस ने दबोचा✦जहानाबाद के सरकारी स्कूल में बच्चों के बीच बैठकर डीएम ने खाया मिड-डे मील, कम उपस्थिति पर जताई नाराजगी✦दिल्ली-NCR समेत उत्तर भारत में भूकंप के तेज झटके, उत्तराखंड के चमोली में 4.9 तीव्रता से हिली धरती✦सहरसा में बंद फ्लैट से 25 लाख के गहनों की चोरी, कामवाली और गार्ड पर मिलीभगत का शक✦भोजपुर में घर के बाहर खड़े प्रॉपर्टी डीलर को मारी गोली, गंभीर हालत में मेडिकोन हॉस्पिटल में एडमिट, CCTV खंगालने में जुटी पुलिस✦11 साल से फर्जी डिग्री पर कर रहा था सरकारी नौकरी! शेखपुरा के शिक्षक हरेराम को स्कूल से पुलिस ने दबोचा✦जहानाबाद के सरकारी स्कूल में बच्चों के बीच बैठकर डीएम ने खाया मिड-डे मील, कम उपस्थिति पर जताई नाराजगी

Bihar Crime News: बिहार में बेखौफ अपराधियों का तांडव, दिनदहाड़े प्रॉपर्टी डीलर को गोलियों से भूना; बैक टू बैक मारी तीन गोली

ARA: इस वक्त की बड़ी खबर बिहार के आरा से आ रही है, जहां हथियारबंद अपराधियों ने दिनदहाड़े एक प्रॉपर्टी डीलर को बीच बाजार में गोली मार दी। इस गोलीबारी की घटना के बाद से इलाके में अफर

Bihar Crime News: बिहार में बेखौफ अपराधियों का तांडव, दिनदहाड़े प्रॉपर्टी डीलर को गोलियों से भूना; बैक टू बैक मारी तीन गोली
Mukesh Srivastava
2 मिनट

ARA: इस वक्त की बड़ी खबर बिहार के आरा से आ रही है, जहां हथियारबंद अपराधियों ने दिनदहाड़े एक प्रॉपर्टी डीलर को बीच बाजार में गोली मार दी। इस गोलीबारी की घटना के बाद से इलाके में अफरा तफरी का माहौल कायम हो गया है। घटना नगर थाना क्षेत्र के गौसगंज स्थित मुक्तिधाम बैरियर के पास की है।


अपराधियों की गोली से घायल प्रॉपर्टी डीलर की पहचान नगर थाना क्षेत्र अंतर्गत बड़की सींगही निवासी अब्दुल रहीम का बेटे शाहिद आलम उर्फ पप्पू के रूप में हुई है। बताया जा रहा है कि तीन बाइक पर सवार चार अपराधियों ने पप्पू को गोली मार दी। जिससे वह गंभीर रूप से जख्मी हो गया। 


स्थानीय लोगों के द्वारा उसे आनन-फानन में इलाज के लिए आरा शहर के एक निजी अस्पताल में भर्ती कराया है। फिलहाल यह स्पष्ट नहीं हो सका है कि वारदात के पीछे का मकसद क्या था। मौके पर पहुंचे आरा एएसपी परिचय कुमार ने बताया कि मामले की जांच की जा रही है, उसके बाद ही कुछ स्पष्ट हो सकेगा। 


स्थानीय लोग दिनदहाड़े गोलीबारी की घटना को लेकर भोजपुर पुलिस की कार्यशैली पर सवाल उठ रहे हैं। एक तरह दीपावली और छठ पर्व को लेकर बाजारों में काफी भीड़भाड़ देखने को मिल रहा है तो वहीं दूसरी तरफ बेखौफ बदमाश लोगों को अपनी गोली का निशाना बना रहे हैं। 

रिपोर्टिंग
R

रिपोर्टर

RAKESH KUMAR

FirstBihar संवाददाता